• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार सदा तत्पर : शिवराज    

Desk by Desk
18/09/2020
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए सदा तत्पर है। हमारा लक्ष्य है किसानों की आमदनी को जल्दी से जल्दी दोगुना करना। इसके लिए न केवल किसानों को खेती-किसानी के लिए हरसंभव सहायता दी जा रही है, अपितु उनकी फसलों को हुए नुकसान की भी अधिकतम भरपाई सरकार कर रही है।

श्री चौहान ने कहा कि किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर फसल ऋण दिया जा रहा है। किसानों को उनकी फसल का अधिक से अधिक मूल्य मिल सके, इसके लिए मण्डी अधिनियम में संशोधन किए गए हैं तथा उनकी फसलों के विपणन की भी अच्छी व्यवस्था की जा रही है। गत दिनों मध्यप्रदेश सरकार द्वारा खरीफ 2018 एवं रबी 2018-19 की फसल बीमा के प्रीमियम की बकाया राशि 2200 करोड़ भरे जाकर किसानों को 2981.24 करोड़ रूपए की बीमा दावा राशि दिलवाई गई। इसमें 8 लाख 40 हजार किसानों को खरीफ 2018 की फसल बीमा दावा राशि 1921.24 करोड़ रूपए तथा 6 लाख 60 हजार किसानों को रबी 2018-19 की दावा राशि 1060 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया।

12 साल पहले जिस युवती की हुई थी हत्या, वह लौटी जिंदा, मां ने कहा- मेरी बेटी नहीं

मुख्यमंत्री श्री चौहान इसी कड़ी में कल 18 सितम्बर को उज्जैन में कालिदास अकादमी में पूर्वान्ह 11.15 बजे से आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 22 लाख 51 हजार 188 किसानों को खरीफ 2019 की फसल बीमा दावा की कुल राशि 4 हजार 688 करोड़ 83 लाख का ई-अंतरण के माध्यम से भुगतान करेंगे। साथ ही वे हितग्राहियों से संवाद करेंगे। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री चौहान अन्य जिलों के किसानों से भी संवाद करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल तथा उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव आदि भी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेब लिंक के माध्यम से भी देखा जा सकता है। वेबसाइट पर जाकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के पृष्ठ पर ‘रजिस्ट्रर नाउ’ पर क्लिक कर स्वयं का पंजीयन भी कराया जा सकता है।

सुशांत मामले पर हिमांश कोहली बोले- ‘रिया की गिरफ्तारी से कई लोग खुश हैं’

खरीफ 2019 में 37 लाख किसानों द्वारा फसल बीमा कराया गया था, जिसका बीमित क्षेत्र 61.09 लाख हेक्टेयर था तथा किसानों से कुल राशि 343.81 करोड़ रूपये कृषक अंश लिया गया। राज्यांश 1072.44 करोड़ एवं केन्द्रांश 1072.44 करोड़ रूपये, इस प्रकार कुल 2488.69 करोड़ रूपये प्रीमियम बीमा कंपनियों को भुगतान किया गया है।

Tags: 24ghante online.comNational newspolitical newsshivraj singh chauhanआत्मनिर्भर भारतआत्मनिर्भर मध्य प्रदेशकांग्रेस पर हमलाशिवराज सिंह चौहान
Previous Post

डॉ. सहगल ने कहा- यूपी में 80 प्रतिशत एमएसएमई इकाइयाें में उत्पादन शुरू

Next Post

CM योगी ने कहा- पीएम मोदी ने दिव्यांगजनो को उचित सम्मान दिलाया

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

करवा चौथ में चांद का इतना महत्व क्यों? जानें सूर्यदेव की पूजा न करने का कारण

27/10/2026
Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी

26/10/2026
उत्तराखंड

गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे सीएम धामी, की पूजा-अर्चना

26/10/2026
Next Post
सीएम योगी cm yogi

CM योगी ने कहा- पीएम मोदी ने दिव्यांगजनो को उचित सम्मान दिलाया

यह भी पढ़ें

Supreme Court

आखिर कौन देगा जवाब

28/04/2021

बर्फ से ढका मां वैष्णो का भवन, श्रद्धालुओं को मिला दर्शन के साथ बर्फबारी का आनंद

22/01/2022
Rafale deal

राफेल लड़ाकू जेट को वायु सेना दिवस परेड में पहली बार शामिल करने की योजना

03/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version