• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसान समृद्धि और खुशहाली के वाहक है, जिन पर पूरे देश को अभिमान है : शाह

Desk by Desk
18/09/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कृषि संबंधी दो विधेयकों के प्रावधानों को लेकर किसानों द्वारा किये जा रहे विरोध के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए सरकार दिन रात काम कर रही है।

श्री शाह ने कृषि सुधार के लिए लोकसभा द्वारा दो महत्वपूर्ण विधेयक पारित किये जाने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने टि्वट कर कहा, “भारत के मेहनती किसान देश की खुशहाली और समृद्धि के वाहक हैं, जिन पर पूरे देश को अभिमान है। मोदी सरकार के रूप में पहली बार कोई सरकार किसानों के सशक्तिकरण के लिए इस तरह दिन रात काम कर रही है और कल लोकसभा में पारित हुए ऐतिहासिक कृषि सुधार विधेयक इसी दिशा में एक अभूतपूर्व कदम है”।

गृह मंत्री ने कहा, “ मोदी सरकार के ये ऐतिहासिक विधेयक किसानों तथा कृषि क्षेत्र को बल देंगे और उनको बिचौलियों व अन्य समस्याओं से मुक्त करेंगे। इन विधेयकों से किसानों को उनकी उपज बेचने के लिए नये अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी”।

कृषि विधेयकों के विरोध में भाकियू का ‘चक्का जाम’ 20 को, बंद का आह्वान 25 को

श्री शाह ने कहा , “ यह ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण कृषि सुधार किसानों के जीवन में एक सकारात्मक परिवर्तन लाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम भूमिका निभाएंगे। इन विधेयकों के पारित होने पर मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ”।

यह ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण कृषि सुधार किसानों के जीवन में एक सकारात्मक परिवर्तन लाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम भूमिका निभाएंगे।

इन विधेयकों के पारित होने पर मैं प्रधानमंत्री @narendramodi जी और कृषि मंत्री @nstomar जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। #JaiKisan

— Amit Shah (@AmitShah) September 18, 2020

उल्लेखनीय है कि लोकसभा ने गुरूवार को ‘कृषक उपज व्‍यापार और वाणिज्‍य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक, 2020’ तथा ‘कृषक (सशक्‍तिकरण व संरक्षण) कीमत आश्‍वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक, 2020’ को मंजूरी दी थी।

दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश- गरीब बच्चों को ऑनलाइन क्लास के उपकरण, इंटरनेट मुहैया कराएं स्कूल

कृषक उपज व्‍यापार और वाणिज्‍य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक एक इको-सिस्टम बनाएगा। इससे किसानों को अपनी पसंद के अनुसार उपज की बिक्री-खरीद की स्वतंत्रता होगी। वैकल्पिक व्‍यापार चैनल उपलब्ध होने से किसानों को लाभकारी मूल्य मिलेंगे और अंतरराज्‍यीय तथा राज्‍य में व्यापार सरल होगा।

भारत के मेहनती किसान देश की खुशहाली और समृद्धि के वाहक हैं, जिन पर पूरे देश को अभिमान है। मोदी सरकार के रूप में पहली बार कोई सरकार किसानों के सशक्तिकरण के लिए इस तरह दिन रात काम कर रही है और कल लोकसभा में पारित हुए ऐतिहासिक कृषि सुधार विधेयक इसी दिशा में एक अभूतपूर्व कदम है। pic.twitter.com/SmJnC8BUvU

— Amit Shah (@AmitShah) September 18, 2020

कृषक (सशक्‍तिकरण व संरक्षण) कीमत आश्‍वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक में कृषि करारों पर राष्ट्रीय फ्रेमवर्क का प्रावधान किया गया है, जो पारस्परिक रूप से सहमत लाभकारी मूल्‍य फ्रेमवर्क पर भावी कृषि उत्‍पादों की बिक्री व फार्म सेवाओं के लिए कृषि बिजनेस फर्मों, प्रोसेसर्स, एग्रीगेटर्स, थोक विक्रेताओं, बड़े खुदरा विक्रेताओं एवं निर्यातकों के साथ किसानों को जुड़ने के लिए सशक्‍त व संरक्षित करता है।

Tags: 'Farmer Produce Trade and Commerce (Promotion and Simplification) Bill‘कृषक उपज व्‍यापार और वाणिज्‍य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक202024ghante online.comamit shahfarmers billFarmers' (Empowerment and Protection) Price Assurance and Agreement on Agricultural Services BillNational newsअमित शाहकिसान विधेयककृषक (सशक्‍तिकरण व संरक्षण) कीमत आश्‍वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक
Previous Post

सहारनपुर मंडल में 318 नये कोरोना पाॅजिटिव मिले , लोगों में भय व्याप्त

Next Post

कर्नाटक के विधायक उमानाथ कोटियन कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami wishes everyone on International Yoga Day
राजनीति

तन, मन और आत्मा का समन्वय है योग: मुख्यमंत्री

20/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

संपत्ति की पहचान, स्वामित्व और रिकॉर्ड की जानकारी मिलेगी एक क्लिक पर

20/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी रविवार को हमीरपुर को देंगे 636.82 करोड़ की 75 विकास परियोजनाओं की सौगात

20/06/2026
Census 2027
उत्तर प्रदेश

Census 2027: यूपी में मकान सूचीकरण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण

20/06/2026
Uttarakhand Police receives national honour
राजनीति

पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान

20/06/2026
Next Post
कोरोना पॉजिटिव

कर्नाटक के विधायक उमानाथ कोटियन कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

यह भी पढ़ें

Pitru Paksha

पितृ पक्ष में इन तिथियों में जरूर करें तर्पण-श्राद्ध, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

19/09/2023
Arrested

दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, दो किलो 400 ग्राम गांजा बरामद

10/06/2022
UP PCS

PCS-J परीक्षा में 50 छात्रों के रिजल्ट में हेराफेरी, बदली गईं थी कॉपियां

02/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version