• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाथरस मामला : टीएमसी सांसद डेरेक ओ-ब्रायन पुलिस के साथ धक्का-मुक्की में नीचे गिरे

Desk by Desk
02/10/2020
in राजनीति, राष्ट्रीय
0
टीएमसी सांसद डेरेक ओ-ब्रायन tmc Derek O'Brien

टीएमसी सांसद डेरेक ओ-ब्रायन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

हाथरस। हाथरस गैंगरेप मामले को लेकर बवाल तेज हो चुका है। विपक्षी पार्टियां मामले में योगी सरकार और यूपी पुलिस के रवैये को लेकर सवाल उठा रही हैं। इसी बीच शुक्रवार को पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे तृणमूल के कुछ सांसदों को यूपी पुलिस ने रोक लिया है। इस दौरान धक्का-मुक्की में डेरेक ओ’ब्रायन नीचे गिर पड़े।

तृणमूल ने एक बयान जारी कर बताया है कि उसके कुछ सांसदों को यूपी पुलिस ने पीड़िता के गांव से डेढ़ किलोमीटर पहले ही रोक लिया है। पार्टी ने बताया है कि ये सांसद अलग-अलग यात्रा कर रहे थे।

He (Derek O'Brien) was pushed to the ground, maybe he is injured too. He was attacked. How can they do it?: Kakoli Ghosh Dastidar, TMC https://t.co/08J22mAYs4 pic.twitter.com/rNaToBfQof

— ANI (@ANI) October 2, 2020

तृणमूल सांसदों का यह समूह 200 किमी दूर दिल्ली से आया था. इनमें डेरेक ओ’ब्रायन, काकोली घोष दस्तीदार, प्रतिमा मोंडल और (पूर्व सांसद) ममता ठाकुर हैं. ये नेता दिल्ली से हाथरस के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे.

रोके गए सांसदों में से एक सांसद ने कहा कि हम शांति से हाथरस की ओर बढ़ रहे हैं। पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी सांत्वना देने जा रहे हैं। हम अलग-अलग यात्रा कर रहे हैं और सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। हमने कोई हथियार नहीं लिए हैं। हमें रोका क्यों गया है? कैसा जंगलराज है कि यहां निर्वाचित सांसदों को एक पीड़ित परिवार से मिलने नहीं दिया जा रहा है। अभी हम पीड़िता के घर से बस 1.5 किलोमीटर की दूरी पर हैं। हम पुलिस अधिकारियों को समझा रहे हैं कि हम ये दूरी पैदल भी तय कर सकते हैं।

सोनिया गांधी बोलीं- पीएम मोदी किसानों के साथ कर रहे हैं घोर अन्याय

बता दें कि इसके पहले गुरुवार को पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी यमुना एक्सप्रेस-वे पर ही रोक लिया गया था। यूपी पुलिस ने राहुल और प्रियंका को हिरासत में भी ले लिया था और दिल्ली वापस आने की शर्त पर छोड़ा था।

हालांकि, शुक्रवार को महामारी एक्ट के तहत नोएडा पुलिस ने कोटेक वन थाने में राहुल और प्रियंका के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही 150 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भी प्राथमिकी नामजद है। जानकारी है कि 50 अज्ञात लोगों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी पर धारा 188, 269, 270 IPC में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Tags: Hathras GangrapeTrinmool CongressUP CM Yogi Adityanathup policeतृणमूल कांग्रेस के सांसदयूपी पुलिसयूपी सीएम योगी आदित्यनाथहाथरस गैंगरेप
Previous Post

बिग बॉस 14 प्रीमियर के लिए हिना खान ने बनाया ऐसा अजीबो-गरीब लुक

Next Post

रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला को बिग बॉस के घर में मिलेगी इतनी रकम

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
जम्मू कश्मीर

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

31/10/2026
राष्ट्रीय

राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण की मिसाल PM मोदी का सफर: मुख्यमंत्री नायब सैनी

31/10/2026
राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सैनी ने दी श्रद्धांजलि

31/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में ₹555 करोड़ से बनेगी नई फोरलेन सड़क, बिलासपुर से कुलाना का सफर होगा आसान

31/10/2026
Next Post
rubina abhinav

रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला को बिग बॉस के घर में मिलेगी इतनी रकम

यह भी पढ़ें

रेणु देवी

बीजेपी विधायक रेणु देवी होंगी बिहार की पहली महिला डिप्टी सीएम

16/11/2020
Dil wale dulhaniyan le jayenge

‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में शाहरुख खान नहीं करना चाहते थे ‘राज’ का रोल

20/10/2020
ganesh chaturthi

विनायक चतुर्थी की पूजा में जरूरी मानी जाती हैं ये चीजें, नोट कर लें सामग्री लिस्ट

09/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version