• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लॉकडाउन के दौरान फंसे श्रमिकों को बिहार लाने में रेलवे की अहम भूमिका : नीतीश

Desk by Desk
18/09/2020
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
नीतीश कुमार

नीतीश कुमार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लॉकडाउन के दौरान बाहर फंसे श्रमिकों को वापस राज्य लाने में रेलवे की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि विशेष रेलगाड़ियों के परिचालन से 23 लाख से अधिक मजदूर बिहार लौट पाए।

श्री कुमार ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोसी रेल महासेतु समेत 12 रेल परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान बाहर फंसे श्रमिकों को बिहार वापस लाने में रेलवे ने काफी मदद की है। विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन कराया गया, जिससे 23 लाख से ज्यादा श्रमिक बाहर से बिहार आए। उन्होंने एक बार फिर श्रमिकों के लिए प्रवासी शब्द का प्रयोग नहीं किए जाने का आग्रह किया और कहा कि ये सभी देश के वासी हैं । देश में आजीविका के लिए कोई भी कहीं आ जा सकता है ।

आप सांसद संजय सिंह पर योगी सरकार ने लगाया राजद्रोह का केस

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोसी महासेतु का शिलान्यास पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में 06 जून 2003 को हुआ था। इसके लिए उन्होंने कोसी महासेतु के दोनों तरफ संपर्क पथ के लिए स्थल का मुआयना कर लोगों से बातचीत की थी। पूर्व-पश्चिम एलाइन्मेंट भी कोसी महासेतु के पास ही तय किया गया है। वह दिन इसलिये भी ऐतिहासिक है क्योंकि उन्होंने प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी से मैथिली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की थी, जिसकी घोषणा श्री वाजपेयी ने उसी दिन की थी।

श्री कुमार ने कहा कि 12 अगस्त 2018 के रेल मंत्री के कार्यक्रम में वह भी शामिल हुए थे, जिसमें रेल मंत्री ने इस कार्य को तेजी से पूर्ण करने का अधिकारियों को निर्देश भी दिया था। उन्हें प्रसन्नता है कि आज प्रधानमंत्री इस इस महासेतु का उद्घाटन कर रहे हैं। आज हाजीपुर से वैशाली नई रेल लाईन की भी शुरुआत की जा रही है, जिसे सुगौली तक जोड़ने की योजना है। सुगौली भी ऐतिहासिक जगह है, जहां भारत और नेपाल के बीच वार्ता हुई थी।

Google Play store से अब फिर डाउनलोड कर सकेंगे Paytm, गूगल का यूटर्न

मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 फरवरी 2004 को वैशाली में तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी ने ही इसका शिलान्यास किया था। इसके एक हिस्से का काम पूर्ण हुआ है जिसका आज उद्घाटन हो रहा है। इसे सुगौली तक भी पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में रेलवे की कई योजनाओं का शिलान्यास हो रहा है, ये उनके लिए प्रसन्नता की बात है। उन्होंने कहा कि बाढ़ और बख्तियारपुर के बीच तीसरी रेलवे लाइन का उद्घाटन हो रहा है। यह भी खुशी की बात है।

श्री कुमार ने कहा कि श्री वाजपेयी की सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे पी. आर. कुमार मंगलम ने बिहार में बिजली संयंत्र स्थापित करने के लिए उनसे स्थल के बारे में पूछा था और उसके आधार पर बाढ़ में एनटीपीसी विद्युत संयंत्र की स्थापना की गई। बाढ़ तक नई रेल लाइन से एनटीपीसी को कोयले की उपलब्धता में आसानी होगी। इसके लिए हजारीबाग कोयला खादान के पास से तय रूट हजारीबाग-कोडरमा-तिलैया-राजगीर-बख्तियारपुर-बाढ़ से कोयले की ढुलाई में आसानी होगी। उन्होंने जुरही-खुराडीह सेक्शन में चार सुरंगों के निर्माण कार्य जल्द पूरा कराए जाने का अग्रह करते हुए कहा कि इससे कोयले की निर्बाध आपूर्ति हाे सकेगी।

Tags: 24ghante online.comBihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020Bihar electionbihar election newsbihar newsBihar Politics newsLatest Bihar News in Hindiबिहार चुनावबिहार विधानसभा चुनाव 2020
Previous Post

आप सांसद संजय सिंह पर योगी सरकार ने लगाया राजद्रोह का केस

Next Post

यूपी में 44 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, उनके सम्मान, सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

09/10/2026
Main Slider

जनशिकायतों का 24 घंटे में मिले संतोषजनक जवाब, निर्विवाद राजस्व मामलों का 15 दिन में हो निस्तारण: मुख्यमंत्री

09/10/2026
उत्तराखंड

केदारनाथ रोपवे परियोजना में तेजी लाने के निर्देश, वन स्वीकृति और टावर निर्माण पर मुख्य सचिव का जोर

09/10/2026
Main Slider

बाजपुर में भीषण ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, सूचना मिलते ही किसानों के बीच पहुंचे सीएम धामी

09/10/2026
Main Slider

योगी सरकार के मिशन शक्ति अभियान से महिलाएं हुईं सशक्त, 99 हजार से अधिक गांवों तक पहुंची महिला बीट पुलिस

09/10/2026
Next Post
transfer

यूपी में 44 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें

YEDA

ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल फुटप्रिंट बढ़ाने पर योगी सरकार का फोकस

09/10/2023
krishna shroff

रेड बिकनी में दिखी कृष्णा श्रॉफ, दिशा पटानी ने कहा- आग लगा दी

01/03/2021
RK Krishnakumar

रतन टाटा के बेहद करीबी का निधन, कहा- आपको भूल नहीं सकते!

02/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version