Categorized

पायल घोष के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगी ऋचा चड्ढा, कही ये बात

नई दिल्ली| बॉलीवुड फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के मामले में एक्ट्रेस पायल घोष द्वारा नाम घसीटे जाने पर ऋचा चड्ढा के वकील ने बयान जारी किया है। ऋचा ने पूरे मामले की निंदा करते हुए कहा है कि वह पायल घोष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी। पायल घोष ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ऋचा चड्ढा, माही गिल और हुमा कुरैशी का नाम लिया था। पायल घोष का कहना था कि अनुराग ने उन्हें बताया था कि जिन एक्ट्रेस ने उनके साथ काम किया उन्हें इसमें कोई परेशानी नहीं हुई। मैं ऋचा चड्ढा को जब बुलाता हूं दौड़ी आती है।

फिल्म मणिकर्णिका छोड़ने पर सोनू सूद बोले- मेरे 80 प्रतिशत सीन काट दिए थे

सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा की वकील सवीना बेदी ने बयान जारी कर कहा, ‘हमारी क्लाइंट ऋचा चड्ढा किसी तीसरे पक्ष द्वारा हाल में लगाए गए आरोपों में अनावश्यक और झूठे तौर पर उनके नाम को घसीटे जाने की निंदा करती हैं। हालांकि, हमारी क्लाइंट का मानना है कि महिलाओं को न्याय जरूर मिलना चाहिए। कुछ कानून हैं जो उन्हें उनके वर्कप्लेस पर बराबरी से खड़े होने का सुनिश्चित करते हैं।’

 

View this post on Instagram

 

💪🏼

A post shared by Richa Chadha (@therichachadha) on

गौरतलब है कि पायल घोष ने कहा था कि पहली बार मैं अनुराग कश्यप से वर्सोवा, अराम नगर ऑफिस में मिली थी। दूसरी बार मैं उनके घर पर उनसे मिली। हमारी फिल्मों और फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बातचीत हुई। इसके बाद अनुराग ने मुझे मिलने के लिए फिर बुलाया। इस बार भी उनका घर था। और यह तीसरी बार था जब मैं उनसे मिल रही थी। उन्होंने मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। मैंने कोई अलार्म नहीं बजाया बल्कि उनसे बोला कि वह मुझे जाने दें।

Related Articles

Back to top button