Main Sliderखेल

IPL 2020 : 59 रनों से चैलेंजर्स बेंगलुरु को ध्वस्त कर दिल्ली कैपिटल्स चोटी पर

मार्कस स्टॉयनिस (नाबाद 53), सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (42) और विकेटकीपर ऋषभ पंत (37) की आकर्षक पारियों के बाद तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा (24 रन पर चार विकेट) के घातक प्रदर्शन से दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सोमवार को 59 रन से हराकर आईपीएल 13 की तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

दिल्ली ने इस मुकाबले में 20 ओवर में चार विकेट पर 196 रन का मजबूत स्कोर बनाया और फिर विराट कोहली की बेंगलुरु टीम का चैलेंज 20 ओवर में नौ विकेट पर 137 रन पर रोक दिया। दिल्ली की पांच मैचों में यह चौथी जीत है और उसने आठ अंकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। दूसरी तरफ बेंगलुरु को पांच मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा और उसके खाते में छह अंक हैं।बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु ने बल्लेबाजी में ख़ासा निराशाजनक प्रदर्शन किया। कप्तान विराट कोहली को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज विकेट पर नहीं टिक सके। विराट ने 39 गेंदों पर 43 रन में दो चौके और एक छक्का लगाया। विराट का विकेट रबादा ने लिया और बेंगलुरु को सबसे बड़ा झटका दिया।

पाक ने रजौरी में फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, सेना का एक अधिकारी शहीद

विराट पांचवें बल्लेबाज के रूप में टीम के 94 के स्कोर पर आउट हुए और उनके आउट होने के साथ ही बेंगलुरु का संघर्ष भी समाप्त हो गया। रबादा ने विराट के अलावा वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे और इसुरु उदाना को आउट किया। रबादा को चार ओवर में 24 रन देकर चार विकेट मिले।

देवदत्त पडिकल चार, आरोन फिंच 13, एबी डिविलियर्स नौ, मोईन अली 11, वाशिंगटन सुंदर 17 और शिवम दुबे 11 रन बनाकर आउट हुए।

विस्फोटक के साथ पांच नक्सली गिरफ्तार, बिहार चुनाव में दहशत फैलने की थी प्लानिंग

ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पडिकल को पवेलियन भेजा जबकि चोटिल लेग स्पिनर अमित मिश्रा की जगह अंतिम एकादश में शामिल किये गए लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल ने फिंच और अली का विकेट लिया। एनरिच नोर्त्जे ने डिविलियर्स और मोहम्मद सिराज को आउट किया। अश्विन ने 26 रन पर एक विकेट, नोर्त्जे ने 22 रन पर दो विकेट और पटेल ने 18 रन पर दो विकेट लिए।

Related Articles

Back to top button