• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी – ‘स्वामित्व योजना’ से अब भारत बन सकेगा आत्मनिर्भर

Desk by Desk
11/10/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को स्वामित्व योजना की शुरुआत कर दी है। इस योजना के तहत करीब एक लाख लोगों को प्रधानमंत्री मोदी ने प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किया। पीएमओ ने इसे ग्रामीण भारत में बदलाव लाने वाली ऐतिहासिक पहल बताया है। सरकार की इस पहल से ग्रामीणों को अपनी जमीन और संपत्ति को एक वित्तीय संपत्ति के तौर पर इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी, जिसके एवज में वह बैंकों से कर्ज और दूसरा वित्तीय फायदा उठा सकेंगे।

Prime Minister Narendra Modi launches the physical distribution of Property Cards under the 'Survey of Villages and Mapping with Improvised Technology in Village Areas' (SVAMITVA) scheme, through video conferencing. pic.twitter.com/TrU6Tm3CTp

— ANI (@ANI) October 11, 2020

पीएम मोदी ने इस योजना की शुरुआत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की। बता दें​ कि पंचायतीराज मंत्रालय के तहत शुरू हो रही इस योजना से 6 राज्यों के 763 पंचायतों के सवा लाख लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इस कार्यक्रम की शुरुआत से करीब एक लाख संपत्ति मालिक अपनी संपत्ति से जुड़े कार्ड अपने मोबाइल फोन पर एसएमएस लिंक के जरिये डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद संबंधित राज्य सरकारों द्वारा संपत्ति कार्ड का भौतिक वितरण किया जाएगा।

बता दें कि जिन लोगों को इस योजना का लाभ मिलने जा रहा है। उनमें हरियाणा के 221, महाराष्ट्र के 100, उत्तर प्रदेश के 346, मध्य प्रदेश के 44 और उत्तराखंड के 50 और कर्नाटक के दो पंचायत शामिल हैं।

क्या आलिया भट्ट ने दिया है रणबीर कपूर को यह कीमती तोहफा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वामित्व योजना की शुरुआत के साथ ही एक साथ एक लाख प्रॉपर्टी मालिकों को एक एसएमएस गया। इस लिंक पर क्लिक करते ही प्रॉपर्टी कार्ड डाउनलोड हो जाएगा। इस योजना का लाभ ये है कि इसकी मदद से प्रॉपर्टी की सुरक्षा मिल जाएगी। इसके जरिए प्रॉपर्टी मालिक को लोन भी मुहैया कराया जा सकेगा।

पीएम मोदी ने पुणे के विश्वनाथ से बात की और उन्होंने बताया कि कैसे ड्रोन की मदद से हमने अपने गांव को देखा। स्वामित्व की योजना का सबसे अच्छा लाभ ये है कि जमीन की सही नपाई हो सकी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज की शाम बहुत खुशी की शाम है। आज आपको जो अधिकार मिला है उसके लिए आप सभी को बधाई। पीएम मोदी ने कहा कि आपका घर आपका है। उस पर अब सरकार भी कोई दखल नहीं कर सकेगी। अब आप अपने घर का निर्णय खुद ले सकेंगे।

दीपिका पादुकोण का बिना नाम लिए कंगना रनौत ने कहा- डिप्रेशन की दुकान चलाने वाले

मोदी ने कहा कि आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि आज के दिन दो महापुरुषों को जन्म दिन है। जयप्रकाश नारायण और नानाजी देशमुख ने भ्रष्टाचार के खिलाफ काफी लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना गांव में जमीन के विवाद केा खत्म करने में मदद करेगी।

उन्होंने कहा कि जब संपत्ति का रिकॉर्ड होता है तो बैंक से कर्ज आसानी से मिलता, रोजगार स्वरोजगार के रास्ते खुलते हैं। आज मुश्किल ये है कि पूरी दुनिया में केवल एक तिहाई लोगों के पास ही संपत्ति का सही रिकॉर्ड है।

मोदी ने कहा कि स्वामित्व योजना में मिलने वाला प्रॉपर्टी कार्ड बिना किसी विवाद के जमीन खरीदने और बेचने का रास्ता खोलता है। अब किसी भी जमीन पर कोई कब्जा नहीं कर सकेगा। देश के युवा आत्मविश्वास के साथ आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं, लेकिन उन्हें कोई कर्ज नहीं मिल पाता था, लेकिन अब उन्हें हक के साथ युवाओं को कर्ज मिल सकेगा और वह बैंकों को कागज दिखाकर कर्ज ले सकेंगे।

ईशान खट्टर की शर्टलेस फोटो पर अनन्या पांडे ने किया ये कमेंट

पीएम मोदी ने कहा, पंचायती राज को मजबूत करने का प्रयास चल रहा है। स्वामित्व योजना उन्हें और मजबूत करेगी। पीएम मोदी ने कहा जब संपत्ति का रिकॉर्ड होता है, जब संपत्ति पर अधिकार मिलता है तो नागरिकों में आत्मविश्वास बढ़ता है। जब संपत्ति का रिकॉर्ड होता है तो निवेश के लिए नए रास्ते खुलते हैं। पीएम मोदी ने कहा गांव में शौचालय, बिजली, बैंकिंग व्यवस्था और चूल्हे की दिक्कत थी। पहले की सरकारों ने गांवों को उनके नसीब पर छोड़ दिया लेकिन हमारी सरकार ऐसा नहीं करेगी। हम कुछ ऐसा करना चाहते हैं कि गांव के लोगों को किसी पर निर्भर न होना पड़े।

पीएम मोदी ने कहा कि स्वामित्व योजना की ताकत टेक्नोलॉजी है। ड्रोन की मदद से गांव की मैपिंग हो रही है। पिछले 6 सालों में जो काम गांवों में हुआ वह पिछले 6 दशक में नहीं हुआ। पीएम मोदी ने कहा, जल जीवन मिशन के तहत 15 करोड़ घरों तक पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है। कुछ लोगों का काम गांवों को गरीब रखना उनका राजनीति का आधार रहा है। उन्हें लगता था कि अगर गांव सशक्त हो गए तो उन्हें कौन पूछेगा?

पीएम मोदी ने कहा कि देश को लूटने में लगे लोगों को अब देश पहचानने लगा है। किसानों को मिल रही बीमा, पेंशन और अनाज आसानी से मिलने से कई लोगों को दिक्कत हो रही है। लेकिन किसान अब ऐसे लोगों को पहचान चुका है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कोरोना काल में मास्क पहने, हाथ बार बार धोएं। आप भी बीमार न पड़ें और आपका परिवार भी बीमार नहीं पड़ना चाहिए। पीएम मोदी ने फिर कोरोना का मंत्र याद दिलाया और कहा कि जब तब दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं।

Tags: IndiaPropertyProperty CardRuralग्रामीणप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीप्रॉपर्टीप्रॉपर्टी कार्ड Prime Minister Narendra Modiभारत
Previous Post

क्या आलिया भट्ट ने दिया है रणबीर कपूर को यह कीमती तोहफा?

Next Post

कानपुर : छह दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

Desk

Desk

Related Posts

Fried Green Chillies
Main Slider

इनके साथ खाने में लाएं तीखापन, बढ़ जाएगा खाने का जायका

27/06/2026
Tehri
फैशन/शैली

जन्नत से कम नहीं हैं टिहरी, जानें यहां के प्रसिद्द दर्शनीय स्थल

27/06/2026
Shani Jayanti
Main Slider

शनिवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

27/06/2026
PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
Rainbow trout fish
राष्ट्रीय

इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की मछली, राज्य बनने के बाद पहली बार 5 मीट्रिक टन ट्राउट का निर्यात

26/06/2026
Next Post
कैसरबाग इलाके में बैट्री फटने से लगी आग fire broke out

कानपुर : छह दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

यह भी पढ़ें

UGC NET Admit Card Released

CGPSC सिविल जज मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

15/06/2023
Mukhtar Ansari Ambulance case

मुख्तार अंसारी पर कसा शिकंजा, एंबुलेंस मामले में तय हुए आरोप

23/06/2023
CM Yogi

खेल और खिलाड़ियों के प्रति बदला है लोगों का नजरिया: योगी

23/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version