• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आसाराम पर लिखी किताब के प्रकाशन पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला

Desk by Desk
22/09/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
आसाराम पर किताब

आसाराम पर किताब

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आसाराम पर लिखी किताब पर रोक के बाद प्रकाशक की अपील पर दिल्ली हाईकोर्ट मंगलवार को अपना फैसला सुनाने जा रहा है। पुस्तक के प्रकाशक हार्पर कॉलिंस की तरफ से ये अपील हाइकोर्ट में इसलिए दाखिल की गई थी क्योंकि निचली अदालत ने पुस्तक के प्रकाशन पर प्रतिबंध लगा दिया था। निचली अदालत ने इस किताब के प्रकाशन पर प्रतिबंध लगाते हुए अपना आदेश दिया कि बलात्कार के मामले में दोषी पाए जाने के खिलाफ आसाराम की अपील अभी राजस्थान हाईकोर्ट में विचाराधीन है।

दिल्ली हाइकोर्ट ने आसाराम पर लिखी गई पुस्तक के प्रकाशन को प्रतिबंधित करने के खिलाफ दाखिल की गई अपील पर दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला 9 सितंबर को सुरक्षित रख लिया था। हार्पर कॉलिंस ने हाईकोर्ट में लगाई अपील में आसाराम के ऊपर लिखी गई किताब ”गनिंग फॉर द गॉडमैन: द ट्रू स्टोरी बिहाइंड आसाराम कन्विक्शन” (Gunning for the Godman: The True Story behind the Asaram Bapu Conviction) के प्रकाशन पर लगी अंतरिम रोक को हटाने का अनुरोध किया है।

सेंसेक्स में 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी 160 से नीचे लुढ़का

हार्पर कॉलिंस की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा की यह प्रवृत्ति अब बहुत बढ़ गई है कि पुस्तक के विमोचन के दौरान लोग कोर्ट जाकर एकतरफा स्टे-ऑर्डर ले आते हैं। पुस्तक वितरकों के पास तक पहुंच चुकी है. सिब्बल ने कोर्ट से कहा कि पुस्तक की 5 हजार प्रतियां छप चुकी हैं। 5 सितंबर को इसका विमोचन होना था, लेकिन 4 सितंबर को कोर्ट की तरफ से किताब पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

आसाराम के खिलाफ बलात्कार के आरोप में कोर्ट में चली सुनवाई और उस दौरान की घटनाओं को लेकर लिखी गई पुस्तक गनिंग फॉर द गॉडमैन: द ट्रू स्टोरी बिहाइंड आसाराम का कनविक्शन ’, अजय लांबा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, जयपुर और संजीव माथुर द्वारा लिखी गई है, और इसे 5 सितंबर, 2020 को जारी किया जाना था। लेकिन उससे एक दिन पहले ही याचिका कोर्ट में लगाकर इस किताब के प्रकाशन पर रोक लगा दी गई।

पुड्डुचेरी : सरकारी सचेतक आर के आर अनंतरामन कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

प्रकाशक की तरफ से इस मामले में वकील के तौर पर पेश हुए कपिल सिब्बल का तर्क था कि ये पुस्तक बलात्कार के मामले के रिकॉर्ड के आधार पर लिखी गई है और यह जांच अधिकारी की अपनी कहानी है। पूरी कहानी सुनवाई के दौरान पेश साक्ष्यों और आसाराम व शिल्पी को दोषी करार दिए जाने के फैसले पर आधारित है।

निचली अदालत से जिस महिला की अर्जी पर पुस्तक के प्रकाशन पर प्रतिबंध लगा है उस महिला की ओर से पेश हुए वकील देवदत्त कामत ने कहा कि किताब में मानहानि करने वाली सामग्री मौजूद है। कामत ने तर्क दिया कि मुफ्त भाषण का अधिकार इस जिम्मेदारी के साथ आया है कि इससे दूसरों के अधिकारों की प्रतिष्ठा को नुकसान नहीं पहुंचे। अब मंगलवार को कोर्ट से आने वाले फैसले के बाद यह तय होगा कि आशाराम पर लिखी गई ये किताब आम लोगों के लिए बाजार तक पहुंच पाएगी या फिर इस पर लगा स्टे बरकरार रहेगा।

Tags: 24ghante online.comasaram bapuBook on AsaramDelhi high courtGunning for the Godman: The True Story Behind Asaram ConvictionNational newsआसाराम पर किताबआसाराम बापूगनिंग फॉर द गॉडमैन: द ट्रू स्टोरी बिहाइंड आसाराम कन्विक्शनदिल्ली हाईकोर्ट
Previous Post

सेंसेक्स में 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी 160 से नीचे लुढ़का

Next Post

अमर दुबे की पत्नी का मुकदमा लड़ेगी ब्राह्मण महासभा, अध्यक्ष ने की परिजनों से मुलाकात

Desk

Desk

Related Posts

cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
Main Slider

हर सर्वश्रेष्ठ SMC को मिलेगा 10 लाख का इनाम, CM ने लॉन्च किया SACH पोर्टल

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Next Post
अमर दुबे की पत्नी

अमर दुबे की पत्नी का मुकदमा लड़ेगी ब्राह्मण महासभा, अध्यक्ष ने की परिजनों से मुलाकात

यह भी पढ़ें

Holi

रंगोत्सव 2024: हुरियारों पर बरसीं प्रेम रस से भीगीं लाठियां

18/03/2024
priya puniya

फैन ने प्रिया पूनिया से ब्वॉयफ्रेंड को लेकर पूछा ये सवाल

19/11/2020
CM Vishnu Dev Sai

सीएम विष्णुदेव ने प्रदेशवासियों को जगन्नाथ रथयात्रा की दी बधाई

06/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version