• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमर दुबे की पत्नी का मुकदमा लड़ेगी ब्राह्मण महासभा, अध्यक्ष ने की परिजनों से मुलाकात

Desk by Desk
22/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, राजनीति
0
अमर दुबे की पत्नी

अमर दुबे की पत्नी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गैंगस्टर विकास दुबे के राइट हैंड माने जाने वाले अमर दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। इसके बाद अमर दुबे की पत्नी को पुलिस ने हत्याकांड की साजिश में शामिल होने का आरोपी बनाकर जेल भेज दिया था। ऐसे में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने अमर दुबे की पत्नी के परिजनों से सोमवार को मुलाकात की। ब्राह्मण महासभा ने अमर दुबे की पत्नी का मुकदमा लड़ने का ऐलान किया है। दूसरी ओर बसपा सांसद ने संसद में विकास दुबे के मामले को उठाते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं।

ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि अमर दुबे की पत्नी बेकसूर है, उसे गलत तरीके जेल भेजा गया है। अमर दुबे की पत्नी का परिवार कानूनी लड़ाई का खर्च वहन करने की क्षमता नहीं रखता है। ऐसे में ब्राह्मण महासभा कानूनी लड़ाई लड़ेगी और बेटी को न्याय दिलाने का काम करेगी। बता दें कि किशोर न्याय बोर्ड ने अमर दुबे की पत्नी को नाबालिग करार दिया है।

आसाराम पर लिखी किताब के प्रकाशन पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला

ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने योगी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सूबे में एक जाती विशेष के राजनीतिक वर्चस्व को स्थापित करने के लिए ब्राह्मण समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। अमर दुबे गैंगस्टर रहा है, लेकिन उसकी पत्नी का क्या कसूर है जो चंद दिन पहले ही उस घर में आई थी। ऐसे में उसके ऊपर इतने गंभारी मुकदमे लगा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों की इतनी बुरी दुर्दशा कभी नहीं रही है जबकि ब्राह्मण समाज के लोगों ने बीजेपी को एकतरफा वोट देकर सरकार बनाने का काम किया था। इसके बदले बीजेपी ब्राह्मणों को यह दिन दिखा रही है।

बता दें कि विकास दुबे के करीबी अमर दुबे की शादी 29 जून को कल्याणपुर में रहने वाले श्यामलाल तिवारी की बेटी खुशी से हुई थी। शादी के महज तीन दिन बाद 2 जुलाई की रात विकास दुबे के घर पर पुलिस टीम दबिश देने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान विकास दुबे ने 8 पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में अमर दुबे भी शामिल था। इसके बाद 8 जुलाई को हमीरपुर के मौदाहा में एसटीएफ और अमर दुबे के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें अमर दुबे मारा गया था। इसके बाद यूपी पुलिस ने अमर दुबे की पत्नी को पुलिस वालों की हत्याकांड की साजिश में शामिल होने का दोषी बताकर जेल भेजा था।

J&K : मुठभेड़ में आतंकी ढेर, सेना का जवान घायल, सर्च अभियान जारी

श्याम लाल तिवारी ने बीते 12 अगस्त को ऐंटी डकैती कोर्ट में अपनी बेटी के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ नाबालिग होने का प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया को किशोर बोर्ड के तहत चलाए जाने की अपील की गई थी। कोर्ट ने मामले को किशोर न्याय बोर्ड को स्थानांतरित कर दिया था. इस मामले में बीते 2 सितंबर को सुनवाई थी, अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष के वकीलों ने अपने-अपने तर्क रखे। दोनों पक्षो को सुनने के बाद किशोर न्याय बोर्ड ने अमर दुबे की पत्नी को नाबालिग घोषित कर दिया है।

किशोर न्याय बोर्ड ने अमर दुबे की पत्नी को नाबालिग घोषित करने के बाद उसे बाराबंकी के बाल संप्रेक्षण गृह में शिफ्ट किया गया है। परिजन और वकील अब उसकी जमानत के प्रयास में जुटे हैं। ऐसे में ब्राह्मण महासभा ने अब अमर दुबे का मुकदमा लड़ने का बीड़ा उठाया है। महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी का कहना है कि लड़की के परिजनों की आर्थिक स्थिति बहुत की खराब है। ऐसे में मुकादमे की पैरवी नहीं कर सकते हैं, जिसके चलते ब्राह्मण महासभा आगे आई है।

लखनऊ : ऐशबाग की रामलीला पर लगा कोरोना का ग्रहण, इस बार नहीं होगा मंचन

वहीं, गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर का मुद्दा सोमवार को संसद में भी गूंजा। बहुजन समाज पार्टी ने दुबे के एनकाउंटर के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत सजा मिलनी चाहिए थी, लेकिन जिस तरह उसे मारा गया उससे लोगों का कानून पर भरोसा कमजोर हुआ है। बीएसपी सांसद रितेश पांडेय ने विकास दुबे के एनकाउंटर का मुद्दा उठाते हुए सिस्टम को सुधारने की मांग की है। उन्होंने कहा, ‘मैं गृहमंत्री और कानून मंत्री से अपील करूंगा कि वे इसका संज्ञान लें और सिस्टम को सुधारने का प्रयास करें ताकि पुलिस खुद को जज, जूरी और जल्लाद न समझने लगे।’

बता दें कि कानपुर में गैंगस्टर विकास दुबे 10 जुलाई को एनकाउंटर में मारा गया था. विकास दुबे को उज्जैन से गिरफ्तार करने के बाद सड़क के रास्ते कानपुर लाया जा रहा था। रास्ते में गाड़ी पलट गई, जिससे मौका देखकर विकास दुबे भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद पुलिस और उसके बीच मुठभेड़ हुई और क्रॉस फायरिंग में विकास दुबे मारा गया। इस एनकाउंटर को लेकर विपक्षी दलों ने तमाम सवाल खड़े किए थे, जिसकी जांच भी सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में चल रही है।

Tags: 24ghante online.comAll India Brahmin MahasabhaAmar Dubey's encounterAmar Dubey's wife Khushiअखिल भारतीय ब्राह्मण महासभाअमर दुबे का एंकाउंटरअमर दुबे की पत्नी खुशी
Previous Post

आसाराम पर लिखी किताब के प्रकाशन पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला

Next Post

सारा अली खान ने बताया- कैसे भिखारी समझकर लोगों ने दिए थे पैसे

Desk

Desk

Related Posts

Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

3 अगस्त से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का भी ऐलान

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
Next Post
sara ali khan

सारा अली खान ने बताया- कैसे भिखारी समझकर लोगों ने दिए थे पैसे

यह भी पढ़ें

cm yogi

यह महोत्सव भारत माता के सभी शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का समारोह : योगी

04/02/2021
mahant nritya gopaldas

महंत नृत्य गोपालदास को हॉस्पिटल से मिला डिस्चार्ज, ग्रीन कॉरीडोर बनाकर भेजा गया अयोध्या

09/12/2020
Arrested

भारतीय मुद्रा गलाने ले जा रहा युवक गिरफ्तार

05/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version