• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिवराज सिंह बोले- भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता भी महत्वपूर्ण दायित्व संभाल सकता है

Desk by Desk
01/10/2020
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ही ऐसा दल है, जिसमें एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी काबिलियत की बदौलत संगठन में महत्वपूर्ण पद तक पहुंच जाता है।

श्री चौहान ने यहां पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान समारोह को संबोधित किया। श्री चौहान ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय संगठन ने प्रदेश के जिन चार नेताओं पर विश्वास जताया है, वे पार्टी की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। हाल ही में राष्ट्रीय संगठन में नियुक्त होने वाले श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री सुधीर गुप्ता, श्री ओमप्रकाश धुर्वे और श्री लाल सिंह आर्य का आज यहां स्वागत किया गया।

हाथरस के बाद बलरामपुर में युवती के साथ हैवानियत, गैंगरेप के बाद तोड़े पैर, पीड़िता की मौत

स्वागत समारोह को मुख्यमंत्री श्री चौहान के अलावा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, वरिष्ठ नेता एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के हाल ही में नियुक्त सह संगठन महामंत्री हितानंद का परिचय भी उपस्थित पार्टीजनों से कराया गया। वक्ताओं ने दिवंगत नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

श्री चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें चारों नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ काम करने का अवसर मिला है और ये चारों हर कसौटी पर खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि दोबारा राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किए गए श्री विजयवर्गीय के साथ उन्होंने मध्यप्रदेश में काम किया है और वे संगठन के काम से लेकर चुनाव लडने और लड़ाने तक के काम में निपुण हैं। श्री विजयवर्गीय ने पहले हरियाणा में सफलता अर्जित की और अब उनके नेतृत्व में पार्टी पश्चिम बंगाल में भी वैसी ही सफलता हासिल करेगी।

हाथरस केस : मानवाधिकार आयोग ने योगी सरकार को भेजा नोटिस, चार हफ्तों में मांगा जवाब

उन्होंने कहा कि श्री ओमप्रकाश धुर्वे का प्रदेश के मंडला अंचल में पार्टी के प्रचार-प्रसार में अहम योगदान रहा है। सामान्य परिवार के श्री लालसिंह आर्य ने जो सफलता अर्जित की है, उसे देखकर गर्व होता है। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार में उनके सहयोगी के रूप में भी सफलतापूर्वक काम किया है। वहीं, श्री सुधीर गुप्ता के साथ भी मंदसौर में काम करने का अवसर मिला है, वे एक कुशल संगठन और सफल सांसद हैं। श्री चौहान ने आशा जताई कि ये चारों पदाधिकारी पार्टी संगठन के विस्तार में अहम योगदान देंगे और पार्टी की अपेक्षाओं को पूरा करेंगे।

श्री चौहान ने उपचुनावों के परिप्रेक्ष्य में कहा कि आज नयी चुनौती हमारे सामने है और संघर्ष का बिगुल बज चुका है। हमने मध्यप्रदेश में सरकार बनायी, क्योंकि पहले वाली सरकार भ्रष्ट और निकम्मी थी। वो सरकार हमारे कार्यकर्ताओं को कुचल रही थी। अब ये सरकार बनी रहे, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए जुट जाना है। श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में एक महीना बाकी है, इस दौरान किसी को कोई कसर नहीं छोड़ना है और सभी 28 सीटों पर जीत हासिल करना है।

Tags: 24ghante online.comMadhya Pradesh Assembly by-electionMadhya Pradesh assembly by-election 2020madhya pradesh assembly electionNational newspolitical newsshivraj singh chauhanआत्मनिर्भर भारतआत्मनिर्भर मध्य प्रदेशकांग्रेस पर हमलामध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनावमध्य प्रदेश विधानसभा चुनावशिवराज सिंह चौहान
Previous Post

जानें कैसे होती है कलश स्थापना? क्या है सही विधि और शारदीय नवरात्रि की तिथियां

Next Post

17 अक्टूबर से भक्तों के लिए खुल जाएंगे बांके बिहारी मंदिर के कपाट

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
Banke Bihari Temple

17 अक्टूबर से भक्तों के लिए खुल जाएंगे बांके बिहारी मंदिर के कपाट

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

पद्मविभूषण सम्मानित छन्नूलाल से मिले अखिलेश, सियासी गलियारे में मची हलचल

17/11/2021
Kundali

आपकी सरकारी नौकरी हो सकती है पक्की, अगर आपकी कुंडली में बलवान है ये ग्रह

14/10/2021
Threat Mail

150 स्कूलों को थ्रेट मेल में डार्कवेब का इस्तेमाल, ISIS मॉड्यूल का भी हुआ खुलासा

02/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version