• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ड्रग्स मामला : रवि किशन बोले- देश के भविष्य के लिए गोली भी खाने को तैयार

Desk by Desk
26/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोरखपुर, मनोरंजन, राजनीति, राष्ट्रीय
0
रवि किशन Ravi Kishan

रवि किशन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्ली। गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन को जान से मारने की धमकी मिल रही है। बता दें कि संसद के मॉनसून सत्र में सांसद रवि किशन ने बॉलीवुड में ड्रग्स का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि देश के युवाओं के भविष्य के लिए इस मामले की गहराई से जांच करने की बेहद जरूरत है। अब रवि किशन को ड्रग्स का मामला उठाने की वजह से कथित तौर पर धमकी मिल रही है। धमकियों पर उन्होंने कहा कि देश के भविष्य के लिए 2-5 गोली खा लेंगे तो कोई चिंता नहीं है।

#WATCH I'll speak at the right time. I've raised my voice for youths & future of film industry. I didn't think about my life. Desh ke bhavishya ke liye 2-5 goli bhi kha lenge, to koi chinta nahi hai: Ravi Kishan, actor &BJP MP in Gorakhpur on reports of him receiving threat calls pic.twitter.com/Q9YedGwmYM

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 26, 2020

जान से मारने की मिल रही धमकियों के बारे में पूछे गए एक सवाल पर शनिवार को एएनआई से बात करते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि हम वक्त पर बताएंगे। देश के बच्चों के भविष्य के लिए, अपने भारत के लिए, फिल्म इंडस्ट्री के बच्चों के लिए, युवाओं के लिए हमने आवाज उठाई है। उसमें हमने ये नहीं सोचा कि मुझे कोई जान से मार देगा। अगर कोई मार भी देता है तो देश के बच्चों के भविष्य के लिए अगर दो-पांच गोली भी खा लेंगे तो कोई चिंता नहीं है।

रवि किशन ने संसद में कहा था कि नशीले पदार्थों की तस्करी और लत की समस्या बढ़ रही है। देश के युवाओं को नष्ट करने के लिए षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। हमारे पड़ोसी देश इसमें योगदान दे रहे हैं।

पाकिस्तान और चीन से ड्रग्स की तस्करी हर साल की जाती है। इसे पंजाब और नेपाल के जरिए भारत में लाया जाता है। उन्होंने कहा था कि ड्रग की लत फिल्म इंडस्ट्री में भी है। कई लोगों को पकड़ा गया है। NCB बहुत अच्छा काम कर रहा है। दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर, सजा देने और पड़ोसी देशों की साजिश के अंत के लिए मैं केंद्र सरकार से सख्त कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं।

रवि किशन के इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद ने उन पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि कुछ लोग जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद कर रहे हैं। वहीं फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने आरोप लगाया था कि रवि किशन खुद वीड लेते थे। अब नेता बन गए हैं तो शायद ये सब न करते हों।

Tags: Anurag KashyapbjpBjp mp ravi kishanBollywood drugs casegorakhpurhindi newsjaya bachchannews in hindiRavi KishanSushant Singh Rajput Death Caseअनुराग कश्यपगोरखपुरजया बच्चनबीजेपीबीजेपी सांसद रवि किशनबॉलीवुड ड्रग्स केसरवि किशनसुशांत सिंह राजपूत मौत केस
Previous Post

बागपत : पुलिस मुठभेड़ में शराब तस्कर गिरफ्तार, 89 पेटी शराब बरामद

Next Post

बाहुबली अतीक अहमद के करीबियों पर कार्रवाई, अवैध भवनों पर चला बुलडोजर

Desk

Desk

Related Posts

CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान, पिंजौर में बनेगा ऑक्सीजन जोन और हर्बल पार्क

21/07/2026
Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी ₹8 करोड़ से अधिक की वित्तीय मंजूरी

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने टिफिन बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज

21/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय से छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों ने की सौजन्य मुलाकात

21/07/2026
Next Post
Atiq Ahmad

बाहुबली अतीक अहमद के करीबियों पर कार्रवाई, अवैध भवनों पर चला बुलडोजर

यह भी पढ़ें

Heavy Rains

हिमाचल में भारी बारिश, भूस्खलन से 530 सड़कें बंद, 2897 ट्रांसफार्मर ठप

23/08/2023
Udhayanidhi

‘सनातन धर्म’ पर विवादित टिप्पणी पर घिरे उदयनिधि ने कहा ‘Sorry’ लेकिन…

06/09/2023
UPSIDA

एटा में फ़ूड प्रोसेसिंग तो संडीला में प्लाईवुड परियोजना के लिए भूमि आवंटित

07/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version