Categorized

दुर्घटनाग्रस्त युवक के लिए बोले सोनू सूद- माता-पिता को बता दीजिए नया पैर मिल रहा

नई दिल्ली| बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लॉकडाउन में प्रवासी मजूदरों के मसीहा बनकर उभरे हैं। वह पिछले कुछ महीनों से जरूरतमंदों की खूब मदद कर रहे हैं। सोनू मदद मांगने वालों को कभी निराश नहीं करते हैं। अब हाल ही में सोनू ने एक फैन को नया पैर लगवाने का वादा किया है।

ज्वेलरी व्यापारी ने परिवार सहित की आत्महत्या, ब्याज माफियाओं से था परेशान

दरअसल, एक यूजर ने ट्वीट किया, ‘सोनू सूर सर मेरा नाम दिनेश मनिकांता है और मैं 20 साल का हूं। मुझे सच में आपकी मदद की जरूरत है क्योंकि एक्सिडेंट के चलते मैंने घुटने के ऊपर से अपना बायां पैर गंवा दिया है। डॉक्टर्स ने कहा है कि आर्टिफिशियल पैर में 7 लाख रुपये तक का खर्चा आएगा। मेरे पैरंट्स टेलर हैं। प्लीज सर।’

स्पीकर ओम बिरला की सांसदों से भावुक अपील- सदन की गरिमा बनाए रखे

यूजर के जवाब में सोनू ने लिखा, ‘आपको इसी हफ्ते नया पैर मिलने जा रहा है अपने माता-पिता को बता दीजिए।’ बता दें कि सोनू सूद से कई बार लोग अजीबोगरीब डिमांड करते हैं। हालांकि, एक्टर भी इस तरह की मांग करने वाले यूजर्स को मजेदार जवाब देकर उन्हें चुप करा देते हैं।

Related Articles

Back to top button