• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खुलासा : भारत के खिलाफ ड्रैगन की बड़ी साजिश, आतंकियों को दी पनाह

Desk by Desk
07/10/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम
0
भारत के खिलाफ ड्रैगन की बड़ी साजिश Dragon's big conspiracy against India

भारत के खिलाफ ड्रैगन की बड़ी साजिश

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्ली। भारत के खिलाफ ड्रैगन की साजिश लगातार जारी है। चीन किसी न किसी तरह से भारत को नुकसान पहुंचाने का हर हथकंडा अपना रहा है। वहीं अब इस बीच खबर है कि चीन भारत के विरोधियों को भी पनाह दे रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र का दावा है कि उत्तर पूर्व में उग्रवाद को बढ़ावा देने वाले संगठन उल्फा ULFA (I) को चीन ने पनाह दे रखी है। वहीं से यह संगठन भारत के खिलाफ हरकतों को अंजाम दे रहा है।

चीन रुइली में है उल्फा का प्रमुख

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुवाहाटी के गैर कानूनी गतिविधि निरोधी ट्रिब्यूनल में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक एफिडेविट में उल्फा के प्रमुख परेश बरुआ के म्यांमार बॉर्डर के पास चीन के युन्नान प्रांत के रुइली में होने का दावा किया है। खबरों की मानें तो परेश बरुआ म्यांमार के सागैंग डिवीजन से अपने संगठन के ऑपरेशन बेस और ट्रेनिंग कैंप संचालित कर रहा है।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना कही ये बातें

वहीं इसी ट्रिब्यूनल में असम सरकार द्वारा जो एफिडेविट दाखिल किया गया है। उसमें टाका और नीलगिरि में उल्फा के कई कैंपों को झटका लगने की बात कही गई है। बताया जा रहा है कि कई कैडर उल्फा से अलग हो चुके हैं। इसके अलावा सरकार ने सागैंग डिविजन की उन आठ लोकेशन्स की लिस्ट भी सौंपी है, जहां पर NSCN (K) की सहायता से बरुआ के संगठन सेटअप हैं।

चीन तैयार कर रहा ये बड़ी साजिश

बताया जा रहा है कि उग्रवाद को बढ़ावा देने वाला संगठन उल्फा डार्कनेट यानी साइबर हमले के तकनीकी तैयारी करने में जुटा हुआ है। इस काम के लिए उसने आईटी विशेषज्ञों की एक नई फौज हाल में भर्ती की है। यह संगठन सुरक्षा एजेंसियों के लिए सिरदर्द बन चुका है। वहीं ट्रिब्यूनल में दाखिल किए गए एफिडेविट में इस संगठन को UA (P) एक्ट के तहत गैरकानूनी घोषित करने की मांग की गई है।

बता दें कि इससे पहले भी गृह मंत्रालय की ओर से संगठन को गैरकानूनी घोषित किए जाने का प्रस्ताव दिया जा चुका है, क्योंकि इससे देश की संप्रभुता और अखंडता को खतरा है।

बिहार चुनाव : चिराग पासवान को बड़ा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील पांडेय का इस्तीफा

उल्फा संगठन लगातार भारत विरोधी हरकतों को देता है अंजाम

बता दें कि उल्फा संगठन लगातार भारत विरोधी हरकतों को अंजाम देता आया है। कभी यह संगठन चुनाव बहिष्कार करने के लिए माहौल बनाता आया है तो कभी अन्य बागी संगठनों को भारत के खिलाफ खड़ा करने की कोशिश करता आया है। इसके अलावा उल्फा ने साल 2018 में एक और नया संगठन ‘ANMMMTA’ खड़ा कर दिया।

ANMMMTA उत्तर पूर्व के सभी राज्यों में है सक्रिय 

ANMMMTA उत्तर पूर्व के सभी राज्यों में सक्रिय है। जानकारी के मुताबिक, ANMMMTA संगठन प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए भारत की लोकतांत्रिक सरकारों के खिलाफ लोगों को विद्रोह के लिए तैयार करता है। इसके अलावा ये उग्रवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए फंड की भी व्यवस्था करता है। बरुआ खुद इस संगठन पर नजर रखा है।

Tags: ANMMMTAAnti-India ActivityDragon's big conspiracy against IndiaNSCN (K)ULFA (I)असम सरकारउल्फा प्रमुखभारत के खिलाफ ड्रैगन की बड़ी साजिशम्यांमार
Previous Post

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना कही ये बातें

Next Post

अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, SHO समेत कई पुलिसकर्मी घायल

Desk

Desk

Related Posts

Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
Main Slider

​पहले मानवता, फिर परंपरा: एंबुलेंस के लिए सीएम योगी ने रुकवाई विजयादशमी शोभायात्रा

21/10/2026
Sunscreen
Main Slider

सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

21/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Next Post
हाजीपुर पुलिस टीम पर हमला

अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, SHO समेत कई पुलिसकर्मी घायल

यह भी पढ़ें

Electrocution

पुताई करते समय हाईटेंशन लाईन की चपेट में आया मजदूर, मौत

02/11/2021
cm yogi

सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले- थाने में ही मिले हर पीड़ित को न्याय

19/02/2023

चमोली हादसे के प्रकरण में सीएम धामी का एक्शन, इन अधिकारियों पर गिरी गाज

21/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version