मप्र : 92 वर्षीय बुजुर्ग ने दी कोरोना को मात, अस्पताल से मिली छुट्टी
मध्यप्रदेश के खरगोन जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर से 92 वर्षीय एक वृद्धा जिंदादिली का पाठ सिखा कर संक्रमण से मुक्त हो गयी है।
अधिकृत जानकारी के अनुसार खरगोन जिले के सेगांव की बुजुर्ग महिला राज कौर गुप्ता कल संक्रमण मुक्त होकर अपने घर लौट गयी। उन्होंने 21 सितंबर को अपनी जांच कराई थी और पॉजिटिव आने पर 24 सितंबर को खरगोन के कोविड सेंटर में उन्हें भर्ती किया गया था।
कांग्रेस किसानों के साथ कृषि क़ानूनों के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी : सोनिया
कोविड सेंटर में भर्ती अन्य लोगों ने चर्चा में बताया कि बुजुर्ग महिला ने जिस तरह यहां जिंदादिली का माहौल बनाया वह वाकई में जीवन के अनमोल लम्हों में से एक बन गया है। उन्होंने बताया कि इस उम्र में भी जिस तरह इस वृद्धा ने सुबह शाम टहलना, ईश्वर को याद करना और अन्न को सर्वोपरि मानते हुए इस के प्रति कृतज्ञता अर्पित की, वास्तव में यहां उपचाररत युवा एवं बच्चों के लिए एक सबक से कम नहीं है।
किराना व्यवसाई की मां को उनकी बहू से संक्रमण हुआ था और उन्होंने कोविड सेंटर में रहने के दौरान ऐसा माहौल बनाया कि उनके जाने पर सभी गमगीन हो गए। खरगोन जिले के बड़वाह अनुविभाग क्षेत्र की एक 100 वर्षीय वृद्धा ने भी कैंसर होने के बावजूद कोरोना पर विजय पायी थी।
गांधी जयंती पर राहुल गांधी का हमला, बोले- मैं किसी अन्याय के समक्ष झुकुंगा नहीं
खरगोन जिले में 3361 संक्रमितों में से 2921 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 43 की मृत्यु हो चुकी है।
इसी तरह बड़वानी जिले में 1828 संक्रमितों में से 1587 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 20 की मृत्यु हुई है तथा 221 उपचाररत हैं।




