• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाथरस केस : मृत युवती के रात में अंतिम संस्कार की योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताई ये वजह

Desk by Desk
06/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, नई दिल्ली, हाथरस
0
Hathras case

Hathras case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। हाथरस कांड पर मंगलवार को योगी सरकार और हाथरस जिला प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखा है। हाथरस जिला प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एफिडेविट में दाखिल किया है। सुप्रीम कोर्ट में हाथरस दुष्कर्म और हत्या की सीबीआई या एसआईटी से जांच कराने की मांग की जनहित याचिका पर सुनवाई थी।

यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार रात (29 सितंबर) में मृत युवती के अंतिम संस्कार करने के मामले पर अपनी सफाई दी है। हाथरस जिला प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एफिडेविट में दावा किया है कि जिला को बड़ी हिंसा से बचाने के लिए मृत युवती के माता-पिता को रात में अंतिम संस्कार करने के लिए मना लिया। जिला प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट को अवगत कराया कि खुफिया रिपोर्ट मिली थी कि वहां पर लाखों लोग एकत्र होंगे, जिससे बड़े बवाल की संभावना थी। यह लोग वहां पर इस प्रकरण को जाति के साथ सांप्रदायिक रंग दे सकते थे।

रिया चक्रवर्ती को नहीं मिली राहत, 20 अक्टूबर तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया कि वह हाथरस केस की सीबीआई जांच की निगरानी करें। यूपी सरकार ने कोर्ट को बताया कि हाथरस मामले के बहाने सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर यूपी सरकार को बदनाम करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

हाथरस के बूलगढ़ी गांव में 14 सितंबर को 19 वर्षीय दलित लड़की के साथ कथित तौर पर चार पुरुषों से सामूहिक दुष्कर्म के बाद जमकर पीटा था। इस दौरान उसकी हत्या करने की कोशिश की गई। हाथरस से पीड़िता को अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां से 28 सितंबर को उसको दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। 29 सितंबर को इलाज के दौरान पीड़िता की मृत्यु हो गई थी।

शबाना आज़मी: “कंगना रनौत को उस दिन का डर है जब वह सुर्खियों में नहीं रहेंगी”

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता सत्यम दुबे और दो वकील विशाल ठाकरे और रुद्र प्रताप यादव की याचिका पर सुनवाई की। इस याचिका में उत्तर प्रदेश के अधिकारियों द्वारा मामले से निपटने में विफलता का आरोप लगाया गया है। इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय बेंच ने की। याचिकाकर्ताओं ने कहा है कि महिला और उसके परिवार के साथ घोर अन्याय हुआ है। पीड़िता की लाश को पुलिस ने परिवारवालों की सहमति के बिना जलाया था।

पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन नहीं किया है और आरोपी व्यक्तियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़िता के साथ घोर अन्याय किया गया था और प्रशासन इस मुद्दे पर चुप है। याचिकाकर्ताओं ने केस को यूपी से दिल्ली स्थानांतरित करने की भी मांग की। याचिकाकर्ताओं ने अनुरोध किया कि मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपने की संस्तुति की गई है।

Tags: Hathras Case in Supreme Courthathras case newsLucknowNational newsNEWSstateSupreme CourtTells the reason of Cremation of Deceased in nightUP Government Presented affidavitup newsUttar Pradesh Newsयूपी सरकारसुप्रीम कोर्टहाथरस कांडहाथरस जिला प्रशासन
Previous Post

रिया चक्रवर्ती को नहीं मिली राहत, 20 अक्टूबर तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

Next Post

जानिए माहिरा शर्मा ने बिग बॉस 14 की पवित्रा पुनिया पर निशाना साधते हुए क्या कहा

Desk

Desk

Related Posts

Deepak
Main Slider

शाम का दीपक घर से दूर करेगा पारिवारिक कलह

05/09/2026
Keys
Main Slider

इस हिस्से में न रखें चाबियां, घर से चली जाएगी बरकत

05/09/2026
Flood
उत्तर प्रदेश

591 करोड़ अलर्ट मैसेज से बाढ़ के दौरान यूपी में बचाई गई लाखों की जान, एक भी जनहानि नहीं

04/09/2026
Ek Ped Guru ke Naam
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

04/09/2026
Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Next Post
पावित्रा पुनिया , माहिरा शर्मा और पारस छाबरा

जानिए माहिरा शर्मा ने बिग बॉस 14 की पवित्रा पुनिया पर निशाना साधते हुए क्या कहा

यह भी पढ़ें

रामायण करूणा, सहानुभूति, समावेश और लोकतंत्र का आधार : वेंकैया नायडू

02/08/2020
Kohli's childhood coach Rajkumar Sharma gave advice before WTC final

WTC फाइनल से पहले कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने दी सलाह

09/06/2021

न्यायपूर्ण समाज की स्थापना पर राष्ट्रपति का जोर

12/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version