Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइममऊमिर्जापुरवाराणसी

यूपी : तीन जिलों में सात गैंगेस्टरों की करोड़ों की अवैध संपत्ति जब्त

उत्तर प्रदेश में वाराणसी, मऊ और मिरजापुर में पुलिस ने सात और अपराधियों की करोड़ो रुपये की अवैध रुप से अर्जित की गई सम्पत्ति जब्त कर ली।

राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) ज्योति नारायण ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र में पांच अपराधियों रविन्द्र कुमार,-राजेन्द्र प्रसाद ,अमरनाथ मौर्य ,अजय प्रकाश और धर्मेन्द्र कुमार द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी छह करोड़ 46 लाख 80 हजार 160 रुपये की चल/अचल सम्पत्ति गैंगेस्टर एक्ट के तहत जब्त की गई।

अखिलेश यादव बोले-गरीब छात्रों को स्मार्टफोन और नेटवर्क कनेक्शन दे सरकार

उन्होंने बताया कि इसके अलावा मऊ जिला पुलिस ने सरायलखन्सी, कोतवाली व दक्षिण टोला में गैंगेस्टर अपराधी हिस्ट्रीशीटर रजनीश कुमार सिंह द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी 39 लाख 21 हजार 500 रूपये की चल/अचल सम्पत्ति को जब्त किया गया।

श्री नारायण ने बताया कि मीरजापुर पुलिस ने लालगंज क्षेत्र में तस्कर गिरोह के सदस्य अरूण कुमार सिंह द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी 30 लाख रूपये कीमत की चल/अचल सम्पत्ति गैंगेस्टर एक्ट के तहत जब्त की।

Related Articles

Back to top button