• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मप्र : पुलिस ने गैंगरेप की नहीं लिखी रिपोर्ट, पीड़िता ने लगाई फांसी, SI सस्पेंड

Desk by Desk
03/10/2020
in Main Slider, क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
gangrape

Gangrape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश के हाथरस की गैंगरेप की घटना पर पुलिस कार्रवाई सवालों के घेरे में है तो वहीं मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसके बाद पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

नरसिंहपुर के रिछाई गांव के चीचली थाने में जब गैंगरैप की पीड़िता की रिपोर्ट पुलिस ने नहीं लिखी तो पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल, पीड़िता और उसके पति का आरोप था कि पड़ोस में रहने वाले 3 लोगों ने पत्नी का गैंगरेप किया है।

योगी राज में बलात्कार, हत्या हो सकती है, लेकिन विरोध नहीं : आम आदमी पार्टी

पीड़ित परिवार पुलिस चौकी से लेकर थाने तक के चक्कर लगाता रहा, लेकिन उसकी फरियाद नहीं सुनी गई। पीड़ित परिवार ने गोटिटोरिया चौकी और चीचली थाने की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पीड़िता और परिजन चीचली थाने पहुंचे तो चीचली के थाना प्रभारी ने शिकायत लिखने की बजाए उल्टा फरियादी को ही अपशब्द कहकर थाने में घंटों बैठाकर रखा और फरियादी से पैसे भी मांगे तब छोड़ा। इस घटनाक्रम से पीड़िता बहुत व्यथित हो गई और आखिरकार उसने मौत को गले लगा लिया।

हाथरस की घटना को लेकर जिस तरह से उत्तर प्रदेश सरकार की किरकिरी हो रही है, उससे सबक लेते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने पीड़ित परिवार के आरोपों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी है। चीचली थाने के एसआई एमएन कुरपे को निलंबित कर दिया गया है।

हाथरस केस : निलंबित पुलिसकर्मियों के साथ पीड़िता के परिजनों का भी होगा नार्को टेस्ट

खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर संज्ञान लेते हुए एफआईआर नहीं लिखने वाले थाना प्रभारी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं और तत्काल प्रभाव से एडिशनल एसपी, एसडीओपी को भी हटाने के निर्देश दिए हैं। वहीं एसपी से पूरी घटना पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Tags: crime news in hindiGang rape victim hangedgangraperapeगैंगरेप की नहीं लिखी रिपोर्ट तो पीड़िता ने लगाई फांसीगैंगरेप पीड़िता ने लगाई फांसी
Previous Post

कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेने में हुई लापरवाही और महिला के दिमाग की परत फट गई

Next Post

कोरोना होने पर ममता को लगाऊंगा गले कहने वाले BJP नेता अनुपम हाजरा हुए संक्रमित

Desk

Desk

Related Posts

राष्ट्रीय

45 घंटे बाद खत्म हुई बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, CM सैनी-विज के साथ बैठक में बनी सहमति

24/10/2026
Main Slider

सरकारी स्कूल के गार्ड रूम के पीछे मिली छात्रा, जली हालत में मिला शव

24/10/2026
Main Slider

UP Special TET की तारीख घोषित, जानें कब और कहां होगी परीक्षा

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों का अपमान’, अखिलेश पर बरसे धामी

24/10/2026
नई दिल्ली

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

24/10/2026
Next Post
अनुपम हाजरा

कोरोना होने पर ममता को लगाऊंगा गले कहने वाले BJP नेता अनुपम हाजरा हुए संक्रमित

यह भी पढ़ें

warts

मस्सों को हटा कर चेहरे को खूबसूरत बनाएंगे ये नुस्खे

15/07/2025
pFizer

फाइजर ने भारत में वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी का आवेदन लिया वापस

05/02/2021
Heavy Rain

गर्मी से मिलेगी राहत, इन जिलों में बारिश का यलो एलर्ट जारी

17/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version