Categorized

सुजैन खान ने अपने आलीशान घर का दिखाया कोना-कोना

नई दिल्ली| इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान ने अपने मुंबई के आलीशान और शानदार घर का एक वीडियो शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए 18 मिनट के इस वीडियो में सुजैन खान फैन्स को उनके घर का कोना-कोना दिखा रही हैं। इस होम टूर के इस वीडियो से सुजैन की लाइफस्टाइल की झलक मिलती है।

‘ये हैं मोहब्बतें’ एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने ऑनस्क्रीन बेटी ‘रुही’ को ऐसे किया बर्थडे विश

जुहू स्थित एक बिल्डिंग की 15 वीं मंजिल पर बने सुजैन के इस घर को दो अपार्टमेंट्स को मिलाकर बनाया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लिविंग रूम में बैठने का काफी स्पेस है। इसके अलावा बड़ी-सी बालकनी से बाहर का नजारा दिलकश है।

आर्किटेक्चर के डाइजेस्ट द्वारा शूट किए गए वीडियो में सुजैन अपने फैन्स को किचन से ऑफिस तक का नजारा दिखा रही हैं। इसके अलावा उन्होंने घर को डेकोरेट करने के लिए शो-पीस का इस्तेमाल किया है, जो उनके घर को काफी एंटीक लुक दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button