• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिवराज ने कहा- बाढ़ प्रभावित हुए किसानों को हर हालत में मिलेगी पूरी सहायता राशि

Desk by Desk
06/10/2020
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
shivraj singh chauhan

शिवराज सिंह चौहान

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में बाढ़ एवं कीट व्याधि से प्रभावित हुए किसानों को हर हालत में पूरी सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

श्री चौहान आज मंत्रालय में प्रदेश में बाढ़ एवं कीट व्याधि से फसलों को हुए नुकसान की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी खराब हुई पूरी फसल का मुआवजा दिलाया जाएगा। यद्यपि प्रदेश में कोविड संकट के चलते अर्थव्यवस्था की स्थिति खराब है, परंतु किसानों की मदद में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। प्रदेश को पर्याप्त सहायता राशि उपलब्ध करवाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अन्य मंत्रीगणों से अनुरोध किया गया है। इस हेतु शीघ्र ही प्रदेश के मंत्रियों एवं अधिकारियों का दल फॉलोअप के लिए केंद्र भिजवाया जाएगा। किसानों को यथाशीघ्र पर्याप्त सहायता राशि मिलेगी। वे बिल्कुल चिंता ना करें, मध्य प्रदेश सरकार पूरी तरह से उनके साथ है।

बिहार : एक ही परिवार के चार लोगों के शव बरामद, इलाके में दहशत

बैठक में किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, कृषि उत्पादन आयुक्त के के सिंह प्रमुख सचिव कृषि से अजीत केसरी, प्रमुख सचिव राजस्व मनीष रस्तोगी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

प्रमुख सचिव राजस्व मनीष रस्तोगी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा फसलों की 33 प्रतिशत या अधिक क्षति होने पर मुआवजा दिया जाता है, जबकि राज्य सरकार द्वारा 25 फीसदी या अधिक क्षति पर किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराया जाता है। प्रदेश में बाढ़ एवं कीट व्याधि से लगभग 40 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें प्रभावित हुई हैं, जिनके लिए लगभग 4000 करोड रुपए का मुआवजा संभावित है। गत वर्ष प्रदेश में लगभग 60 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें खराब हुई थी तथा किसानों को 2000 करोड रुपए का मुआवजा वितरित किया गया।

मनीष पांडे ने डाइव लगाकर लिया सीजन का सबसे बेहतरीन कैच

प्रदेश में फसलों को हुई क्षति का सर्वे कार्य पूर्ण हो गया है। इस संबंध में केंद्र सरकार का दल भी प्रदेश आया था, जो सर्वे कर वापस चला गया है। मुख्य सचिव श्री बैंस ने बताया कि केंद्रीय सर्वे दल ने फसलों की क्षति के सर्वे के दौरान प्रदेश में रिकॉर्ड कीपिंग के कार्य को परफेक्ट माना।

प्रदेश में बाढ़ एवं कीट से फसलों का 39 लाख 95 हजार हेक्टेयर रकबा प्रभावित हुआ है। इसमें से 37 लाख हेक्टेयर रकबे में 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है। केंद्र सरकार से 34 लाख 87 हजार हेक्टेयर रकबे में फसलों को हुए नुकसान के लिए 2487 करोड़ 21 लाख रुपए की सहायता राशि की मांग की गई है।

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को अच्छी किस्म का चने का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। अतः किसान तिवड़ा मिश्रित बीज ना लगाएं।

Tags: 24ghante online.comChief Minister Shivraj Singh ChauhanLatest Madhya Pradesh News in Hindimp newsNational newspolitical news
Previous Post

बिहार में दलित नेता की हत्या मामले में चुनाव आयोग करे सख्त कार्रवाई : मायावती

Next Post

दक्षिण शेटलैंड द्वीप में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.2 मापी गई

Desk

Desk

Related Posts

onion-curd curry
Main Slider

अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये टेस्टी सब्जी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

14/07/2026
Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Chhattisgarh gets five new government medical colleges
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीका जताया आभार

13/07/2026
Next Post
Earthquake

दक्षिण शेटलैंड द्वीप में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.2 मापी गई

यह भी पढ़ें

Bihar D.El.Ed

Bihar D.El.Ed काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, यहां करें रजिस्ट्रेशन

24/06/2024
स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी लोग 15 अगस्त तक क्वारंटाइन

31/07/2020

3 मई तक मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर हटाएं, वरना….

12/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version