• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजनाथ बोले-सेना को सीमा पर गश्त करने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती

Desk by Desk
17/09/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, लद्दाख
0
राजनाथ Rajnath

राजनाथ

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्ली । पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ पिछले चार महीने से चल रही तनातनी जारी है। इसके बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में देशवासियों को आश्वस्त किया कि देश की एकता, संप्रभुता और अखंडता के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा। सेना को सीमा पर गश्त लगाने और उसकी रक्षा करने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती।

श्री सिंह ने पूर्व रक्षा मंत्री ए के एंटनी के इस सवाल पर कि चीन गलवान घाटी में आठ किलोमीटर के क्षेत्र में सेना को गश्त नहीं लगाने दे रहा है और सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सेना जहां गश्त लगाती रही है उसे वहां गश्त लगाने का अधिकार होना चाहिए।

कोरोना वायरस पॉजिटिव सांसद का निधन, लोकसभा एक घंटे के लिए स्थगित

श्री सिंह ने पूर्वी लद्दाख में बने सैन्य गतिरोध की स्थिति पर आज राज्यसभा में वक्तव्य देते हुए कहा कि सेना पूरी मजबूती और दृढ़ता के साथ मातृभूमि की रक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत ने कभी भी किसी पर आक्रमण नहीं किया है। वह सभी मुद्दों का समाधान शांतिपूर्ण बातचीत से करने का पक्षधर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस रुख को भारत की कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए, क्योंकि वह अपनी मातृभूमि की रक्षा करने में पूरी तरह समर्थ और सक्षम है।

केंद्रीय सड़क परिवहन और हाईवे मंत्री नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव

सदस्यों की ओर से मांगे गये स्पष्टीकरण का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिक परंपरागत रूप से वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास जहां भी गश्त करते रहे हैं। वहां उन्हें गश्त लगाने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि वह सदस्यों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि सेना के गश्त के पैटर्न में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा।

सभापति महोदय, मैं आपके माध्यम से देशवासियों को यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हमारे सेना के जवानों का जोश एवं हौसला बुलंद है। हमारे जवान किसी भी संकट का सामना करने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ हैं। हम लद्दाख में एक चुनौती के दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन साथ ही मुझे पूरा भरोसा है कि हमारा देश और हमारे वीर जवान इस चुनौती पर खरे उतरेंगे। मैं इस सदन से अनुरोध करता हूं कि हम एक ध्वनि से अपनी सेनाओं की बहादुरी और उनके अदम्य साहस के प्रति सम्मान प्रदर्शित करें।

रक्षा मंत्री ने चीन के साथ गतिरोध से उत्पन्न स्थिति पर सदस्यों द्वारा एकजुटता जताये जाने पर उनका आभार व्यक्त किया। कहा कि सरकार सैनिकों की सभी जरूरतों का ध्यान रख रही है। इससे सेना को यह संदेश मिलेगा कि देश और संसद उसके साथ खड़ी है।

Tags: india china standofflacparliament Monsoon SessionRajnathRajnath singhभारत-चीन सीमा गतिरोधभारत-चीन सीमा विवादराजनाथराजनाथ सिंहराज्यसभासंसद मॉनसून सत्र
Previous Post

कोरोना वायरस पॉजिटिव सांसद का निधन, लोकसभा एक घंटे के लिए स्थगित

Next Post

कोरोना पॉजिटिव बीजेपी के राज्यसभा सांसद का निधन, पार्टी में शोक की लहर

Desk

Desk

Related Posts

Malai Egg Curry
खाना-खजाना

लंच या डिनर किसी भी समय बनाए स्पेशल डिश, नोट करें टेस्टी रेसिपी

19/06/2026
glowing skin
Main Slider

गर्मियों में सोने से पहले स्किन पर लगाएं ये चीजें, पाएं ग्लोइंग और हेल्दी त्वचा

19/06/2026
11 world champion yoga players met CM Nayab Singh
राजनीति

हिसार की बेटी मधु सहित 11 विश्व विजेता योगासन खिलाड़ियों ने की मुख्यमंत्री से भेंट

18/06/2026
CM Bhagwant Mann is not in the controversial video
राजनीति

पंजाब के वित्त मंत्री का दावा, विवादित वीडियो में सीएम भगवंत मान नहीं

18/06/2026
Anand Bardhan
राजनीति

टीबी मुक्त भारत अभियान की धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव नाराज

18/06/2026
Next Post
बीजेपी के राज्यसभा सांसद का निधन BJP's Rajya Sabha MP dies

कोरोना पॉजिटिव बीजेपी के राज्यसभा सांसद का निधन, पार्टी में शोक की लहर

यह भी पढ़ें

CM Yogi

राजस्व विभाग में पारदर्शिता बढ़ाएगी योगी सरकार की इंटीग्रेटेड प्रणाली

11/05/2025

मॉरीशस के प्रधानमंत्री पहुंचे काशी, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

20/04/2022
CM Bhajan Lal

भाजपा में राष्ट्र प्रथम की नीति पर किया जाता है कार्यः सीएम भजनलाल शर्मा

28/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version