• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्पीकर ओम बिरला की सांसदों से भावुक अपील- सदन की गरिमा बनाए रखे

Desk by Desk
19/09/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
स्पीकर ओम बिरला

स्पीकर ओम बिरला

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लोकसभा में शुक्रवार को कार्यवाही के दौरान स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों ने भावुक अपील की। उन्होंने सांसदों से चर्चा के दौरान अपनी बात रखते समय सदन की गरिमा और आपसी सम्मान को बनाए रखने की अपील की। लोकसभा अध्यक्ष ने सदस्यों से ये भी कहा कि तथ्यों के आधार पर ही अपनी बात रखें। सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच शुक्रवार को हुई तीखी बहस के बाद स्पीकर ने ये अपील की।

ओम बिरला ने कहा कि असाधारण परिस्थितियों के बीच सदन में सक्रियता से कर्तव्य और संवैधानिक दायित्वों को निभाकर माननीय सांसद पूरे देश को सकारात्मक संदेश दे रहे हैं, लेकिन चर्चा के दौरान यह भी जरूरी है कि सभी अपनी बात कहते समय सदन की गरिमा और आपसी सम्मान को बनाए रखें. तथ्यों के आधार पर ही अपनी बात रखें।

देश में कोरोना के 93,337 नये मामले, स्वस्थ होने वाले मरीजों ने बनाया रिकॉर्ड

सांसदों के अधिकारों का संरक्षण मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सदन की स्वस्थ परम्पराओं को जीवंत बनाए रखना हम सबका दायित्व है। सदन सुचारू चले, हम स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल्स की पालना करते हुए सहयोग दें ताकि सारी दुनिया देखे कि संकट की घड़ी में पक्ष-विपक्ष एकजुट हैंं।

असाधारण परिस्थितियों के बीच सदन में सक्रियता से कर्तव्य और संवैधानिक दायित्वों को निभाकर माननीय सांसद पूरे देश को सकारात्मक संदेश दे रहे हैं, लेकिन चर्चा के दौरान यह भी जरूरी है कि सभी अपनी बात कहते समय सदन की गरिमा व आपसी सम्मान को बनाए रखें। तथ्यों के आधार पर ही अपनी बात रखें। pic.twitter.com/KvgO2OzA50

— Om Birla (@ombirlakota) September 18, 2020

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सांसदों के अधिकारों का संरक्षण मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सदन की स्वस्थ परम्पराओं को जीवंत बनाए रखना हम सबका दायित्व है। सदन सुचारू चले, हम स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए सहयोग दें , ताकि सारी दुनिया देखे कि संकट की घड़ी में पक्ष-विपक्ष एकजुट है। स्पीकर ने कहा कि हम सिर्फ सांसद नहीं एक संस्था हैं जो लाखों लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

देश में कोरोना के 93,337 नये मामले, स्वस्थ होने वाले मरीजों ने बनाया रिकॉर्ड

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सदन स्थगित होने के बाद वे स्पीकर ओम बिरला से मिले और कुछ सदस्यों की टिप्पणी से वह बहुत आहत हुए। राजनाथ सिंह ने कहा कि हम सभी आसन का सम्मान करते हैं। युवा सांसद होने के नाते, अनुराग ठाकुर ने हो सकता है कुछ कहा हो, किसी को आहत किया हो, लेकिन यह स्पष्ट है कि इरादा किसी को पीड़ा पहुंचाना नहीं था। वहीं, कांग्रेस के सांसद ने कहा कि आसन सदन के संरक्षक हैं। हम यहां पर सरकार के सहयोग के लिए हैं। हमें आसन पर पूरा विश्वास है और हम उसका सम्मान करते हैं।

दरअसल, लोकसभा की कार्यवाही के दौरान वित्त राज्य मंत्री पीएम केअर्स फंड पर जानकारी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि पीएम केअर्स फंड में कौन-कौन योगदान दिया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोरोना से लड़ाई के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम केअर्स फंड की स्थापना की। ये जनता के लिए है. लेकिन कांग्रेस ने पीएम राष्ट्रीय राहत कोष को गांधी परिवार के लिए बनाया। वित्त राज्य मंत्री ने उन सभी नामों को उजागर करने की धमकी दी, जिन्हें पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से लाभ मिला।

कूपवाडा में सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाना किया ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद

गांधी परिवार का जिक्र होते ही कांग्रेस के सांसदों ने हंगामा किया. अनुराग ठाकुर से माफी की मांग की गई. हंगामा जारी रहा। स्पीकर को कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. कांग्रेस सांसदों के हंगामे के कारण तीन बार कार्यवाही स्थगित की गई। इसके बाद 6 बजे कार्यवाही फिर से शुरू होती है। ओम बिरला सदस्यों को समझाते हैं। इसके बाद अनुराग ठाकुर बयान देते हैं।

Tags: 24ghante online.comNational newsSpeaker Om Birlaलोकसभास्पीकर ओम बिरला
Previous Post

सरकार नौकरी में पांच साल संविदा, 50 साल में रिटायरमेंट की बातें विपक्ष की साजिश

Next Post

दुर्घटनाग्रस्त युवक के लिए बोले सोनू सूद- माता-पिता को बता दीजिए नया पैर मिल रहा

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
उत्तराखंड

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से रक्तदान की अपील की

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
AK Sharma
Main Slider

अखिलेश यादव के बिजली वाले बयान पर एके शर्मा का पलटवार, बोले- जब सत्ता में थे तब किसानों को बिजली-पानी क्यों नहीं दिया?

30/09/2026
Next Post
sonu sood

दुर्घटनाग्रस्त युवक के लिए बोले सोनू सूद- माता-पिता को बता दीजिए नया पैर मिल रहा

यह भी पढ़ें

Shaktikanta Das

लगातार तीसरी बार RBI ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, 6.50 फीसदी पर रखा बरकरार

10/08/2023
cm yogi

‘महाराज जी… मेरा बेटा मेरी हत्या करना चाहता है’, योगी के दरबार में BSF के जवान ने की शिकायत

30/05/2022
CM Vishnudev

हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराएं जीवन में उल्लास भी भरती हैं: सीएम साय

15/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version