• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाथरस केस : पीड़िता के भाई ने की डीएम को हटाने की मांग

Desk by Desk
04/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, हाथरस
0
डीएम को हटाने की मांग

डीएम को हटाने की मांग

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हाथरस गैंगरेप केस को लेकर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार सवालों के घेरे में हैं। उनपर कभी भी गाज गिर सकती है। पीड़िता का परिवार डीएम पर धमकाने और दबाव डालने का आरोप लगा चुका है। इस बीच, पीड़िता के भाई ने कहा है कि हमने कौन सा जुर्म किया है जो हमारे साथ इतनी ज्यादा बदतमीजी हो रही है। इतनी ज्यादा बदसलूकी हमारे साथ क्यों हो रही है। उन्होंने डीएम को हटाए जाने की भी मांग की है।

वहीं, हाथरस कांड की जांच की जिम्मेदारी अब सीबीआई के हवाले है। पीड़िता के भाई ने कहा कि हम सीबीआई से जांच नहीं चाहते हैं। हम न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं। हम चाह रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में जांच हो।

अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज नजीबुल्लाह सड़क हादसे में घायल, हालत गंभीर

उन्होंने कहा कि हमारे सवालों के जवाब नहीं मिले हैं। जांच आप जिससे चाहें उससे करा लें। सीबीआई की जांच भी अच्छी है। लेकिन हम चाह रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में जांच हो। जो भी जांच करे अच्छे से करे। हम खुश तब ही होंगे जब हमारे सवालों के जवाब मिलेंगे।

पीड़िता के भाई ने कहा कि बिना हमारी मर्जी के शव को लाया गया। शव को दिखा तो देते एक बार। शव को पेट्रोल से क्यों जलाया। इतनी बुरी तरह से अंतिम संस्कार किया गया।

CBI करेगी हाथरस केस की जांच, CM योगी ने जारी किया आदेश

उन्होंने कहा कि डीएम ने हम लोगों के साथ बदसलूकी की है। उन्होंने ऐसा क्यों किया। हमने कौन सा जुर्म किया है जो हमारे साथ इतनी ज्यादा बदतमीजी हो रही है। इतनी ज्यादा बदसलूकी हमारे साथ क्यों हो रही है। यहां के डीएम को हटाया जाए। डीएम को लेकर राहुल और प्रियंका गांधी से हमारी बात हुई है।

पीड़िता के भाई ने कहा कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की ओर से आर्थिक सहायता का एक चेक दिया गया है। सीएम योगी ने भी जो पैसा दिया वो हमारे अकाउंट में है। कभी जरूरत पड़ेगी तो हम उसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

हाथरस केस : राहुल ने पीड़िता के पिता को बंधाया ढांढस, प्रियंका ने पोंछे मां के आंसू

पीड़िता के भाई आगे कहते हैं कि प्रियंका और राहुल गांधी ने हमें सुना और समझा। हम लोगों के साथ जो कुछ भी हुआ हमने उनको बताया। उन्होंने हमें आश्वासन दिया कि कोई भी मदद चाहिए हो तो बताना।

Tags: CBI investigation in Hathras caseCollector Praveen KumarDemand to remove Hathras DMHathras caseLatest Uttar Pradesh News in Hindiup newsहथरस केसहाथरस केस में सीबीआई की जांचहाथरस डीएम को हटाने की मांग
Previous Post

IPL 2020 : दिल्ली ने कोलकाता को 18 रनों से हराया, श्रेयस अय्यर बने जीत के हीरो

Next Post

सोनम कपूर की खूबसूरत और स्टाइलिश तस्वीरों से नहीं हटा पाएंगे नजर

Desk

Desk

Related Posts

Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का डिजिटल एजुकेशन पर जोर, खान एकेडमी से बेटियों को मिलेगा लाभ

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

उपचार के लिए करेंगे भरपूर मदद, आयुष्मान कार्ड भी बनवाएंगे: सीएम योगी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं: मुख्यमंत्री

21/10/2026
Next Post
sonam kapoor

सोनम कपूर की खूबसूरत और स्टाइलिश तस्वीरों से नहीं हटा पाएंगे नजर

यह भी पढ़ें

दुल्हन को वरमाला पहनाते ही दूल्हे पर हुई थप्पड़ों की बरसात, जानें पूरा मामला

18/04/2022
kajal agrawal

काजल अग्रवाल के हाथों में लगी गौतम किचलू के नाम की मेहंदी

30/10/2020
Shani Jayanti

इस दिन से अस्त होने जा रहे हैं शनिदेव, ये राशि वालें रहें अलर्ट

12/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version