• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘योगीराज में 20 साधुओं की हत्या’, कांग्रेस बोली-‘भूमाफियाओं और सत्ता का गठजोड़, यही है कथित रामराज्य’

Desk by Desk
11/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, गोंडा, राजनीति, राष्ट्रीय
0
अजय कुमार लल्लू  Ajay Kumar Lallu

अजय कुमार लल्लू 

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

गोंडा। गोंडा में पुजारी पर जानलेवा हमले के बाद योगी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। कांग्रेस ने जहां पुजारी पर हमले के पीछे सरकार पर भूमाफियाओं से मिलीभगत का आरोप लगाया है, तो वहीं समाजवादी पार्टी का कहना है कि यूपी में लगातार पुजारी निशाना बनाए जा रहे हैं लेकिन सरकार चुप है।

कांग्रेस ने पिछले दो साल में यूपी में साधु-संतों पर 20 हमले गिनाते हुए मैप जारी किया है। कांग्रेस का आरोप है कि कुछ हत्याओं को पुलिस आत्महत्या बताकर कन्नी काट लेती है।

यूपी में पिछले दिनों एक के बाद एक साधुओं की हत्याएं हुई हैं।
कुछ हत्याओं को पुलिस बस आत्महत्या बता कर अपनी कन्नी काट लेती है। pic.twitter.com/ruf84FRknE

— UP Congress (@INCUttarPradesh) October 11, 2020

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय लल्लू ने ट्वीट किया कि गोंडा में रामजानकी मंदिर के पुजारी सम्राट दास को भूमाफियाओं ने गोली मार दी है। भूमाफियाओं और सत्ता के गठजोड़ ने यूपी को अपराध के हवाले कर दिया है। सरकार की जवाबदेही शून्य है, सीएम की संवेदना मरी है, बतौलेबाजी बढ़ी है। यह कथित रामराज्य है जहां कोई सुरक्षित नहीं है।

पीएम मोदी – ‘स्वामित्व योजना’ से अब भारत बन सकेगा आत्मनिर्भर

यूपी कांग्रेस ने गिनाई 20 साधुओं की हत्या

यूपी कांग्रेस ने प्रदेश भर में पिछले दिनों हुई साधु-संतों पर हमले का मैप जारी करते हुए सरकार पर हमला बोला। यूपी कांग्रेस ने ट्वीट किया कि यूपी में पिछले दिनों एक के बाद एक साधुओं की हत्याएं हुई हैं। कुछ हत्याओं को पुलिस बस आत्महत्या बता कर अपनी कन्नी काट लेती है।’

बिहार चुनाव : लालू प्रसाद यादव ने छपरा की मढ़ौरा विधानसभा सीट से भरा नामांकन

समाजवादी पार्टी का योगी सरकार की चुप्पी पर सवाल

समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि यूपी की बीजेपी सरकार के जंगलराज में जारी है देवकार्य में लगे पुजारियों पर जानलेवा वार! गोंडा में राम जानकी मंदिर के पुजारी सम्राट दास को शनिवार रात मारी गई गोली, अत्यंत दुखद! लगातार यूपी भर में निशाना बनाएं जा रहे पुजारी, कब तक चुप रहेगी सरकार? मामले में हो कड़ी कार्रवाई।’

यूपी की BJP सरकार के जंगलराज में जारी है देवकार्य में लगे पुजारियों पर जानलेवा वार!
गोंडा में राम जानकी मंदिर के पुजारी सम्राट दास को शनिवार रात मारी गई गोली, अत्यंत दुखद!
लगातार यूपी भर में निशाना बनाएं जा रहे पुजारी, कब तक चुप रहेगी सरकार? मामले में हो कड़ी कार्रवाई। pic.twitter.com/TcWzL89bGE

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 11, 2020

यूपी : गंगनहर में रुड़की तहसीलदार की गाड़ी पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गिरी , तीन की मौत

मुंबई कांग्रेस के नेता संजय निरूपम बोले- ‘साधु-संतों पर हमले खतरनाक ट्रेंड’

इस मामले में मुंबई कांग्रेस के नेता संजय निरूपम ने साधु-संतों पर हमले को लेकर सवाल उठाया है। संजय ने ट्वीट किया कि गोंडा,यूपी में कल एक मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमला हुआ। मैंने कल ही कहा था कि यह एक खतरनाक ट्रेंड है। साधु-संतों पर हमले क्यों बढ़ रहे हैं, इसकी तह में जाना जरूरी है और इसे रोकने का पुख्ता इंतजाम सभी सरकारों को गंभीरता से करनी चाहिए।

गोंडा,यूपी में कल एक मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमला हुआ।
मैंने कल ही कहा था, यह एक खतरनाक ट्रेंड है।
साधू-संतों पर हमले क्यों बढ़ रहे हैं, इसकी तह में जाना जरूरी है और इसे रोकने का पुख्ता इंतजाम सभी सरकारों को गंभीरता से करनी चाहिए।#Gonda https://t.co/KsjefvXffa

— Sanjay Nirupam (@sanjaynirupam) October 11, 2020

गोंडा के कोतवाली इटियाथोक क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर पुजारी पर हमला

बता दें कि गोंडा के कोतवाली इटियाथोक क्षेत्र के तिर्रे मनोरमा स्थित राम जानकी मंदिर के पुजारी को शनिवार रात लगभग दो बजे हमलवारों ने गोली मार दी। पुजारी को घायल हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जिसके बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। हमले के पीछे भूमाफियाओं का हाथ बताया जा रहा है। मामले में 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है जिनमें से 2 को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Tags: ajay kumar lalluCongress slams Yogi for priest attack in Gondagonda newsgonda priest attackedLatest uttar pradesh Newspriest shot in gondaup newsuttar pradesh HeadlinesUttar Pradesh Newsuttar pradesh news in hindiYogi Adityanathउत्तर प्रदेशगोंडा में पुजारी पर हमलाजमीन विवाद पर गोंडा में पुजारी को मारी गोली
Previous Post

बिहार चुनाव : लालू प्रसाद यादव ने छपरा की मढ़ौरा विधानसभा सीट से भरा नामांकन

Next Post

सुनील सिंह साजन बोले-योगी और भाजपा के DNA में नफरत के सिवा कुछ नहीं मिलेगा

Desk

Desk

Related Posts

Sadabahar Flowers
Main Slider

ये फूल बढ़ाता है खूबसूरती, ऐसे करें इस्तेमाल

23/06/2026
Coconut Oil
Main Slider

तपती गर्मियों में पाएं नेचुरल ग्लो, नहाने से पहले अपनाएं ये ब्यूटी हैक्स

23/06/2026
Sleep
फैशन/शैली

बालों के साथ आप भी करती है ऐसा, तो हो जाये सावधान

23/06/2026
Speed Limit
उत्तर प्रदेश

सड़क हादसों को रोकने के लिए शहरों के अंदर और ग्रामीण इलाकों में निर्धारित होगी वाहनों की गति सीमा

22/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल बनी बच्चों के जीवन का आधार

22/06/2026
Next Post
सुनील सिंह साजन Sunil Singh Saajan

सुनील सिंह साजन बोले-योगी और भाजपा के DNA में नफरत के सिवा कुछ नहीं मिलेगा

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi

पुंछ में पाकिस्तान की गोलीबारी से पीड़ितों से मिले राहुल गांधी, बढ़ाया मनोबल

24/05/2025
priyanka gandhi

रामपुर जा रही प्रियंका गांधी के काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकराई, बाल-बाल बची

04/02/2021

अगर आप चाहते हैं, उत्तर प्रदेश नंबर वन प्रदेश बने, तो भाजपा आवश्यक है: सीएम योगी

28/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version