• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ग्‍लोबल टाइम्‍स ने मोदी सरकार को दी धमकी, कहा- मूर्खों जैसा व्‍यवहार छोड़,आग से खेलना बंद करे बीजेपी

Desk by Desk
10/10/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राजनीति
0
ग्‍लोबल टाइम्‍स Global Times

ग्‍लोबल टाइम्‍स

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्ली। चीन का सरकारी भोंपू ग्‍लोबल टाइम्‍स ने मोदी सरकार को अप्रत्यक्ष रूप से गीदड़ भभकी दी है। ग्‍लोबल टाइम्‍स राजधानी नई दिल्‍ली में चीनी दूतावास के बाहर दिल्‍ली बीजेपी के नेता तजिंदर बग्‍गा के ताइवान नेशनल डे के पोस्‍टर लगाने पर आग बबूला है।

ग्‍लोबल टाइम्‍स ने कहा कि यह आग से खेलने जैसा काम है। कहा कि इससे पहले से खराब चल रहे भारत-चीन संबंध और ज्‍यादा खराब होंगे। चीनी अखबार ने कहा कि भारत की सत्‍तारूढ़ बीजेपी मूर्खों जैसा व्‍यवहार छोड़े और यह समझे कि वह आग से खेल रही है।

ग्‍लोबल टाइम्‍स ने चीनी विशेषज्ञ लियू काइयू के हवाले से कहा कि बीजेपी नेता ने यह कदम ऐसे समय पर उठाया है। जब भारतीय मीडिया ने ताइवान के नेशनल डे का समर्थन किया है और सहयोग किया है। साथी भारतीय विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने भारतीय मीडिया के एक चीन की नीति का सम्‍मान नहीं करते हुए अपने विचारों को प्रकाशित करने के अधिकारों का समर्थन किया है।

यौन हिंसा पर गृह मंत्रालय सख्त, महिला अपराध के हर मामले में कार्रवाई अनिवार्य

कथित चीनी विशेषज्ञ ने कहा कि भारत का ताइवान के सवाल पर भड़काने का प्रयास भारत-चीन रिश्‍तों पर ऐसा असर डालेगा जिसे ‘फिर ठीक नहीं किया जा सकेगा। शंघाई इंस्‍टीट्यूट में अंतरराष्‍ट्रीय मामलों के विशेषज्ञ झाओ गांचेंग ने कहा कि भारत चीन की एक चीन नीति को चुनौती देकर आग से खेल रहा है।’ उन्‍होंने दावा किया कि भारत ताइवान के सवाल पर घरेलू स्‍तर पर चीन विरोधी भावनाओं को भड़काकर भारत सरकार चीन को एक पड़ोसी के रूप में व्‍यवहार करने से पीछे हटने के लिए बाध्‍य कर रही है।

झाओ ने कहा कि भारत को उस समय आश्‍चर्य नहीं होना चाहिए जब उसे आर्थिक तथा आपसी आदान-प्रदान से हाथ धोना पड़ जाए। चीनी विशेषज्ञ ने कहा कि भारत सरकार खुलेआम अभी भी एक चीन नीति का पालन करती है, लेकिन प्रेस की स्‍वतंत्रता के नाम पर कंधे उचकाने लगती है। चीन के रिसर्च फेलो हू झियोंग ने कहा कि राष्‍ट्रवादी बीजेपी अनैतिक तरीके से भारत-चीन तनाव के बीच ताइवान के सवाल को भड़का रही है। उसने लक्ष्‍मण रेखा को पार कर दिया है क्‍योंकि वह ताइवान का कार्ड खेल रही है और यह सोच रही है कि चीन के साथ मोलभाव में काम देगा।

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर Harsh Vardhan ने लोगों को दी ये सलाह

हू ने कहा कि यह उकसावे की कार्रवाई भारत के लिए कुछ भी अच्‍छा नहीं लाएगी और केवल पहले से धरातल पर चल रहे द्विपक्षीय तनाव को और भड़काएगी। यहां तक कि यह दोनों देशों के बीच रणनीतिक भागीदारी को नुकसान पहुंचाएगी। ग्‍लोबल टाइम्‍स ने कहा कि मास्‍को में हुए 5 सूत्री समझौते पर अभी भी भारत ने कोई कदम नहीं उठाया है। भारत ने अपनी सैन्‍य तैनाती को बढ़ा दिया है। इसने चीनी सेना को सीमा पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को मजबूर किया है।

चीनी दूतावास के बाहर ताइवान को बधाई देते पोस्‍टर्स लगाए

बता दें कि ताइवान से दोस्‍ताना संबंध रखने वाले देशों से चीन चिढ़ा रहता है। हालांकि भारत के रिश्‍ते ताइवान से मधुर हैं। आज यानी 10 अक्‍टूबर को ताइवान का नैशनल डे है। सोशल मीडिया पर भारतीयों ने ताइवान का साथ दिया है। इसके अलावा दिल्‍ली में चीनी दूतावास के बाहर ताइवान को बधाई देते पोस्‍टर्स लगाए गए हैं। ये पोस्‍टर्स बीजेपी नेता तजिंदर बग्‍गा ने लगवाए हैं। भारत में चीनी दूतावास ने भारतीय मीडिया से कार्यक्रम से दूर रहने के लिए कहा था। उस वक्‍त भी ताइवान ने चीन को करारा जवाब दिया था।

मदुरै की छात्रा जेनिफर लॉकडाउन को बनाया अवसर, बनीं युवा नवोदित उद्यमी

चाणक्‍यपुरी में जगह-जगह ऐसे पोस्‍टर्स लगे हैं। इनपर ऑक्‍युपाइड मेनलैंड चीन का नक्‍शा बना है। बड़े अक्षरों में ताइवान के नीचे ‘हैप्‍पी नेशनल डे’ लिखा है। सोशल मीडिया पर पहले ही चीन और शी जिनपिंग के खिलाफ गुस्‍सा है। अब ऐसे पोस्‍टर्स सामने आने के बाद चीन की भद्द पिटनी तय है। चीनी दूतावास शांतिपथ पर पड़ता है। बहुत सारे लोगों ने शांतिपथ का नाम बदलकर दलाई लामा पथ रखने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे चीन को रोज तिब्‍बत की हालत का एहसास होगा।

Tags: asian countries Headlinesasian countries Newsasian countries News in Hindichinese embassy taiwan postersglobal times threatened bjpglobal times threatened Tajinder Pal Singh BaggaLatest asian countries Newstaiwan national dayTajinder Pal Singh Bagga china taiwantajinder pal singh taiwan postersग्‍लोबल टाइम्‍स बीजेपी धमकीचीनी दूतावास ताइवान पोस्‍टरतजिंदर पाल सिंह बग्गातजिंंदर पाल‍ स‍िंह बग्‍गा चीन ताइवानबाकी एशिया
Previous Post

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर Harsh Vardhan ने लोगों को दी ये सलाह

Next Post

रामविलास पासवान पंचतत्व में विलीन, बेटे चिराग पासवान ने दी मुखाग्नि

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Next Post
रामविलास पासवान पंचतत्व में विलीन Ram Vilas Paswan dissolved in Panchatattva

रामविलास पासवान पंचतत्व में विलीन, बेटे चिराग पासवान ने दी मुखाग्नि

यह भी पढ़ें

आदेश गुप्ता की नई टीम का ऐलान

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने नई टीम का किया ऐलान, देखें पदाधिकारियों की लिस्ट

01/10/2020
summer fashion

गर्मियों में भी दिखेंगे स्टाइलिश, पहने यह ड्रेस

18/06/2026

‘सर्किट’ अरशद वारसी के जवाब से प्रशंसकों को होगी निराशा

04/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version