• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नया कृषि सुधार कानून किसानों को शोषण से बचाने वाला है : रविशंकर

Desk by Desk
03/10/2020
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर बिचौलियों के हितैषी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि नया कृषि सुधार कानून किसानों को हर प्रकार के शोषण से बचाने वाला है लेकिन कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पर्टियां झूठ के आधार पर इसका विरोध कर रही हैं।

श्री प्रसाद ने शुक्रवार को यहां भाजपा के प्रदेश कार्यालय में नए कृषि सुधार कानून पर सरकार के पक्ष से अवगत कराने के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कानून किसानों के हित में है और कृषकों को बिचौलियों के शोषण से मुक्ति दिलाने के लिए है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर फैसले का विरोध करने वाली और बिचौलियों के साथ खड़े रहने वाली कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी पार्टियां झूठ के बुनियाद पर इसका विरोध कर रही हैं।

कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेने में हुई लापरवाही और महिला के दिमाग की परत फट गई

केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि नया कृषि कानून देश के 86 प्रतिशत छोटे और मझोले किसानों के हित में है। इस कानून का विरोध किसान नहीं बल्कि वे राजनीतिक दल कर रहे हैं, जो अबतक प्रधानमंत्री श्री मोदी के हर फैसले का विरोध करते रहे हैं। इससे विपक्ष का किसान विरोधी चेहरा देश के सामने आ गया है।

श्री प्रसाद ने कहा कि देश के सामने कांग्रेस का दोहरा चरित्र भी उजागर हुआ है । कांग्रेस ने 2019 के अपने चुनाव घोषणा पत्र में साफ कहा था कि वह कृषि उत्पाद व्यापार समतित नियमों में अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को समाप्त करेगी। उसने यह भी वादा किया था कि किसान बाजार स्थापित करेंगे ताकि बिना किसी नियंत्रण के किसान अपनी फसल को बेच सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित प्रदेश की सरकारों ने एपीएमसी कानून में बदलाव कर वर्ष 2007 में हरियाणा, 2003 में कर्नाटक और 2006 में महाराष्ट्र में कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग को वैधानिक मान्यता दी थी। इसी तरह पिछले पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र में कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग को प्रोत्साहन और किसानों के अंतरराष्ट्रीय व्यापार के अवसर को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया गया था ।

पूरे दिन नजरबंदी में रहने के बाद भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर दिल्ली रवाना

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद स्पष्ट किया है कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने पर कोई समझौता नहीं होगा और सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है कि हमेशा यह जारी रहेगा और इसमें लगातार बढ़ोतरी भी होगी । उन्होंने आंकड़ों के जरिए बताया कि मोदी सरकार ने स्वामीनाथन कमेटी की अनुशंसा को मानते हुए 2015-16 से 2020-21 के बीच एमएसपी को हमेशा बढ़ाया है । उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों के हित में कई अन्य कदम उठाए हैं । इसमें टेक्नोलॉजी के जरिए किसानों की फसल की बिक्री के लिए ई-नाममंडी की व्यवस्था की गई है, जिसमें एक करोड़ 62 लाख किसानों ने अपना नाम रजिस्टर करा कर एक लाख करोड़ रुपए की फसल बेची है।

हाथरस की घटना पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, एसपी व डीएसपी को किया सस्पेंड

श्री प्रसाद ने बाद में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग )में सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि पार्टी के तीन-चार नेता इस बारे में निर्णय लेने के लिए अधिकृत हैं और उम्मीद है कि जल्द ही इस पर फैसला हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस बार विधानसभा चुनाव में राजग दो तिहाई बहुमत से जीत हासिल करेगा ।

Tags: agriculture bills 2020Bihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020Bihar Assembly Elections 2020 ScheduleBihar electionbihar election 2020 datebihar election 2020 newsbihar election news 2020 dateBihar Vidhan Sabha Election 2020bihar vidhan sabha election date 2020chunav aayogElection Commission of Indiaelection commission of india biharबिहार चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनावबिहार विधानसभा चुनाव 2020
Previous Post

शनि महाराज के इस साहस के कारण अल्पायु हुआ था मेघनाद

Next Post

धोखाधड़ी करने वाली चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करें : शिवराज

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
जम्मू कश्मीर

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

31/10/2026
राष्ट्रीय

राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण की मिसाल PM मोदी का सफर: मुख्यमंत्री नायब सैनी

31/10/2026
राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सैनी ने दी श्रद्धांजलि

31/10/2026
Next Post

धोखाधड़ी करने वाली चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करें : शिवराज

यह भी पढ़ें

Murder

दिनदहाड़े व्यापारी को मारी गोली, कारोबारियों ने किया शहर बंद करने का ऐलान

21/11/2021
Truck-Trolley Collision

एक ही परिवार के चार बच्चों को कार ने कुचला, दो की मौत

10/07/2022
swara bhaskar

स्वरा ने पहना उल्टा ब्लेजर, ट्रोल्स बोले- ए पकिया जल्दी आ, इसकी मुंडी उल्टी हो गई

01/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version