• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गरीबों के कल्याण और विकास के लिये प्रतिबद्ध है प्रदेश सरकार : शिवराज

Desk by Desk
15/09/2020
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश सरकार गरीबों के कल्याण और क्षेत्र के सर्वतोमुखी विकास के लिये पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

श्री चौहान आज अशोकनगर जिले के विधानसभा क्षेत्र मुंगावली के कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित लोकार्पण और शिलान्यास तथा हितलाभ वितरण के मौके पर बोल रहे थे। आज मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के लिये करोड़ों की सौगातें दी गईं हैं। आगे भी क्षेत्र की जनता की सभी मांगे पूरी की जायेंगी।

पीएम मोदी बोले- संसद में हरिवंश की निष्पक्ष भूमिका हमारे लोकतंत्र को करती है मजबूत

उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करना हमारा धर्म है। क्षेत्र के विकास एवं गरीबों के कल्याण के लिये धन की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। सरकार द्वारा आगामी 16 सितंबर को अन्न उत्सव आयोजित कर प्रदेश के हर गरीब को राशन वितरित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिये दृढ़-प्रतिज्ञ है कि गरीब की थाली कभी खाली न रहे। श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के पथ विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये 10-10 हजार रूपये का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार किसानों की फसल बीमा राशि का प्रीमियम जमा कर आगामी 18 सितंबर को 4600 करोड़ रूपये की फसल बीमा राशि संबंधित किसानों के खातों में डालेगी।

श्री चौहान ने इस मौके पर बड़ी संख्या में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किये गये विकास की तस्वीर आज मुंगावली की जनता के सामने है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 59 करोड़ 49 लाख रूपये के 19 कार्यों का लोकार्पण तथा 164 करोड़ 16 लाख रूपये के 92 कार्यों का शिलान्यास किया।

कोविड-19 के चलते एशियाई बैडमिंटन टूर्नामेंट्स की मेजबानी नहीं करेगा : इंडोनेशिया

मुख्यमंत्री की निगाह जैसे ही एक रोती हुई बच्ची पर पड़ी तो उन्होंने दीपा नाम की इस बच्ची को अपने पास बुलवाया और उससे रोने की वजह पूछी। दीपा ने अपनी आँखें खराब होने और इलाज के लिये राशि परिवार के पास न होने की बात कही। नन्हीं बेटी की पीड़ा से द्रवित मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बच्ची के सिर पर हाथ रखकर दुलार करते हुए आश्वस्त किया कि उसकी आँखों के नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था की जायेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा प्रदेश में विकास की गंगा बहाई जा रही है। वे सभी क्षेत्रों के विकास पर ध्यान दे रहे हैं। वे निरंतर 24 घंटे आम जनता की सेवा में लगे रहते हैं। प्रदेश की प्रगति उनका मुख्य ध्येय है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब मध्यप्रदेश मॉडल स्टेट के रूप में पहचाना जायेगा। साथ ही पूरे देश में विकास की अग्रिम पंक्ति में नंबर वन राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार बनाने में पहला योगदान मध्यप्रदेश का रहेगा।

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के खाते में SBI ने जमा कराए छ लाख रुपए, जाने क्या है पूरा मामला

राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों की सौगात लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुंगावली आए हैं। प्रदेश के मुखिया श्री चौहान गरीबों एवं किसानों के मसीहा हैं। उन्होंने कहा कि 20 करोड़ की लागत के नाहरगढ़ तालाब, 16 करोड़ लागत के थूबोन तालाब, 16 करोड़ लागत के कोचा डैम नहर के निर्माण से क्षेत्र की सिंचाई क्षमता बढ़ेगी। ये किसान के लिए वरदान साबित होगा।

इस अवसर पर विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत 198.03 करोड़ रूपये की राशि के हितलाभ का वितरण 2.65 लाख हितग्राहियों को किया गया। कार्यक्रम में कुछ हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप मंच पर बुलाकर हितलाभ वितरण किया गया। कार्यक्रम में 40 दिव्यांगों को ट्राईसाईकिल का वितरण मुख्यमंत्री ने किया। कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, पूर्व महापौर भोपाल आलोक शर्मा उपस्थित थे।

Tags: 24ghante online.comAttack on Congresskamal nathshivraj singh chauhanकमलनाथकांग्रेस पर हमलाशिवराज सिंह चौहान
Previous Post

Shraddha 2020 : पुत्र न हो तो पत्नी भी कर सकती है श्राद्ध कर्म

Next Post

इस दिन है विश्वकर्मा पूजा, जानें कब है सर्व पितृ अमावस्या

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Swami Narendranand
Main Slider

अखिलेश के AI वीडियो पर भड़के स्वामी नरेंद्रानन्द, बोले- ‘चोर-उचक्के रच रहे योगी के खिलाफ कुचक्र’

01/09/2026
Next Post
Vishwakarma Puja

इस दिन है विश्वकर्मा पूजा, जानें कब है सर्व पितृ अमावस्या

यह भी पढ़ें

रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती ने मीडिया पर लगाया ‘फैसला’ करने का आरोप, नई याचिका दायर

10/08/2020
CM Yogi

सीएम योगी ने किया विधानभवन स्थित टंडन हॉल के नवीनीकरण कार्य का उद्घाटन

02/02/2024
BJP

यूपी भाजपा ने जिलाध्यक्षों के नामों का किया ऐलान, यहां देखें जिलावार लिस्ट

16/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version