• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुशांत केस : रिया का भाई शॉविक तस्कर परिहार से खरीदता था ड्रग्स

Desk by Desk
05/09/2020
in Categorized
0
Sushant Singh Rajput Case

सुशांत सिंह केस

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई| सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने खुलासा किया है कि मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती का भाई शॉविक चक्रवर्ती गिरफ्तार किए गए तस्कर अब्दुल बासित परिहार से गांजा और मारिजुआना खरीदता था और इसके लिए गूगल पे अकाउंट के जरिए भुगतान करता था।

मुंबई की एक अदालत में परिहार की पेशी के दौरान एनसीबी ने यह खुलासा किया। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग एंगल की जांच शुरू करने के बाद एनसीबी को यह जानकारी मिली। सुशांत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट पर मृत पाए गये थे।

एक्टर विद्युत जामवाल की फिल्म ‘खुदा हाफिज’ का बनाया जाएगा सीक्वल

एनसीबी की दलील के बाद अदालत ने अब्दुल बासित परिहार को नौ सितंबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के बाद सुशांत की मौत की जांच में शामिल होने वाली एनसीबी तीसरी केंद्रीय एजेंसी है।

एनसीबी अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किये गए एक और तस्कर जैद विलात्रा ने ब्यूरो को दिए अपने बयान में खुलासा किया कि परिहार ‘रिसीवर’ का काम करता था और उसके पास से गांजा या मारिजुआना लिया करता था।

परिहार को एनसीबी ने गुरुवार शाम को गिरफ्तार किया, जबकि विलात्रा को बुधवार को गिरफ्तार किया गया और अदालत ने उसे नौ सितंबर तक एजेंसी की हिरासत में भेज दिया है। उनके बयान के आधार पर एनसीबी ने अपने कायार्लय में शॉविक और मिरांडा से पूछताछ की। साथ ही दोनों के आवासों पर एनसीबी के अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह तलाशी भी ली थी और शॉविक का लैपटॉप तथा मोबाइल फोन जब्त कर लिया था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल, बोले- हमने किया कोरोना वायरस पर हमला

एनसीबी ने 27-28 अगस्त की दरम्यानी रात मुंबई में छापे मारे और अब्बास लखानी और करण अरोड़ा को गिरफ्तार किया। एनसीबी अधिकारियों ने इन लोगों के कब्जे से ‘बड’ (क्यूरेटेड मारिजुआना) जब्त किया। गौरतलब है कि मामले में संलिप्त लोगों के बीच कथित सोशल मीडिया संदेशों में कई बार ‘बड’ का उल्लेख किया गया था। एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि विस्तृत नेटवर्क विश्लेषण और जांच के बाद  लखानी और विलात्रा के बीच संबंध उजागर हुए। उन्होंने बताया कि विलात्रा से पूछताछ के आधार पर परिहार से भी पूछताछ की गई। इस दौरान शॉविक और मिरांडा के साथ उसके संबंधों का पता चला।

Tags: cbimumbainarcotics control bureauncbRhea ChakrabortyRhea Chakraborty brother ShowikRhea Chakraborty CBIRhea Chakraborty NCBsamuel mirandashowikshowik chakrabortySingh RajputSSR caseSushant Singh Rajput CaseSushant Singh Rajput Death Casewhat NCB reveals about Showik Chakrabortyरिया चक्रवर्तीशॉविक चक्रवर्तीशॉविक चक्रव्रती सुशांतशोविक चक्रवर्तीशौविक चक्रवर्तीसुशांत सिंह केस
Previous Post

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल, बोले- हमने किया कोरोना वायरस पर हमला

Next Post

राधिका आप्टे : कैरेक्टर और स्टोरी लाइन के आधार पर फिल्मों का करती हूँ चयन

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
Radhika apte

राधिका आप्टे : कैरेक्टर और स्टोरी लाइन के आधार पर फिल्मों का करती हूँ चयन

यह भी पढ़ें

p chitambaram

पी. चिदंबरम ने सरकार पर लगाए आरोप, महामारी और जीडीपी के गिरने में असफल सरकार

01/09/2020
arrested

दिल्ली में नाबालिग को अगवा कर राजस्थान इतने हजार में बेचा, दो गिरफ्तार

17/10/2021

कमलनाथ ने कहा- वह सौदेबाजी की राजनीति में विश्वास नहीं करते

27/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version