• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिरोमणि अकाली दल ने छोड़ा मोदी का साथ, पार्टी की कोर कमेटी में फैसला

Desk by Desk
27/09/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
शिरोमणि अकाली दल

शिरोमणि अकाली दल ने छोड़ा मोदी का साथ

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संसद में पारित कृषि विधेयकों के विरोध में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) सरकार से अलग होने की आज देर रात घोषणा की।

शिअद अध्यक्ष एवं सांसद सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में पार्टी की कोर कमेटी देर शाम यहां हुई आपात बैठक में सर्वसम्मति से राजग से नाता तोड़ने का फैसला लिया गया। बैठक लगभग चार घंटा चली और इसके बाद श्री बादल ने स्वयं मीडिया के समक्ष शिअद के राजग से अलग होने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा संसद में पारित कृषि सम्बंधी विधेयकों के विरोध में देशभर में किसान संगठन आंदोलनरत हैं। वहीं हरसिमरत कौर बादल भी इन विधेयकों के विरोध में केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे चुकी हैं।

श्री बादल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नीत राजग सरकार ने उनसे कभी इन कृषि विधेयकों के बारे में राय मश्विरा नहीं किया। “हम कभी भी ऐसे कानून का हिस्सा नहीं हो सकते जो किसान विरोधी हो और न ही कदापि किसानों के हितों से समझौता करेंगे“। उन्होंने कहा कि शिअद ने न्यूनतम समर्थन मूल्य(एमएसपी) पर किसानों की फसलों के सुनिश्चित विपणन हेतु विधायी गारंटी देने की केंद्र सरकार से मांग की थी जिस पर विचार नहीं किया गया। इसके अलावा केंद्र सरकार पंजाबी और सिख मुद्दों के प्रति भी कथित तौर पर असंवेदनशीलता थी। इसका एक प्रमाण जम्मू कश्मीर में पंजाबी को आधिकारिक भाषाओं की सूची से बाहर करना है। ऐसी कुछ वजह हैं जिनके कारण शिअद को राजग से नाता तोड़ना पड़ा है।

दिल्ली : नाले में मिला युवती का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

शिअद अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी अपने मूल सिद्धांतों, सांप्रदायिक सद्भाव और सामान्य रूप से पंजाब, पंजाबी और विशेष रूप से किसानों और किसानों के हितों की रक्षा के लिये संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि ‘यह निर्णय पंजाब के लोगों, विशेषकर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और किसानों के परामर्श करके लिया गया है। उन्होंने दावा किया किसान पहले ही परेशान हैं और सम्बंधित कृषि विधेयक उसके लिये और घातक और विनाशकारी साबित होंगे। उन्होंने कहा कि शिअद, भाजपा का सबसे पुराना सहयोगी था लेकिन भाजपा नीत केंद्र सरकार ने किसानाें की भावनाओं का सम्मान करने की बात नहीं सुनी।

अकाली नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने बैठक के बाद अपने बयान में दावा किया शिअद को पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल और अब राजग छोड़ने के लिए मजबूर किया गया क्योंकि भाजपा नेतृत्व वाली राजग सरकार किसानों, विपक्ष और अकाली दल के विरोध के बावजूद कृषि विधेयक लाने पर अड़ी हुई थी।

बजट ज्यादा बढ़ाने से हो सकती है मुश्किल, बिल्डर को कर्ज देने वाले बैंकों की करें पड़ताल

उल्लेखनीय है कि शिअद के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल राजग के मुख्य संस्थापक सदस्यों में से एक थे। उन्होंने अनेकों बार कहा कि शिअद और भाजपा का नाखून और मांस का रिश्ता है जो कभी अलग नहीं हो सकते। पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन ने तीन दशकों तक गठबंधन में चुनाव लड़े था। हाल ही हरसिमरत कौर बादल के केंद्र में मंत्री पद छोड़ने के बाद भी, शिरोमणि अकाली दल पर कांग्रेस द्वारा हमला किया गया था।

Tags: Agriculture BillGuardian of SAD Prakash Singh BadalHarsimrat Kaur Badalnational democratic allianceNational newsShiromani Akali Dalकृषि विधेयकराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधनशिअद के संरक्षक प्रकाश सिंह बादलशिरोमणि अकाली दलहरसिमरत कौर बादल
Previous Post

दिल्ली : नाले में मिला युवती का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Next Post

चाय पी रहे युवक के ऊपर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, हालत नाजुक

Desk

Desk

Related Posts

Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
Amarnath Yatra
जम्मू कश्मीर

बाबा बर्फानी के जयकारों से गूंजा जम्मू! 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

01/07/2026
IAS Promotion
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के अफसरों को बड़ी सौगात, 29 PCS अधिकारी बने IAS

01/07/2026
Mahant Nritya Gopal Das
अयोध्या

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

01/07/2026
CM Yogi congratulated Akhilesh on his birthday
Main Slider

CM योगी ने अखिलेश को जन्मदिन पर दी बधाई, आरोग्य और दीर्घायु की कामना की

01/07/2026
Next Post
burning body

चाय पी रहे युवक के ऊपर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, हालत नाजुक

यह भी पढ़ें

Vallabh Bhawan State Secretariat

वल्लभ भवन में विकराल हुई आग, रेस्क्यू के लिए बुलाई भारतीय सेना

09/03/2024
UPPCL

विद्युत उपभोक्ताओं को जमा सिक्योरिटी पर मिलेगा ब्याज

14/03/2022
CM Yogi

सही दिशा में पड़ा आपका एक वोट कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर देता है: सीएम योगी

28/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version