• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिखरे हुए वोट बैंक के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है : पूनियां

Desk by Desk
19/09/2020
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
satish puniya

satish puniya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने कहा है कि वन नेशन-वन मार्केट की व्यवस्था से किसान की आमदनी में और बढ़ोत्तरी होगी।

डा़ पूनियां ने आज जारी बयान में कहा कि मोदी सरकार द्वारा नए प्रावधानों के लागू होने से किसान अपनी फसल देश के किसी भी बाजार में मनचाही कीमत पर बेच सकेंगे। किसान और ग्राहक के बीच जो बिचौलिए होते हैं, उनसे किसानों को बचाने के लिए ये विधेयक रक्षा कवच बनकर आए हैं। कांग्रेस किसानों की रक्षा का ढिंढोरा पीटती रही है, लेकिन हकीकत यह है कि कांग्रेस किसानों को झूठ बोलकर गुमराह कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों की कमाई लूटने वालों का साथ दे रही है। प्रधानमंत्री मोदी और किसानों को एक-दूसरे पर अटूट भरोसा एवं विश्वास है, मोदी जी किसानों को पूरी तरह आश्वस्त कर चुके हैं कि एमएसपी और सरकारी खरीद की व्यवस्था हमेशा बनी रहेगी।

लव जेहाद पर योगी सख्त : यूपी में आ सकता है धर्मांतरण विरोधी कानून

डाॅ. पूनियां ने कहा कि मोदी सरकार के कृषि सुधार से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए नए अवसर मिलेंगे, जिससे मुनाफा बढ़ेगा और अन्नदाता मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक कृषि सुधार विधेयकों का पारित होना देश के किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस अराजकता फैलाकर सत्ता प्राप्त करने के लिए झूठे मनसूबे पाल रही है। पर्दे के पीछे से घिनौना खेल, खेल रही है, यह हमने नागरिकता संशोधन कानून के समय भी देखा, जब पूरा देश इस कानून के समर्थन में खड़ा था, तो कांग्रेस इसका विरोध कर रही थी। इसके बाद चीन के मामले में भी राहुल गांधी कई बार गैर जिम्मेदाराना बयान दे चुके हैं।

उन्होंने कहा कि अपने बिखरे हुए वोट बैंक को एकत्रित करने के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। कांग्रेस को देश में 55 वर्षों तक राज करने का मौका मिला, लेकिन इसने समस्याओं का समाधान करने की बजाए समस्याएं पैदा करने का काम किया। उन्होंने कहा कि झूठे आश्वासन देकर कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए न किसानों का भला किया और न ही बेरोजगारों का, सब जानते हैं कि भ्रष्टाचार, वंशवाद, जातिवाद, महंगाई और गलत अर्थ नीतियों की जन्मदाता कांग्रेस है। इन्हीं मुद्दों पर कांग्रेस को देश की जनता ने नकार दिया था।

सहारनपुर : कोरोना संक्रमित महिला की मौत के बाद जेवर चोरी, मचा हड़कंप

डाॅ. पूनियां ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 के कालखण्ड से लेकर 2019 तक विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की, जिनका लाभ आमजन एवं किसानों को मिल रहा है। ये तीनों ही विधेयक भी किसानों की उन्नति के हित में हैं। प्रधानमंत्री मोदी इन्हीं जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों एवं आमजन के प्रति प्रतिबद्धता दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिन बातों पर विधेयक का विरोध कर रही है, वो तो इनके 2019 के घोषणा पत्र में शामिल हैं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बताएं कि घोषणा पत्र झूठा है या वो खुद झूठे हैं?

Tags: 24ghante online.comDr. Satish PooniKisan Bill PassNational newspm modirajasthan newsThree Farmers Bill Pass in Parliamentकिसान विधेयक पासडाॅ. सतीश पूनियांपीएम मोदीसंसद में तीन किसान विधेयक पास
Previous Post

पितृ विसर्जन अमावस्या के दिन इस विधि से पितरों को करें विदा

Next Post

जानें क्या है मलमास? कब से शुरू हो रहे हैं अधिक मास

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹496 करोड़ की स्वीकृति

23/10/2026
पंजाब

आपत्तिजनक शब्दावली पर घिरे सुखपाल खैहरा, पंजाब विधानसभा से हुए निलंबित

23/10/2026
पंजाब

किसानों को बड़ी राहत, पंजाब के 80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी: भगवंत मान

23/10/2026
Next Post
malmas 2020

जानें क्या है मलमास? कब से शुरू हो रहे हैं अधिक मास

यह भी पढ़ें

Gautam Gambhir

गौतम गंभीर को ISIS कश्मीर से मिली जान से मारने की धमकी

24/11/2021

भगवान राम सबके राम और भारतीय समाज भी राममय है : सीएम योगी

31/10/2021
CM Dhami

उत्तराखण्ड में प्रकृति प्रदत्त अनेक संपदाएं: सीएम धामी

12/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version