• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी में अहंकार है, वह अल्पसंख्यक वोटरों को गुलाम समझती है : ओवैसी

Desk by Desk
09/10/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
AIMIM

Asaduddin Owaisi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और महागठबंधन के खिलाफ एक नया गठबंधन बना है, जिसका नाम है ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्यूलर फ्रंट। इस गठबंधन में असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम), उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा), मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी), पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव के समाजवादी जनता दल डेमोक्रेटिक, डॉ. संजय चौहान की जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) और ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी शामिल हैं। रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को इस गठबंधन का मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया गया है।

गुरुवार को इन सभी दलों ने पटना में एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। जिसके बाद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पिछले पांच सालों से हमारी पार्टी बिहार में मेहनत कर रही है। मुझे उम्मीद है कि इस चुनाव में हमें मेहनत का फल जरूर मिलेगा। हमारी पार्टी उपेंद्र कुशवाहा द्वारा बनाए गए 6 पार्टियों के गठबंधन में से एक है और हम 19 सीटों पर बिहार में चुनाव लड़ेंगे।

15 दिन से लापता तीन नाबालिग बहनें, तलाश में जुटी पुलिस

क्या ओवैसी वोट कटवा बनकर रह जाएंगे? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारे विरोधी ऐसे बोलते रहते हैं मगर मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। अगर विपक्षी दल नहीं बोलेंगे तो मुझे तकलीफ होगी। बीजेपी के अंदर अहंकार है और उनको ऐसा लगता है कि अल्पसंख्यक वोटर इनके गुलाम हैं। मेरे विरोधी मेरे खिलाफ जितनी जोर से बोलेंगे, हम लोग उतनी ज्यादा ताकत से काम करेंगे।

वहीं हाथरस की घटना को लेकर ओवैसी ने कहा कि एक वेबसाइट के आधार पर इस घटना में साजिश की बात कही जा रही है। जहां भी सरकार से गलती होती है, वो वहां पर साजिश का एंगल ले आती है। उत्तर प्रदेश सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए इस तरह की साजिश की बात कर रही है।

यूपी पुलिस ने बदायूं में खाली कराया कांग्रेस का कार्यालय, ये था मामला

क्या हाथरस गैंगरेप कांड का बिहार चुनाव पर असर पड़ सकता है। इसके जवाब में एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि मोबाइल फोन की वजह से दुनिया बहुत छोटी हो चुकी है। लोग सब चीज देखते हैं। कोई बात छुपने वाली नहीं है, मगर मेरा मानना है कि बिहार में सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा नीतीश कुमार के 15 साल का कुशासन है। बिहार चुनाव में हर मसले की गूंज सुनने को मिलेगी।

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमें खुशी है कि हम बिहार के लोगों को विकल्प दे पाए हैं और हमारे साथ नई पार्टियां आई हैं। नीतीश सरकार के राज में 15 साल बिहार की जनता से धोखा किया गया है, ऐसे में अब नए विकल्प की जरूरत है।

Tags: asaduddin owaisiBihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020Bihar Assembly Elections 2020 ScheduleBihar electionbihar election 2020 datebihar election 2020 newsbihar election news 2020 dateBihar Vidhan Sabha Election 2020bihar vidhan sabha election date 2020chunav aayogElection Commission of Indiaelection commission of india biharअसदुद्दीन ओवैसीबिहार चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनावबिहार विधानसभा चुनाव 2020
Previous Post

जानिए रावण को कैसे मिला था भगवान शिव का अविनाशी तलवार चंद्रहास

Next Post

शिक्षा और संस्कार में सुधार आने के बाद ही रेप जैसे अपराध खत्म होंगे : सत्यपाल

Desk

Desk

Related Posts

Vat Savitri Vrat
धर्म

घर पर कर रही है वट सावित्री की पूजा, तो जानें सही विधि और नियम

16/05/2026
Vat Savitri Vrat
Main Slider

वट सावित्री व्रत आज, जानें पूजा विधि से लेकर पारण तक सबकुछ

16/05/2026
summer
Main Slider

गर्मी में स्किन को रखें फ्रेश और हेल्दी, जानें आसान स्किन केयर टिप्स

16/05/2026
Hair Oil
Main Slider

सफेद बाल हो जाएंगे काला, इस्तेमाल करें ये हेयर ऑयल

16/05/2026
Krishi Sakhi
Main Slider

गो संरक्षण के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजगार का मास्टर प्लान तैयार

15/05/2026
Next Post
सत्यापल सिंह

शिक्षा और संस्कार में सुधार आने के बाद ही रेप जैसे अपराध खत्म होंगे : सत्यपाल

यह भी पढ़ें

Kangana Ranaut

कंगना रनौत ने की महाराष्ट्र के नए सीएम एकनाथ शिंदे की तारीफ

01/07/2022
Missing

बरेली में मिली बस से गायब हुई 2 लड़कियां, 24 घंटे में पुलिस ने किया बरामद

10/11/2022
EV सेगमेंट में मारुति का इंजतार कब तक, क्या Tata, Mahindra, MG जैसी कंपनियों को दे पाएगी टक्कर?

EV सेगमेंट में मारुति की एंट्री कब? क्या दे पाएगी Tata–Mahindra–MG को टक्कर?

04/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version