• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुशांत मामले को लेकर नाराज शिवसेना का गुप्तेश्वर पांडे को ‘सबक सिखाने’ का प्लान फेल

Desk by Desk
08/10/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
gupteshwar pandey shivsena

शिवसेना गुप्तेश्वर पांडे

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना/मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूर की मौत के मामले को उठाने के कारण शिवसेना की नजरों में खटकने वाले बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे (अभी JDU में शामिल हो गए हैं) के खिलाफ बिहार चुनाव में शिवसेना अपना उम्मीदवार खड़ा करना चाहती थी। लेकिन, JDU ने गुप्तेश्वर पांडे को टिकट न देकर शिवसेना के इस प्लान पर ही पानी फेर दिया। जेडीयू ने बुधवार को अपने 115 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें गुप्तेश्वर पांडे का नाम नहीं हैं।

शिवसेना ने बुधवार को ही बिहार में JDU का दामन थामने वाले राज्य के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे के खिलाफ विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया था। शिवसेना का कहना था कि गुप्तेश्वर पांडे ने महाराष्ट्र का अपमान किया है, महाराष्ट्र पुलिस पर झूठे आरोप लगाए हैं, ऐसे में उनको सबक सिखाने के लिए शिवसेना उनके खिलाफ उम्मीदवार उतारेगी। लेकिन, JDU ने पांडे को टिकट ही नहीं दिया।

डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को ठहराया दोषी, कहा- कोरोना महामारी के लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी

पांडे ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है, “अपने अनेक शुभचिंतकों के फ़ोन से परेशान हूँ। मैं उनकी चिंता और परेशानी भी समझता हूँ। मेरे सेवामुक्त होने के बाद सबको उम्मीद थी कि मैं चुनाव लड़ूँगा लेकिन मैं इस बार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ रहा। हताश निराश होने की कोई बात नहीं है। धीरज रखें। मेरा  जीवन संघर्ष में ही बीता है। मैं जीवन भर जनता की सेवा में रहूँगा। कृपया धीरज रखें और मुझे फ़ोन नहीं करे।”

कयास लगाए जा रहे थे कि जनता दल यूनाइटेड (JDU) से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले पांडे को बक्सर से टिकट दिया जा सकता है। बता दें कि, गुप्तेश्वर पांडेय बक्सर से बीजेपी का टिकट चाहते थे लेकिन जेडीयू और भाजपा के बीच सीट बंटवारे में ये सीट बीजेपी के खाते में चली गई। बीजेपी ने बुधवार देर शाम बक्‍सर सहित दो और सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी।

गौरतलब है कि बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गुप्तेश्वर पांडेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाले जनता दल युनाइटेड (जदयू) में 27 सितंबर को शामिल हुए थे। उन्हें पटना में मुख्यमंत्री आवास पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने जदयू की प्राथमिक सदस्यता दिलायी थी।

Tags: Bihar electionbihar vidhan sabha chunavBihar vidhan sabha chunav 2020GupteshwarGupteshwar PandeyGupteshwar pandey ticketJDUJDU leader Gupteshwar pandeyJUD cuts Gupteshwar pandey ticketpandeyShiv SenaShiv Sena Gupteshwar pandeyShiv Sena plan to place candidate against Gupteshwar pandeyशिवसेना गुप्तेश्वर पांडे
Previous Post

डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को ठहराया दोषी, कहा- कोरोना महामारी के लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी

Next Post

हाथरस केस में आया नया मोड़, आरोपियों ने बताया ऑनर किलिंग का मामला

Desk

Desk

Related Posts

Cucumber Face Pack
Main Slider

चेहरे पर लगाएं ये स्पेशल फेस पैक, निखार देख हर कोई पूछेगा सीक्रेट

05/07/2026
Jewellery
Main Slider

वर्क प्लेस में इस तरह की ज्वेलरी करें कैरी, दिखेंगी अट्रेक्टिव

05/07/2026
Partner
Main Slider

ये संकेत इशारा करते है की आपका पार्टनर है मतलबी

05/07/2026
Tulsi
Main Slider

इस दिशा में न लगाएं तुलसी, परिवार पर खड़ा हो जाएगा संकट

05/07/2026
Paneer Roastie
Main Slider

नाश्ते में कुछ नया आजमाने की सोच रहे हैं तो ये डिश है बेस्ट, स्वाद में लगाएगा जोरदार तड़का

05/07/2026
Next Post
hathras case

हाथरस केस में आया नया मोड़, आरोपियों ने बताया ऑनर किलिंग का मामला

यह भी पढ़ें

Fake Currency

छह लाख की जाली करेंसी बरामद, तीन गिरफ्तार

15/02/2023
High Tension Line

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

25/02/2023

सपा MLC के घर तीसरे दिन भी छापेमारी जारी, IT को मिले अहम दस्तावेज

02/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version