Main Sliderराष्ट्रीय

ओडिशा : सद्गुरु कोविड अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सभी मरीज सुरक्षित

ओडिशा में कटक शहर के बाहरी इलाके जगतपुर के सदगुरु कोविड अस्पताल के आईसीयू में साेमवार को आग लग गई लेकिन राहत की बात यह रही कि यहां भर्ती 130 मरीजों को सुरक्षित बचा लिया गया और उन्हें अन्य कोविड अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया।

सूत्रों ने कहा कि अस्पताल के आईसीयू में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। अग्निशमन कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और स्थिति को काबू पा लिया गया और इस तरह से सभी 130 कोविड रोगियों को बचा लिया गया। अस्पताल सूत्रों ने कहा कि आईसीयू में भर्ती सभी 24 मरीजों और ऑक्सीजन सहायता ले रहे 22 रोगियों को तुरंत कटक और भुवनेश्वर के अन्य कोविड अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया।

शराब के नशे में कर दी पत्नी की हत्या, शव को गोद में रखकर रोता रहा पति

अस्पताल की डॉ़ संगीता मोहंती ने हालांकि, अस्पताल में किसी भी आग से इनकार किया। उन्होंने कहा कि आईसीयू के एक अटेंडेंट ने एक एयर कंडीशनर से धुआं निकलता देखा और जल्द ही आईसीयू धुएं से भर गया। इसके बाद आईसीयू और अन्य वार्डों से मरीजों को शिफ्ट करने के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया।

अस्पताल के कर्मचारियों ने कहा कि आईसीयू से धुआं बाहर निकालने के लिए इसके सभी शीशे खोल दिए और सभी मरीजों को बिना किसी कठिनाई के स्थानांतरित कर दिया गया।

योगी सरकार का फैसला, चेतन चौहान के नाम पर होगा मुरादाबाद होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र

कटक जिला कलेक्टर, कटक नगर निगम आयुक्त और पुलिस आयुक्त तुरंत बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।

प्राधिकरण ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 30 एम्बुलेंस और बसों को मौके पर भेजा ताकि कोविड रोगियों को पास के अन्य कोविड अस्पतालों में स्थानांतरित किया जा सके। प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

Related Articles

Back to top button