• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हेमंत सोरेन ने कहा- महिलाओं को रोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता

Desk by Desk
30/09/2020
in Main Slider, झारखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को कहा कि महिलाओं को रोजगार से जोड़ना उनकी सरकार की प्राथमिकता है।

श्री सोरेन ने यहां झारखंड मंत्रालय के सभागार में “आजीविका संवर्धन हुनर अभियान” एवं “फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान” का शुभारंभ तथा “पलाश-ब्रांड” का अनावरण करते हुए कहा कि

झारखंड में अब कोई भी महिला सड़क पर हड़िया-दारु (शराब) बेचती नही दिखे यह राज्य सरकार का संकल्प है। उन्होंने कहा कि हड़िया-दारु एक अभिशाप है जिसने समाज को कैंसर की तरह जकड़ रखा है। हड़िया-दारु बनाने और बेचने वाली महिलाओं को अब आजीविका से जोड़कर तथा हर संभव मदद कर उन्हें मुख्यधारा में लाने का काम सरकार करेगी।

हाथरस गैंगरेप दलित पीड़िता की मौत पर सियासत तेज, पूरे देश में आक्रोश

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान चलाकर हड़िया-दारु बेचने वाली महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। सरकार ने इसकी शुरुआत आज से कर दी है। उन्होंने कहा कि राज्य में कई जगहों पर महिलाओं ने अब हड़िया-दारु के उत्पादन का विरोध भी किया है। शराब बेचकर परिवार चलाने के लिए अब महिलाएं मजबूर न हों इस निमित्त आज तीन अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है।

श्री सोरेन ने कहा कि आने वाले समय में ‘पलाश’ ब्रांड को देश और दुनिया में अलग पहचान देनी है। सभी को पलाश ब्रांड को एक विश्वस्तरीय ब्रांड बनाने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर पलाश ब्रांड को आगे ले जाने का कार्य करेंगे तो निश्चित ही राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण में पलाश ब्रांड मील का पत्थर साबित हो सकता है।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग किसी भी उत्पाद का प्रयोग करने से पहले कंपनी या ब्रांड को देखते हैं। पलाश सरकार का ब्रांड है जो भी उत्पाद इस ब्रांड के अंतर्गत रखी जाएगी या बेची जाएगी वह पलाश के नाम से बिकेगा। पलाश ब्रांड को सही तरीके से बढ़ाने में यदि कामयाब रहे तो इसकी सीमाएं बहुत आगे तक जाएंगी।

श्री सोरेन ने टाटा एवं अमूल का उदाहरण देते हुए कहा कि लिज्जत पापड़ एवं अमूल का सारा उत्पाद महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा ही बनाया जाता है। पलाश ब्रांड को भी महिला दीदीयों द्वारा उत्पादन किए गए उत्पाद से ही आगे ले जाना है। पलाश ब्रांड में फिलहाल सिर्फ खाने पीने के ही उत्पाद दिख रहे हैं, आने वाले समय में जूता, चप्पल, साड़ी इत्यादि भी पलाश ब्रांड के तहत बेची जा सकेगी।

Tags: 24ghante online.comhemant sorenlatest news of JharkhandNational newsआजीविका संवर्धन हुनर अभियानझारखंड का ताजा न्यूज़पलाश-ब्रांडफूलो-झानो आशीर्वाद अभियान का शुभारंभहेमंत सोरेन
Previous Post

पूरी दुनिया के लिए भव्यता, दिव्यता, सुव्यवस्था का मानक बनेगा महाकुंभ : योगी

Next Post

तेजस्वी सूर्या ने कहा- बिहार में फिर से राजग की सरकार का बनना तय

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कुलगाम में आतंकियों ने ली छग के मजदूरों की जान, सीएम साय ने जताया शोक

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post
तेजस्वी सूर्या

तेजस्वी सूर्या ने कहा- बिहार में फिर से राजग की सरकार का बनना तय

यह भी पढ़ें

CM Yogi visited Shri Kashi Vishwanath and Kaal Bhairav.

सीएम योगी ने श्रीकाशी विश्वनाथ और काल भैरव के किए दर्शन, सतुआ बाबा आश्रम में संतों से की भेंट

06/11/2025
Life Imprisonment

हत्या के मामले में चार को उम्रकैद

17/02/2023
Rape

दो युवकों पर किशोरी से गैंगरेप करने का लगा आरोप, FIR दर्ज

08/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version