Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमहरदोई

रिश्ते हुए शर्मसार : कलयुगी पिता ने चार साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार

उत्तर प्रदेश में हरदोई के कासिमपुर क्षेत्र में रिश्तो को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी पिता ने शुक्रवार को चार साल की मासूम बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया।

पुलिस सूत्रों ने कासिमपुर इलाके के एक गांव निवासी चार साल की मासूम बेटी की मांच किसी काम से बाजार गयी थी और वह अपने पिता के साथ घर थी। पत्नी के बाजार जाने के बाद वहशी पिता ने अपनी ही चार साल की बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

दिवंगत रामविलस पासवान का पार्थिव शरीर पहुंचा पटना, कल होगा अंतिम संस्कार

बाजार से वापस लौटने पर पत्नी ने अपनी बेटी को खून से लथपथ पाया और इस वारदात का विरोध किया। विरोध पर गुस्साए बाप ने पत्नी और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।

उन्हाेंने बताया कि दुष्कर्मी बाप जब किसी काम से घर से बाहर निकला तो महिला ने बेटी के साथ बलात्कार होने की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने थाने पर सूचना दी। मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और बालिका को डाक्टरी व उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

आजमगढ़ में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, भारी पुलिस बल तैनात

वहीं महिला की तहरीर पर पुलिस ने हैवानियत की वारदात को अंजाम देने वाले पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button