Main Sliderअंतर्राष्ट्रीयक्राइम

33 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 88 लोग झुलसे, देखें Video

दक्षिण कोरिया  के उल्सान शहर में एक बहुमंजिला इमारत में शुक्रवार सुबह आग लगने से कम से कम 88 लोग झुलस गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उल्सान शहर के जिस इमारत में आग लगी है, वह 33 मंजिलों की है। अधिकारियों ने बताया कि फायर फाइटर्स ने सुबह नौ बजे तक आग पर काबू पा लिया।

घटनास्थल के वीडियो फुटेज में 33 मंजिला इमारत में आग लगी नजर आ रही है और लपटें छत तक जा रही हैं। दमकलकर्मी आग को बुझाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बिल्डिंग के 12वें फ्लोर पर आग लगी थी और कुछ ही देर में इमारत की कई और मंजिलें भी इसकी चपेट में आ गईं।

अधिकारियों ने बताया कि अभी किसी के मरने या गंभीर रूप से झुलसने की सूचना नहीं है। आग लगने पर सैकड़ों रहवासियों को बाहर निकाला गया। बाद में, बचावकर्मियों ने 77 लोगों को निकाला जो बचने के लिए छत या अन्य स्थानों पर चले गए थे।

काले धन के खिलाफ जंग में मोदी सरकार को बड़ी सफलता, स्विस बैंक खाताधारकों की दूसरी सूची मिली

दक्षिण कोरिया के गृह एवं सुरक्षा मंत्रालय ने बताया कि मामूली रूप से झुलसे कम से कम 88 लोगों को उपचार दिया गया।

Related Articles

Back to top button