• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानें क्या है दालचीनी और शहद के सेवन करने के 5 फायदे

Writer D by Writer D
19/06/2021
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Benefits of cinnamon and honey

दालचीनी और शहद के फायदे

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफस्टाइल डेस्क। दालचीनी और शहद दोनों को ही आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। दालचीनी का उपयोग तो लगभग हर घर में मसाले के रूप में होता ही है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी कारगर है। औषधीय गुणों से भरपूर दालचीनी के कई फायदे हैं।

पेट से जुड़ी समस्याओं में भी इसका उपयोग फायदेमंद होता है। वहीं शहद के भी कुछ ऐसे ही फायदे हैं। वैसे तो दालचीनी और शहद दोनों के अलग-अलग और बेमिसाल फायदे हैं, लेकिन अगर दोनों को मिला दिया जाए तो इससे कई तरह की बीमारियों को ठीक करने में मदद मिल सकती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं

एक महीने तक अगर गरम पानी में दालचीनी पाउडर और शहद का सेवन किया जाए तो यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे शरीर बीमारियों से लड़ सके और उन्हें दूर भगा सके।

सर्दी में भी हैं लाभकारी

शहद और दालचीनी का सेवन सर्दी को दूर भगाने के लिए सबसे आम घरेलू उपायों में से एक है। इसके लिए एक कप गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद, एक चुटकी दालचीनी और काली मिर्च पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और दिन में तीन बार इसका सेवन करें। इससे सर्दी में राहत मिलेगी।

अपच की समस्या को भगाते हैं दूर

गुनगुने पानी में दालचीनी पाउडर के साथ शहद मिलाकर पीने से अपच की समस्या में राहत मिलती है। यह पेट दर्द को तो कम करता ही है, साथ ही इसके सेवन से अल्सर को भी जड़ से खत्म करने में मदद मिलती है। पेट की लगभग सभी समस्याओं में इसका सेवन फायदेमंद होता है।

वजन कम करने में भी मिल सकती है मदद

दालचीनी और शहद के सेवन से वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है। इसके लिए गर्म पानी में दो चम्मच शहद और एक चुटकी दालचीनी पाउडर को मिलाएं और सुबह खाली पेट या सोते समय नियमित रूप से पिएं। इससे शरीर में चर्बी जमा नहीं होती है।

हार्ट अटैक की संभावना हो जाती है कम

हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में दालचीनी सहायक होती है, क्योंकि यह हृदय की धमनियों में कोलेस्ट्रॉल को जमने से रोकती है। इसलिए रोजाना गर्म पानी के साथ शहद और दालचीनी का सेवन करें। इससे हार्ट अटैक की संभावना भी कम हो जाती है।

Tags: Healthhealth benefitsHealth benefits of cinnamonhealth benefits of cinnamon and honeyhealth benefits of cinnamon and honey mixturehealth benefits of honeyदालचीनी और शहद के फायदेदालचीनी के फायदेशहद और दालचीनी के फायदेशहद के फायदे
Previous Post

साउथ इंडियन डिश के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती हैं ये चटनी

Next Post

घर बैठे रेस्टोरेंट जैसा बनाए चूर चूर नान, जानें आसान आसान तरीका

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Next Post
Chur Chur Naan

घर बैठे रेस्टोरेंट जैसा बनाए चूर चूर नान, जानें आसान आसान तरीका

यह भी पढ़ें

murder

युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

21/07/2021
CM Vishnudev Sai

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, दोषियों को नहीं मिलेगी बख्शीश: सीएम साय

09/04/2025
swami prasad maurya

सिद्धार्थनगर का काला नमक चावल विश्व में फैला रहा अपनी खुशबू, देश-विदेश में बढ़ी मांग : मौर्य

19/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version