• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजस्थान के 11 जिला मुख्यालयों पर धारा 144 लागू, बढ़ा कोरोना का कहर

Desk by Desk
20/09/2020
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
राजस्थान में बढ़ा कोरोना का कहर Corona havoc in Rajasthan

राजस्थान में बढ़ा कोरोना का कहर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। कोरोना महामारी का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में राजस्थान सरकार ने 11 जिला मुख्यालयों में सार्वजनिक स्थलों पर धारा-144 लगा दी है। इसके बाद पांच से अधिक व्यक्तियों के समूह में इकट्ठा होने पर रोक लगाने के भी आदेश दिए हैं। यह निर्णय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शनिवार रात एक बैठक में लिया गया है।

बता दें कि जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, बीकानेर, उदयपुर, सीकर, पाली और नागौर जिलों के मुख्यालय वाले शहरों में सार्वजनिक स्थलों पर धारा-144 लागू की गई है। इसके तहत पांच से अधिक व्यक्तियों के एक साथ इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के नियम का पालन अनिवार्य होगा। संबंधित जिले के कलेक्टर इस संबंध में आदेश जारी करेंगे।

31 अक्टूबर तक जारी रखने का निर्णय

इसके अलावा सीएम गहलोत ने शनिवार को राज्य में कोविड-19 महामारी की स्थिति और उससे बचाव के उपायों पर अधिकारियों के साथ बैठक में पूरे प्रदेश में किसी भी सामाजिक-धार्मिक आयोजन पर रोक को भी 31 अक्टूबर तक यथावत जारी रखने का निर्णय लिया है। एक सरकारी बयान के अनुसार केवल अंतिम संस्कार में 20 तथा विवाह-शादी के आयोजन में 50 व्यक्तियों के शामिल होने की छूट पूर्ववत रहेगी, लेकिन इसके लिए स्थानीय उपखण्ड अधिकारी को पूर्व सूचना देनी होगी।

सुरक्षा इंतजामों को लेकर फैलाई गई भ्रामक सूचनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी जिले में आक्सीजन बेड, आईसीयू बेड तथा वेन्टिलेटर जैसे जीवन रक्षक उपकरणों की कमी नहीं है। इस संबंध में भ्रामक सूचनाएं फैलाई गई हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। गहलोत ने महामारी के संक्रमण से बचने के लिए सभी सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने और उचित दूरी रखने सहित स्वास्थ्य नियमों की कड़ाई से पालना करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को बाजारों, कार्यालयों, सार्वजनिक परिवहन, पर्यटन स्थलों आदि सभी जगह पर ’नो मास्क, नो एन्ट्री’ के संकल्प का पालन करना चाहिए।

कोरोना की जानकारी देने हेतु राज्य-स्तरीय हेल्पलाइन

इसके अलावा सीएम ने ट्वीट कर कहा कि कोविड-19 महामारी से प्रभावित किसी भी व्यक्ति या उसके परिजन को किसी भी परेशानी सलाह या कोरोना से संबंधित जानकारी देने हेतु राज्य-स्तरीय हेल्पलाइन 181 भी 21 सितम्बर से शुरू होगी। कोई भी व्यक्ति 181 नम्बर डायल करके कोरोना से संबंधित समस्या के समाधान, सलाह लेने हेतु सम्पर्क कर सकेगा।

Tags: Ashok GehlotcongressCorona havoc in Rajasthancorona virusCoronaviruscovid19RajasthanSection 144 applied to 11 district headquartersकोरोना वायरसराजस्थान में बढ़ा कोरोना का कहर
Previous Post

फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात

Next Post

कोविशील्ड वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल 21 सितंबर से पुणे में

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
राष्ट्रीय

माता मनसा देवी मंदिर में अब 24 घंटे टूरिस्ट पुलिस तैनात, CM सैनी ने किया उद्घाटन

12/10/2026
राष्ट्रीय

उपचुनावों के नतीजों पर अनिल विज का तंज, बोले- जनता ने विपक्ष को नकारा

12/10/2026
Heavy Rain
नई दिल्ली

दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम सुहाना, जानें अगले 5 दिनों का IMD अपडेट

12/10/2026
पंजाब

‘साढ़े चार साल के काम से जीता जनता का भरोसा’, बोले भगवंत मान

12/10/2026
Next Post
कोविशील्ड वैक्सीन Covshield vaccine

कोविशील्ड वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल 21 सितंबर से पुणे में

यह भी पढ़ें

Illegal Liquor

567 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

08/04/2024
Fake Currency

जाली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सपा नेता चला रहा था गैंग

24/09/2024
Narendra Modi

मोदी के जन्मदिन पर बना विश्व रिकॉर्ड, एक लाख से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

17/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version