• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लाखों के चेक-ड्राफ्ट और करोड़ो के बजट की फाइलों के साथ बाबू लापता, FIR दर्ज

Desk by Desk
15/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, शाहजहांपुर
0
FIR

FIR

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी के शाहजहांपुर में जिला प्रोबेशन कार्यालय से तीन साल में करोड़ो के बजट की फाइलें गायब हो गई हैं। इसके लिए जिम्मेदार बाबू के लापता होने का मामला सामने आया है। इन फाइलों में विधवा पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना और बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ योजना सहित दूसरी अन्य योजनाओं की फाइलें गायब होने से हड़कंप मचा हुआ है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि फाइलों में बड़ा घालमेल होगा जिसकी वजह से एक साजिश के तहत गायब किया गया है। फिलहाल, जिलाधिकारी (डीएम) के आदेश पर आरोपी बाबू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक जिला प्रोबेशन कार्यालय से जो अभिलेख गायब हैं, उनमें करोड़ों रुपये के भुगतान का डेटा है। यह जानकारी सामने आने के बाद डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने विभाग के कनिष्ठ लिपिक अरविंद चित्रांश के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है। गायब अभिलेखों में 22 लाख रुपये के चेक वाउचर, बैंक ड्राफ्ट भी शामिल हैं। सीडीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने पूर्व में प्रमोशन का अतिरिक्त कार्यभार देख रही जिला कार्यक्रम अधिकारी को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है।

फ्रांस के राष्ट्रपति मेक्रों ने कोरोना के चलते कुछ राज्यों में कर्फ्यू लागू किया

बताया जाता है कि जिला प्रोबेशन अधिकारी (डीपीआरओ) ने गायब फाइल और पत्रावली की सूची बनाने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है। डीपीआरओ वरुण सिंह ने सदर बाजार थाने में तहरीर दी है, जिसमें कनिष्ठ लिपिक अरविंद चित्रांशी पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। चित्रांशी पर निराश्रित महिला योजना से जुड़े 22 लाख के चेक वाउचर और बैंक ड्रॉफ्ट का दुरुपयोग, प्रयोजन कार्यालय, आईसीपीएस, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, वन स्टॉप सेंटर की 3 साल की पत्रावली और जन सूचना पत्रावली गायब करने, साक्ष्य मिटाने के लिए सरकारी कार्य में व्यवधान डालने के आरोप हैं।

Unlock 5 : आज से खुलेंगे स्कूल और सिनेमा हॉल, करना होगा इन नियमों का पालन

जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति शाक्य पर भी गंभीर आरोप लगे हैं, जिनके पास साल 2018 से 2020 तक प्रोविजन कार्यालय का अतिरिक्त चार्ज था। विभाग में बिना टेंडर के लाखों की स्टेशनरी खरीदी गई। इसके अलावा फर्नीचर और एसी की खरीद में भी घोटाले के आरोप हैं। सीडीओ ने जिलाधिकारी को जांच रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है।

प्रयोजन के मुख्य अधिकारी बरेली मंडल ने भी कुछ माह पहले निरीक्षण किया था। तब भी करीब 15 लाख के टेंडर में अनियमितता सामने आई थी। सीडीओ की पड़ताल में करीब 80 लाख के बजट वाले प्रोजेक्ट में खामियों के साथ ही अन्य मामले भी सामने आए थे। फिलहाल, आरोपी बाबू के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी है।

Tags: 24ghante online.comcrime news in hindiDistrict Probation OfficeJunior Clerk Arvind ChitranshLatest Uttar Pradesh News in HindiRecords missingअभिलेख गायबकनिष्ठ लिपिक अरविंद चित्रांशजिला प्रोबेशन कार्यालय
Previous Post

आदिवासी गुटों के बीच खूनी संघर्ष, छह की मौत, 20 घायल

Next Post

इंसानियत शर्मसार, मूक बधिर युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

Desk

Desk

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
Next Post
दुष्कर्म

इंसानियत शर्मसार, मूक बधिर युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

यह भी पढ़ें

Chardham Yatra

नैनीताल हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक हटाई

16/09/2021
Dhami

सीएम धामी ने यूसीसी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया

09/01/2023

एक हो जाएगा मुलायम सिंह का परिवार, अखिलेश बोले- चाचा को करेंगे पूरा सम्मान

03/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version