Main Sliderफैशन/शैली

मेट्रो चढ़ते समय एक व्यक्ति का फिसला पैर, तो सबने मिलकर ऐसे बचाई जान

लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। यह वीडियो वाकई में बेहद ही मोटिवेशनल है। इस वीडियो में जिस तरह लोगों ने एकता दिखाई है। वह प्रासंगिक और प्रशंसनीय है। इस वजह से एक व्यक्ति की जान भी बच गई। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति मेट्रो ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा है।

तभी उसका पैर प्लेटफार्म और मेट्रो ट्रेन के बीच फंस जाता है। इसके बाद वह मदद के लिए आवाज देने लगता है। उस समय उस व्यक्ति के सामने खड़ा दूसरा यात्री आनन-फानन में मेट्रो कर्मचारी को सूचना देता है कि व्यक्ति की जान खतरे में है, आप तुरंत सहायता प्रदान करें। इसके बाद मेट्रो के कई कर्मचारी आते हैं और व्यक्ति के पैर को बाहर निकालने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस काम में उन्हें सफलता नहीं मिलती है।

तभी मेट्रो के शीर्ष अधिकारी मेट्रो को पुश यानी धक्का देकर हिलाने की बात करते हैं, ताकि व्यक्ति के पैर को निकाला जाए। इसके बाद लोगों से अपील की जाती है कि एकसाथ मिलकर मेट्रो को धक्का लगाएं। तभी सभी यात्रियों ने मिलकर मेट्रो ट्रेन को धक्का देते हैं। इससे मेट्रो ट्रेन थोड़ी सी हिलती है। तब जाकर व्यक्ति का पैर बाहर आ सका।

Related Articles

Back to top button