• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डबल डोज वाली वैक्सीन होती है ज्यादा प्रभावी : डॉ. हर्षवर्धन

Desk by Desk
04/10/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ़. हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि किसी भी महामारी को नियंत्रित करने में दो खुराक वाली वैक्सीन ज्यादा प्रभावी साबित होती है।

डॉ़ हर्षवर्धन ने संडे संवाद में कहा कि किसी भी महामारी को नियंत्रित करने में एक खुराक वाली वैक्सीन की अपेक्षा दो खुराक वाली वैक्सीन ज्यादा कारगर साबित होती है। वैक्सीन की पहली खुराक व्यक्ति में अपेक्षित मात्रा में रोगप्रतिरोधक क्षमता का निर्माण नहीं कर पाती है, जबकि दूसरी खुराक देने पर अपेक्षित मात्रा में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाती है।

हर्षवर्धन बोले- अक्टूबर के अंत तक तय होगा किनको पहले मिलेगी कोरोना वैक्सीन?

उन्होंने रूस की कोरोना वैक्सीन‘ स्पूतनिक वी’ का तीसरे चरण का मानव परीक्षण भारत में किये जाने के सवाल पर बताया कि इस बारे में अभी विचार ही किया जा रहा है। इस संबंध में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी तथा दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित कोरोना वैक्सीन के मानव परीक्षण के दौरान 50 में से 12 वालंटियर पर विपरीत प्रभाव पड़ने की बात पर कहा कि यह सामान्य बात है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन देने के बाद वैक्सीन देने की जगह पर लाल निशान बन जाता है।

फर्रूखाबाद की फतेहगढ़ जेल में 60 कैदियों समेत 83 कोराना पॉजिटिव हुए, मचा हड़कंप

उन्होंने बताया कि दर्द होता है और हल्का बुखार आता है। वैक्सीन लेने के बाद बेचैनी होने के कारण घबराहट होना और धड़कन बढ़ना भी आम बात है, क्योंकि ये प्रभाव अपने आप ही कुछ समय बाद खत्म हो जाता है। इसका कोई असर वैक्सीन की प्रभावोत्पादकता पर नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि अगर इसके अलावा वैक्सीन का कोई अन्य गंभीर विपरीत प्रभाव नहीं सामने आया है तो इसका परीक्षण जारी रखने में काेई दिक्कत नहीं है।

उल्लेखनीय है कि पुणे स्थिति सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया भारत में एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन के लिए दूसरे और तीसरे चरण का मानव परीक्षण कर रहा है। ब्रिटेन में एक वालंटियर के बीमार पड़ने की खबर के बाद वैक्सीन का परीक्षण रोक दिया गया था लेकिन बाद में भारत में इसे दोबारा शुरू कर दिया गया है।

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को बीएड कॉलेजों की सूची अपलोड करने के निर्देश

डॉ़ हर्षवर्धन ने बताया कि भारत में सभी प्रस्तावित क्लीनिकल परीक्षण निर्धारित सिद्धांत के अनुसार किये जायेंगे और उनकी समीक्षा भारतीय औषधीय महानियंत्रक (डीसीजीआई) द्वारा गठित विषय विशेषज्ञ समिति द्वारा की जाएगी। हाल ही में डीसीजीआई ने भारत में कोविड-19 वैक्सीन की लाइसेंस की नियामक आवश्यकताओं को लेकर मसौदा दिशा-निर्देश तैयार किया है।

Tags: Double dose vaccine is more effectivedr harsh vardhanकोरोना वैक्सीनडबल डोज वाली वैक्सीन होती है ज्यादा प्रभावीडॉ. हर्षवर्धन
Previous Post

हर्षवर्धन बोले- अक्टूबर के अंत तक तय होगा किनको पहले मिलेगी कोरोना वैक्सीन?

Next Post

राहुल गांधी बोले- मोदी सरकार अंबानियों-अडानियों की ‘कठपुतली’

Desk

Desk

Related Posts

Deependra Chaudhary took oath as Commissioner in Uttarakhand Right to Service Commission.
उत्तराखंड

उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग में दीपेन्द्र चौधरी ने आयुक्त पद की शपथ ली

02/09/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

मसूरी रोड के संवेदनशील प्वाइंट्स पर डीएम का एक्शन, मौके पर परखी सड़क-ढलान और ड्रेनेज की स्थिति

02/09/2026
150 people stranded in the Mandakini floods were safely rescued.
Main Slider

चित्रकूट में मंदाकिनी की बाढ़ में फंसे 150 लोगों को सुरक्षित निकाला, योगी सरकार का राहत तंत्र सतर्क

02/09/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने की प्रदेश में रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा

02/09/2026
CM Dhami
Main Slider

26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र

02/09/2026
Next Post
राहुल गांधी Rahul Gandhi

राहुल गांधी बोले- मोदी सरकार अंबानियों-अडानियों की 'कठपुतली'

यह भी पढ़ें

Shani Trayodashi

शनि देव के लिए रख रहे हैं व्रत, तो पहले जान लें ये खास नियम

30/08/2025
Shivraj singh chauhan

मध्यप्रदेश से मिलावटखोरी, अपराधों आदि की गंदगी को मिटा दूंगा : शिवराज

05/12/2020
CM Yogi entered the fray for Delhi assembly elections

मैंने अपनी कैबिनेट के साथ संगम स्नान किया, क्या केजरीवाल व उनकी टीम यमुना में कर सकती है स्नानः योगी

23/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version