• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चालू वित्त वर्ष में भारत की GDP में 9.6 प्रतिशत गिरावट का अनुमान

Desk by Desk
08/10/2020
in Categorized
0
GDP

जीडीपी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| कोरोना वायरस महामारी तथा इसकी रोकथाम के लिये लगाये गये लंबे लॉकडाउन के चलते चालू वित्त वर्ष में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 9.6 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है। विश्वबैंक ने कहा कि भारत की आर्थिक स्थिति इससे पहले के किसी भी समय की तुलना में काफी खराब है।

विश्व बैंक ने गुरुवार को जारी किए गए अपने अर्ध-वार्षिक दक्षिण एशिया फोकस अपडेट में कहा कि दक्षिण एशिया अपनी सबसे खराब मंदी का सामना करने के लिए तैयार रहे।  अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ सालाना बैठक से पहले जारी हालिया दक्षिण एशिया आर्थिक केंद्र बिंदु रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया है। रिपोर्ट में विश्वबैंक ने दक्षिण एशिया क्षेत्र में 2020 में 7.7 प्रतिशत की आर्थिक गिरावट आने की आशंका जाहिर की है। इस क्षेत्र में पिछले पांच साल के दौरान सालाना छह प्रतिशत के आसपास की वृद्धि देखी गयी है।

उसने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण कंपनियों व लोगों को आर्थिक झटके लगे हैं। इसके साथ ही महामारी के प्रसार को थामने के लिये देश भर में लगाये गये लॉकडाउन का भी प्रतिकूल असर पड़ा है।

दक्षिण एशिया क्षेत्र के विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री हैंस टिमर ने कहा कि पहले भी हमने देखा है लेकिन इस बार भारत की स्थिति पहले से कहीं ज्यादा खराब है। उन्होंने कहा कि यह भुगतान संतुलन से भी ज्यादा खराब स्थिति है। टिमर ने कहा कि भारत को  सबसे ज्यादा परेशानी इस वजह से हो रही है क्योंकि शुरुआत में लगाया गया लॉकडाउन बहुत सख्त था। इसके कारण तिमाही ग्रोथ माइनस 25 फीसदी पर दिखने लगी।

देश कम लगात के कपड़ा कारोबारियों की मौजूदगी का उठा सकता है लाभ

भारत को 1991 में अपने स्वर्ण भंडार के कुछ हिस्सों को गिरवी रखने के लिए मजबूर किया गया। सोने को शारीरिक रूप से बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ जापान को समुद्री रास्ते के जरिये भेजा गया। ऐसा  विदेशी मुद्रा भुगतान दायित्वों में चूक से बचने और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से बेलआउट पैकेज सुरक्षित करने के लिए किया गया। हालांकि, साल 1991 में आर्थिक सुधारों की शुरुआत भी हुई।

ताजी रिपोर्ट में कहा मार्च 2020 में शुरू हुए चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी में 9.6 प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान है। हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि 2021 में आर्थिक वृद्धि दर वापसी कर सकती है और 4.5 प्रतिशत रह सकती है।

विश्वबैंक ने कहा कि आबादी में वृद्धि के हिसाब से देखें तो प्रति व्यक्ति आय 2019 के अनुमान से छह प्रतिशत नीचे रह सकती है। इससे संकेत मिलता है कि 2021 में आर्थिक वृद्धि दर भले ही सकारात्मक हो जाये, लेकिन उससे चालू वित्त वर्ष में हुए नुकसान की भरपाई नहीं हो सकेगी।

दक्षिण एशिया के लिये विश्वबैंक के मुख्य अर्थशास्त्री हेंस टिमर ने कहा  कि हमने अभी तक जो भी देखा है, भारत में स्थिति उससे बदतर है। यह भारत के लिये एक अप्रत्याशित स्थिति है। उल्लेखनीय है कि इस साल की दूसरी तिमाही यानी चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (जून तिमाही) में भारत की जीडीपी में 25 प्रतिशत की गिरावट आयी है।

Tags: balance of paymentcoronacorona virusCOVID-19world bankकोरोनाकोरोना वायरसकोवि़ड-19बैलेंस ऑफ पेमेंटवर्ल्ड बैंक
Previous Post

देश कम लगात के कपड़ा कारोबारियों की मौजूदगी का उठा सकता है लाभ

Next Post

आयकर विभाग में सिर्फ 15 मिनट में घर बैठे भर सकते हैं रिटर्न

Desk

Desk

Related Posts

Categorized

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

05/10/2026
Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
Next Post
Tax returns

आयकर विभाग में सिर्फ 15 मिनट में घर बैठे भर सकते हैं रिटर्न

यह भी पढ़ें

Dum Aloo Lucknowi

ऐसे बनाएं टेस्टी दम आलू, खाने के बढ़ जाएगा स्वाद

06/07/2025
CM Yogi

नई सड़क की हो पांच साल की गारंटी, रोड खराब हुई तो निर्माता एजेंसी ही करे पुनर्निर्माण: योगी

11/09/2023
arrested

पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, दो घायल

03/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version