• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना में सूना पड़ा है वाराणसी लोलार्क कुंड, जानें क्या है इसका महत्व

Desk by Desk
23/09/2020
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
lolarak kund

वाराणसी लोलार्क कुंड

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क।  पूरे देश में कोरोना ने कहर बरपाया हुआ है। कोरोना ही एक मात्र कारण है कि लोग इस बार अपने त्योहारों या पर्वों को धूमधाम से नहीं मना पा रहे हैं। वहीं, कई क्षेत्रों में इन दिनों मेलों का आयोजन होता है जो इस वर्ष सोशल डिस्टेंसिंग के तहत रद्द कर दिए गए हैं। इन्हीं में से एक है लोलार्क कुंड का मेला।

हर वर्ष भाद्रपद शुक्ल षष्ठी को लोलार्क षष्ठी मनाई जाती है। लोलार्क षष्ठी को ललई छठ के नाम से भी जाना जाता है। तिथि के अनुसार, लोलार्क पष्ठी रविवार 23 अगस्त को रात्रि 09:07 से लगकर 24 अगस्त को सायं 06:41 तक रहेगी। इस दिन वाराणसी में स्थित लोलार्क कुंड में स्नान करने का विधान है। मान्यता है कि इस कुंड में स्नान करने से नि:संतान दम्पत्ति को पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है।

ज्योतिषाचार्य पं गणेश प्रसाद मिश्र ने बताया, लोलार्क षष्ठी (ललई छठ) पर वाराणसी स्थित लोलार्क कुंड पर स्नान करने से नि:संतान दंपति को पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि इस कुंड में स्नान करने से कई दंपतियों को पुत्र सुख का लाभ मिला है।

इसी मान्यता के चलते हर साल लोलार्क छठ पर इस कुंड में लोग डुबकी लगाने आते हैं जो इस वर्ष नहीं हो पाएगा। कहा जाता है कि इस कुंड में स्नान करने वाले नि:संतान दंपति को नहाने के बाद अपने कपड़े वहीं छोड़कर जाने होते हैं। इस दौरान महिलाओं को श्रृंगार आदि की सामग्री भी वहीं छोड़न होती है।

एक कथा के अनुसार, विद्युन्माली दैत्य शिव भक्त था। जब इस दैत्य को सूर्य ने हरा दिया तब भगवान सूर्य पर क्रोधित हो गए थे और रुद्र त्रिशूल हाथ में लेकर उनकी ओर दौड़ पड़े थे। उस समय सूर्य भागते-भागते पृथ्वी पर काशी में आ गिरे थे।

इसी कारण से वहां का नाम लोलार्क नाम पड़ा था। सप्तमीप्रयुक्त भाद्रपद शुक्ल षष्ठी को स्नान, दान, जप और व्रत करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है।

खासतौर से अगर सूर्य का पूजन, गंगा का दर्शन और पंचगव्यप्राशन किया जाए तो अश्वमेध के समान फल होता है। इस पूजन में गन्ध, पुष्प, धूप, दीप, और नैवेद्य मुख्य हैं। इनके अलावा साधू संन्यासी लोग भी यहां मोक्ष पाने के लिए स्नान करते हैं। विधान है कि यहां पर एक फल का त्याग भी करना होता है। यहां एक फल का त्याग करने का भी विधान है।

Tags: Lifestyle and RelationshipLolark Kund importanceLolark Kund MelaLolark Kund significancelord shivamukhye dharmik sthalSuryadevVaranasi Melaवाराणसी लोलार्क कुंड
Previous Post

शांति समझौते के बाद नेतन्याहू ने की बेहरान के प्रिंस से फोन पर बात

Next Post

विपक्ष का व्यवहार संसद की मर्यादा व लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला : मायावती

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

अखिलेश ने आजम खान के साथ किया सबसे बड़ा अन्याय: राजभर

22/10/2026
Main Slider

आजम खान से मिलने पहुंचे सपा प्रमुख, परिवार से भी करेंगे मुलाकात

22/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा केस: हजरतगंज कोतवाली में हाथ हिलाती दिखी श्रद्धा दुबे, वीडियो वायरल

22/10/2026
Main Slider

10 दिन तक ठिकाने बदलती रही श्रद्धा दुबे, नागपुर में गिरफ्तारी के बाद लखनऊ पहुंची

22/10/2026
Main Slider

Instagram पर आईं सोनिया गांधी, पहले वीडियो में दिखी ‘Belonging’ की झलक

22/10/2026
Next Post
mayawati

विपक्ष का व्यवहार संसद की मर्यादा व लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला : मायावती

यह भी पढ़ें

sex racket

लखनऊ: होटल रुद्रा इन में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, मुक्त कराई गईं युवतियां

21/12/2020
Banke Bihari temple

बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान हादसा, दो की मौत

20/08/2022
Vivo X300 और X300 Pro की भारत में सेल शुरू, मिल रहे धमाकेदार लॉन्च ऑफर

भारत में Vivo X300 और X300 Pro की सेल शुरू, मिल रहे धमाकेदार लॉन्च ऑफर

11/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version