Main Sliderनई दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

मोदी सरकार किसानों को पूंजीपतियों का बना रही है ‘गुलाम’ : राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी किसानों बिल से जुड़े विधेयकों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। ऐसे में उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार द्वारा किसानों को पूंजीपतियों का ‘गुलाम’ बनाने का गंभीर आरोप लगाया है।

कोविशील्ड वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल 21 सितंबर से पुणे में

राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोला 

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि मोदी सरकार के कृषि-विरोधी ‘काले क़ानून’ से किसानों को:

APMC/किसान मार्केट खत्म होने पर MSP कैसे मिलेगा?  MSP की गारंटी क्यों नहीं? मोदी जी किसानों को पूंजीपतियों को ‘ग़ुलाम’ बना रहे हैं जिसे देश कभी सफल नहीं होने देगा।

बता दें कि इससे पहले, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसान विधेयक के मुद्दे पर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया था। कहा था कि किसान का मोदी सरकार से विश्वास उठ चुका है, क्योंकि शुरू से प्रधानमंत्री मोदी की कथनी और करनी में फर्क रहा है।

फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात

राहुल ने ट्वीट किया, नोटबंदी, गलत जीएसटी और डीजल पर भारी टैक्स है। जागृत किसान जानता है कि कृषि बिल से मोदी सरकार अपने मित्रों का व्यापार बढ़ाएगी और किसान की रोजी-रोटी पर वार करेगी।

बता दें कि कृषि बिलों का विरोध करते हुए केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति ने शुक्रवार को उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया।

Related Articles

Back to top button