• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महोबा जा रहे है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू  को कानपुर में रोका गया

Desk by Desk
14/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, राजनीति
0
अजय कुमार लल्लू

अजय कुमार लल्लू

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 लखनऊ। कातिलाना हमले में मारे गये विस्फोटक कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी के परिजनो से मिलने महोबा जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और विधानमंडल दल की नेता अराधना मिश्रा मोना को कानपुर पुलिस ने घाटमपुर में रोक लिया।

निजी वाहन से महोबा के लिये निकले श्री लल्लू और श्रीमती मिश्रा को कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों ने रोक लिया और उन्हे महोबा में तनावपूर्ण हालात का वास्ता देते हुये वापस लौटने की अपील की। श्री लल्लू ने इसका विरोध किया और कहा कि वह मृतक के परिजनो के प्रति संवेदना व्यक्त करने जा रहे है और यह उनका संवैधानिक अधिकार है। हालांकि पुलिस अधिकारी उन पर वापस जाने का दवाब बनाते रहे जिस पर श्री लल्लू और अन्य नेता कार्यकर्ता धरने पर बैठ गये। पुलिस अधिकारी उन्हे किसी तरह मना कर गेस्ट हाउस ले गये और बाद में महोबा में हालात सामान्य होने पर जाने की अनुमति का भरोसा दिलाते हुये वापस लौटा दिया।

संसद का मानसून सत्र : पहले दिन 17 सांसद कोरोना पॉजिटिव मिले, ये है व्यवस्था

पुलिस कार्यवाही से क्षुब्ध श्री लल्लू ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रदेश की बागडोर अब संभाली नहीं जा रही है, बेहतर होगा कि वो इस्तीफा देकर जनता के घाव पर मरहम रखने का काम करें, प्रदेश की जनता उनको साधुवाद देगी।

उन्होने कहा कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था बिल्कुल ध्वस्त हो गयी है। हत्या, अपराध भ्रष्टाचार को संस्थागत संरक्षण मिला हुआ । उन्होने कहा “क्या अपराधी, क्या अधिकारी सब जनता को लूटने में व्यस्त है।” यह जंगलराज की पराकाष्ठा ही है कि पुलिस द्वारा फिरौती के लिए महोबा के व्यापारी को गोली मार के हत्या की जाती है और फिर मृतक के परिजनों से मिलने भी नहीं दिया जाता है । उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर है जब जिले के डीएम और पुलिस अधीक्षक अपराध की नर्सरी खुद सरकारी दफ्तर से संगठित रूप से चला रहे हैं । उत्तर प्रदेश में अपराध को संस्थागत संरक्षण मिला हुआ है।

पंचतत्व में विलीन हुए रघुवंश प्रसाद बाबू, छोटे बेटे शशि शेखर ने दी मुखाग्नि

श्रीमती मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सड़को पर संविधान की मूल आत्मा को रक्त-रंजित किया जा रहा है । कानून का राज की जगह पुलिसतंत्र का राज है। योगी द्वेषपूर्ण तरीके राजनैतिक प्रक्रियाओं को बाधित कर रहे हैं । आम जानता को छोड़िये सियासी पार्टी के लीडरान तक के अधिकारों पर सरकार ने रोक लगा रही है। पुलिस की लाठियों और बूटों तले लोकतंत्र कराह रहा है। उन्होंने आगे कहा कि महिला अपराध में प्रदेश टॉप पर है। महिला हिंसा और गैंगरेप के मामले उत्तर प्रदेश में रूकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सोहेल अख्तर अंसारी ने कहा कि चुनाव के वक्त कानून का राज का नारा लगाने वालो के राज में आज कानून व्यवस्था ही वेंटिलेटर पर पहुँच चुकी है। पूरे प्रदेश में अपराध को कोरोना बेकाबू हो गए हैं। योगीराज में न तो लोगो को उचित स्वास्थ्य सेवाएं ही मिल रही है और न ही भय मुक्त शासन। भाजपा की योगी सरकार जुमलेबाजों की सरकार है ।

Tags: 24ghante online.com24ghante online.com.up politicsajay kumar lalluCongress state president Ajay Kumar Lalludeath of explosives businessmanLallu stopped from going to MahobaLatest Uttar Pradesh News in HindiMahobapoltical newsUP Politicsअजय कुमार लल्लूकांग्रेस प्रदेश अध्यक्षमहोबामहोबा जाने से रोके गए लल्लूविस्फोटक कारोबारी की मौत
Previous Post

बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज पिता की चिता को दी मुखाग्नि

Next Post

ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में दारोगा समेत छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट

Desk

Desk

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
Next Post
गिरफ्तार रेशम निदेशालय का बाबू

ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में दारोगा समेत छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट

यह भी पढ़ें

cow smuggler arrested

23 गौवंश लदे ट्रक सहित दो गौतस्कर गिरफ्तार, चार गौवंश मिले मृत

10/06/2021

CM धामी ने स्टेट फोकस पेपर का किया विमोचन

31/12/2021
School Holidays

देहरादून में 8वीं क्लास तक के स्कूल कल बंद रहेंगे

01/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version