• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आगरा की रहने वाली ये लड़की ने लंदन की नौकरी छोड़ शुरू कर दी खेती

Desk by Desk
14/10/2020
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Quit London job

लंदन की छोड़ी नौकरी

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। आगरा की रहने वाली नेहा भाटिया साल 2014 में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर्स किया। पढ़ाई पूरी होते ही नेहा ने सालभर लंदन में ही नौकरी की और उसके बाद अपने देश वापस आ गईं। साल 2017 में उन्होंने ऑर्गेनिक फार्मिंग शुरू की और आज वो तीन जगहों पर खेती कर रही हैं। खेती कर नेहा सलाना 60 लाख रुपये की कमाई भी कर रही हैं। इसके साथ ही कई किसानों को ऑर्गेनिक फार्मिंग की ट्रेनिंग देकर उनका जीवन भी संवार रही हैं।

31 वर्षीय नेहा एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। नेहा कहती हैं कि, ‘मैंने बहुत पहले ही तय कर लिया था कि मुझे बिजनेस करना है लेकिन, सिर्फ पैसे कमाने के लिए नहीं, बल्कि उसका सोशल बेनिफिट और सोशल इम्पैक्ट भी हो। उससे लोगों को भी फायदा हो। हालांकि, तब खेती के बार में नहीं सोचा था।’

दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने के बाद नेहा एक सोशल ऑर्गनाइजेशन से जुड़ गई। उन्होंने राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी समस्याओं पर काम किया। इसके बाद वो साल 2012 में लंदन चली गईं। जब वो साल 2015 में लंदन से वापस लौटी तो फिर से एक सोशल ऑर्गनाइजेशन के साथ जुड़ गई और करीब दो साल तक काम किया।

नेहा कई गांवों में गईं और लोगों से मिलकर उनकी परेशानियों को समझा। नेहा कहती हैं कि लोगों की दिक्कतों से पता चला कि सबसे बड़ी समस्या हेल्दी फूड्स की है। केवल शहर ही नहीं बल्कि गांव के लोगों को भी सही खाना नहीं मिल रहा है। ऐसे में नेहा ने साल 2016 में क्लीन ईटिंग मूवमेंट लॉन्च करने का प्लान किया, ताकि लोगों को सही और शुद्ध खाना मिल सके। इसको लेकर रिसर्च करना शुरू किया, कई एक्सपर्ट्स से मिली। सभी लोगों ने यही कहा कि अगर सही खाना चाहिए, तो सही उगाना भी पड़ेगा। अगर अनाज और सब्जियां ही केमिकल और यूरिया वाली होंगी, तो उनसे बना खाना ठीक नहीं हो सकता है।

ऐसे में नेहा ने ऑर्गेनिक फार्मिंग शुरू करने का प्लान किया। लेकिन उन्हें खेती की बेसिक जानकारी भी नहीं थी। फार्मिंग शुरू करने से पहले उन्होंने कई गांवों में जाकर 6-7 महीने तक खेती के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने नोएडा में अपनी दो एकड़ जमीन पर ऑर्गेनिक सब्जियों की फार्मिंग की। फार्मिंग के दौरान नेहा का शुरुआती समय निराशाजनक रहा, लेकिन दूसरी बार खेती से अच्छी उपज हुई। इसके बाद उन्होंने अपने ऑर्गेनिक उत्पादों को खुद मार्केट में लेकर गईं और लोगों से मिलकर इन उत्पादों के फायदों के बारे में बताया।

Tags: ajab gajabajab gajab khabreajab gajab newsajab gajab storybizarre newskhabre zara hatkeNeha bhatianeha bhatia organic farmingorganic farming businessorganic farming business profitorganic farming profitstrange newsweird newsअजब गजबअजब गजब खबरेंहटके खबर
Previous Post

दर्दनाक रफ्तार : तेज रफ्तार कार ने 3 बच्चों को मारी टक्कर, दो की मौत

Next Post

शस्त्र लाइसेंस के आवेदन के लिए डीएम ऑफिस पहुंची महिलाएं, कही ये बात

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
UP Police Constable
Main Slider

सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

30/09/2026
Main Slider

राज्यसभा चुनाव: राम गोपाल यादव-धनराज नाथवानी ने भरा पर्चा, अखिलेश भी रहे मौजूद

30/09/2026
Main Slider

सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान : मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
Next Post
dm office

शस्त्र लाइसेंस के आवेदन के लिए डीएम ऑफिस पहुंची महिलाएं, कही ये बात

यह भी पढ़ें

Dimple Yadav

मोदी सरकार की आक्सीजन खत्म : डिंपल यादव

01/05/2024
AIUDF Chief Badruddin

AIUDF चीफ बदरुद्दीन अजमल ने मुस्लिमों से की खास अपील, गायों के लिए कही ये बात

04/07/2022
Tejashwi Yadav-Vijay Sinha

साहब दो जगह के मतदाता हैं… तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, ऑनलाइन दिखाए सबूत

10/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version