Main Sliderखेल

हिटमैन रोहित शर्मा के नाम एक और रिकॉर्ड, आईपीएल में पूरे किए 200 छक्के

मुंबई इंडियंस के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आईपीएल में छक्कों का दोहरा शतक पूरा कर लिया है और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।

रोहित ने बुधवार को कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ 80 रन की पारी में छह छक्के लगाकर यह उपलब्धि अपने नाम की। रोहित के 190 मैचों में 200 छक्के हो गए हैं। उन्होंने आईपीएल में अपने कुल रन 4990 पहुंचा दिए हैं और वह 5000 रन पूरे करने से मात्र 10 रन दूर रह गए हैं।

डायरेक्टर अनुराग कश्यप के खिलाफ एक्ट्रेस ने दर्ज कराई FIR

आईपीएल में सर्वाधिक छक्के मारने में किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिस गेल ने 125 मैचों में 326 छक्के, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के एबी डीविलियर्स ने 155 मैचों में 216 छक्के और चेन्नई सुपरकिंग्स के महेंद्र सिंह धोनी ने 192 मैचों में 212 छक्के उड़ाए हैं।

Related Articles

Back to top button