• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस पार्टी ने बलात्कारियों को दिया टिकट, नेत्री तारा यादव बोलीं- यह गलत निर्णय

Desk by Desk
11/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, देवरिया, राजनीति
0
तारा यादव Tara Yadav

तारा यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देवरिया। यूपी के देवरिया जिले में कांग्रेस में सदर विधान सभा उप चुनाव में टिकट बंटवारे पर शनिवार को जिस महिला से हाथापाई की बात सामने आई थी। उन्होंने रविवार को अपनी पार्टी पर ही कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला नेत्री ने कहा कि एक तरफ हमारी पार्टी के नेता हाथरस पीड़ित के लिए न्याय के लिए लड़ रही है और दूसरी तरफ एक बलात्कारी को पार्टी ने टिकट दे रही है। यह गलत निर्णय है। यह हमारी पार्टी की छवि को खराब करेगा।

Congress' Tara Yadav manhandled by party workers at an event in Deoria.(10.10)

She says,“I was thrashed by party workers when I questioned party's decision to give a ticket to a rapist, Mukund Bhaskar for upcoming by-polls. Now, I'm waiting for Priyanka Gandhi ji to take action” pic.twitter.com/MYYp8k1GLX

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 11, 2020

बता दें कि शनिवार को उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक में अचानक उस वक्‍त हंगामा खड़ा हो गया जब पार्टी की एक नेत्री ने राष्‍ट्रीय सचिव और प्रदेश प्रभारी सचिन नायक पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते हाथापाई होने लगी। कुछ प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि इस दौरान नायक पर गुलदस्‍ता भी फेंका गया था।

शनिवार को मुकुंद भाष्‍कर के स्‍वागत के बाद वह चुनावी रणनीति बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। इसी दौरान खुद टिकट की दावेदार रहीं नेत्री गुलदस्ता लेकर कार्यालय के अंदर पहुंचीं। आरोप है कि नेत्री ने गुलदस्ता देने के बहाने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सचिन नाइक के साथ हाथापाई की।

कांग्रेस ने पूछा- कर्नाटक में सीएम के भ्रष्टाचार पर क्यूं सो रहे हैं चौकीदार?

प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक राष्‍ट्रीय सचिव सचिन नायक से हो रही हाथापाई को देखकर पार्टी कार्यकर्ता भड़क गए। उन्‍होंने नेत्री को धक्‍का देकर बैठक से बाहर निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं और नेत्री के समर्थकों के बीच मारपीट भी हुई। कुल मिलाकर बैठक में काफी देर तक अफरातफरी मची रही। बड़ी मुश्किल से मामला शांत हो पाया। बाद में नेत्री ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत चार नामजद और अन्य के खिलाफ मारने-पीटने व छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, सचिन नाइक ने बताया कि विधान सभा उप चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय पर बैठक कर रहा था। इसी दौरान एक नेत्री गुलदस्ता लेकर आईं और दुर्व्यवहार करने लगीं। यह देख बैठक में मौजूद कांग्रेस जनों ने महिला को कार्यालय से बाहर कर दिया। उनके साथ किसी ने मारपीट नहीं की है।

जिलाध्यक्ष कांग्रेस धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि नेत्री सदर विधान सभा उप चुनाव में टिकट मांग रही थी। डेढ़ दर्जन दावेदारों में किसी एक को टिकट मिलना था। इससे नाराज होकर उन्‍होंने शनिवार को राष्‍ट्रीय सचिव के साथ बदसलूकी की। उनके आरोप सरासर गलत हैं।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा कि महिलाएं राजनीति में आए, लेकिन ऐसा बर्ताव होगा तो हम कैसे उनको बढ़ावा देंगे

वहीं इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि ‘सुबह मैंने एक वीडियो देखा जिसमें एक महिला को एक राजनीतिक दल बैठक में बुरी तरह मारा गया है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि महिलाएं राजनीति में आए लेकिन ऐसा बर्ताव होगा तो हम कैसे उनको राजनीति में आने के लिए बढ़ावा देंगे। मैं यूपी पुलिस से अपील करती हूं कि सभी को जल्द गिरफ्तार किया जाए। इसके अलावा उन्होंने ये वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट में कहा कि मानसिक रूप से ऐसे बीमार लोग कैसे राजनीति में चले आते हैं? इस मामले में संज्ञान ले रही हूं।

Tags: activists fightCongress meeting ruckusDeoriaDeoria by-electionDeoria by-election ticketDeoria scramblepriyanka gandhirahul gandhiSonia GandhiWoman's leader scuffle with national secretaryWomen's Congress leaderकांग्रेस की बैठक में बवालकार्यकर्ताओं में मारपीटदेवरिया उपचुनावदेवारियादेवारिया उपचुनाव टिकटदेवारिया हाथापाईप्रियंका गांधींमहिला कांग्रेस नेत्रीमहिला नेत्री ने राष्‍ट्रीय सचिव से की हाथापाईराहुल गांधीसोनिया गाँधी
Previous Post

फारूक अब्दुल्ला के विवादित बोल, कहा- चीन की मदद से जम्मू-कश्मीर में बहाल हो सकता है अनुच्छेद 370

Next Post

कोरोना वायरस को लेकर आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, इन लोगों को है मौत का ज्यादा खतरा

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Next Post
कोरोना वायरस पर चौंकाने वाली रिपोर्ट Shocking report on corona virus

कोरोना वायरस को लेकर आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, इन लोगों को है मौत का ज्यादा खतरा

यह भी पढ़ें

उमेश यादव सीरीज से आउट Umesh Yadav out of series

चोटिल उमेश यादव सीरीज से आउट, शारदुल खेल सकते हैं सिडनी टेस्ट

31/12/2020
प्लाज्मा थेरेपी

स्टडी में खुलासा, कोरोना मृत्यु दर को कम करने में प्लाज्मा थेरेपी कारगर नहीं

06/08/2020
Savin Bansal

नौनिहाल हैं हमारे समाज के सूद, बच्चों को सुरक्षित, शिक्षा अनुकूल माहौल देना हमारी प्रतिबद्धताः डीएम

09/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version