• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अलीगढ़ लूटकांड : 35 लाख की ज्वैलरी बेचने आए थे नोएडा, एंकाउंटर के बाद हुए अरेस्ट

Desk by Desk
17/09/2020
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा
0
अलीगढ़ लूटकांड

अलीगढ़ लूटकांड

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में पांच दिन पूर्व हाथों को सैनिटाइज करने के बाद तमंचे के बल पर 35 सेकेंड में 35 लाख के आभूषण लूटने वाले आरोपियों के साथ बुधवार को नोएडा में दिनदहाड़े मुठभेड़ हो गई। नोएडा पुलिस ने एक एनकाउंटर के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। ये तीनों वहीं शातिर बदमाश हैं, जिन्होंने अलीगढ़ में एक सुनार की दुकान में घुसकर लूटपाट की थी और लाखों के गहने लूटकर मौके से फरार हो गए थे।

तीनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के पास से लाखों रुपये की ज्वैलरी, अवैध तमंचे और बाइक बरामद हुई है।

इस चीज में पाया जाता है गाय के दूध से भी 10 गुना ज्यादा कैल्शियम

कुछ दिन पहले अलीगढ़ का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। जिसमें तीन बदमाश एक दुकान में दाखिल होते हैं। दुकानदार उन्हें ग्राहक समझकर उनके हाथों पर बारी-बारी से सैनिटाइजर स्प्रे करता है। फिर तीनों बदमाश तमंचे निकालकर वहां मौजूद ग्राहकों और दुकानदारों पर तान देते हैं। फिर वहां रखे सारे सोने के जेवरात लूटकर फरार हो जाते है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो जाती है।

दरअसल, वो घटना 11 सितंबर को इन्हीं तीनों बदमाशों ने अंजाम दी थी। यूपी पुलिस इन तीनों को तभी से तलाश कर रही थी। बुधवार को ये तीनों लूटे हुए आभूषण नोएडा में बेचने के लिए आए थे। तभी पुलिस को मुखबिर से इनकी सूचना मिली। पुलिस ने ओखला बैराज दिल्ली बॉर्डर पर चेकिंग शुरू कर दी। तभी तीनों बदमाश एक बाइक पर आते हुए दिखाई दिए।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

जब पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो वे भागने लगे। पुलिस टीम ने इनका पीछा किया. पुलिस को पीछे आता देख बदमाश फायरिंग करने लगे। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें तीनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। तीनों बदमाश वहीं गिर पड़े। पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एडिशनल सीपी लव कुमार ने बताया कि चैकिंग दौरान इन तीनों को रुकने का इशारा किया लेकिन ये भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया और गंदे नाला जीआईपी चौकी के पास इन्हें घेर लिया। तीनों बदमाश खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग करने लगे। जवाबी फायरिंग में तीनों को गोली लग गई। इनके पास से बाइक, तमंचा, लूटी हुए गहने बरामद हो गए हैं। पुलिस अब इनका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

Tags: cost of 35 lakh gold looted bike riderDaylight robbery in Aligarhgold worth Rs 35 lakhsLoot in DaylightLoot in Filmi StyleLoot loot in AligarhNational newsNEWSstateup newsUttar Pradesh Newsअलीगढ़अलीगढ़ में दिनदहाड़े लूटदोपहर में 35 लाख का सोना और 40 हजार की नकदी लूट ले गए बाइक सवार बदमाश
Previous Post

बच्चों के स्टडी रूम में करें सही रंग के चुनाव, याददाश्त होगी तेज

Next Post

स्टडी रुम में पानी की व्यवस्था करने से बच्चे को नहीं लगेगा किसी प्रकार का भय

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

योगी कैबिनेट की मंजूरी, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

21/07/2026
Next Post
Study room

स्टडी रुम में पानी की व्यवस्था करने से बच्चे को नहीं लगेगा किसी प्रकार का भय

यह भी पढ़ें

Pickle

अचार के तेल का ऐसे करें इस्तेमाल

26/02/2026
Deepak Chahar

क्रिकेटर दीपक चाहर की पत्नी के साथ दस लाख की धोखाधड़ी

03/02/2023
share market

मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 194 अंक की छलांग

09/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version