• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रघुवंश प्रसाद सिंह जमीन से जुड़ा और गरीबी को समझने वाले व्यक्ति थे : पीएम मोदी

Desk by Desk
13/09/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन Raghuvansh Prasad Singh died

रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बिहार में पेट्रोलियम क्षेत्र की तीन प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण करने के दौरान श्री रघुवंश प्रसाद को जमीन से जुड़ा और गरीबी को समझने वाला व्यक्ति बताते हुए कहा कि बिहार के लिए संघर्ष में पूरा समय बिताने वाले रघुवंश बाबू के जाने से बिहार और देश की राजनीति में शून्य पैदा हुआ है।

प्रधानमंत्री ने श्री सिंह के एम्स में भर्ती होने के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखे आखिरी पत्र की बातें को पूरा करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि श्री सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर विकास के कामों की लिस्ट भी दी थी। बिहार के लोगों और बिहार की चिंता चिट्ठी में थी। मैं नीतीश कुमार से आग्रह करता हूं कि अपनी आखिरी चिट्ठी में श्री प्रसाद ने जो भावनाएं प्रकट कीं, उसे पूर्ण करने के लिए आप और हम मिलकर पूरा प्रयास करें।

श्री मोदी ने इस दौरान उनसे अपने संपर्क को भी याद करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन में काम करने के दौरान उनसे नजदीक का परिचय रहा। जब वह केंद्रीय मंत्री थे तो मैं गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर संपर्क में था।

अमेरिकी अखबार का बड़ा खुलासा, भारतीय सैनिकों ने गलवान झड़प में मारे थे चीन के 60 से ज्यादा सैनिक

गौरतलब है कि श्री सिंह ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर बिहार को लेकर कई मांगें की थीं। उन्होंने कहा था कि 15 अगस्त को मुख्यमंत्री पटना में और राज्यपाल विश्व के प्रथम गणतंत्र वैशाली में राष्ट्रध्वज फहराएं। इसी प्रकार 26 जनवरी को राज्यपाल पटना में और मुख्यमंत्री वैशाली गढ़ के मैदान में राष्ट्रध्वज फहराएं। उन्होंने मुख्यमंत्री को 26 जनवरी, 2021 को वैशाली में राष्ट्रध्वज फहराने की मांग की थी।

रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन बिहार व देश के लिए अपूरणीय क्षति: अश्विनी चौबे

श्री कुमार को लिखी चिट्ठी में एक और मांग करते हुए श्री प्रसाद ने कहा था, मनरेगा कानून में सरकारी और एससी-एसटी की जमीन में काम का प्रबंध है, उस खंड में आम किसानों की जमीन में भी काम होगा, जोड़ दिया जाए।

इसके अलावा श्री प्रसाद ने भगवान बुद्ध के पवित्र भिक्षापात्र को अफगानिस्तान के काबुल से वैशाली लाने की भी मांग की थी। वहीं उन्होंने वैशाली के सभी तालाबों को जल-जीवन-हरियाली अभियान से जोड़ने का आग्रह किया था। गांधी सेतु पर गेट बनाने और उसपर ‘विश्व का पहला गणतंत्र वैशाली’ लिखने का भी आग्रह किया था।

Tags: रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन
Previous Post

कोलकाता: BJP कार्यकर्ता गणेश रॉय का शव पेड़ से लटका मिला

Next Post

रघुवंश बाबू ने आजीवन कमजोर वर्गों के लिए किया संघर्ष : राजनाथ सिंह

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

इंटरनेशनल ट्रेड शो के बाद एक जनपद एक व्यंजन की राष्ट्रीय मंच पर दस्तक

06/10/2026
Main Slider

हाउस ऑफ हिमालयाज का कारोबार छह करोड़ के पार, धामी बोले- स्थानीय आर्थिकी मजबूत करना लक्ष्य

06/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन

06/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी की उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन

06/10/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय सिंगापुर दौरे के तीसरे दिन आज निवेशकों संग करेंगे बैठक

06/10/2026
Next Post
नई शिक्षा नीति New education policy

रघुवंश बाबू ने आजीवन कमजोर वर्गों के लिए किया संघर्ष : राजनाथ सिंह

यह भी पढ़ें

N Marak

सेक्स रैकेट चलाने का आरोपी बीजेपी नेता यूपी के हापुड़ से गिरफ्तार

26/07/2022
CM Dhami reached AIIMS Rishikesh

सीएम धामी पहुंचे एम्स ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल-चाल जाना

27/06/2025
P V Sindhu

यामागुची को शिकस्त देकर सेमीफाइनल पहुंची पीवी सिंधु, मेडल से बस एक जीत दूर

30/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version
Ads Ads