Categorized

NCB की पूछताछ के बाद रकुल प्रीत सिंह ने पहली बार शेयर की पोस्ट

नई दिल्ली| बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन केस में नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की पूछताछ के बाद पहली बार इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है। रकुल की इस पोस्ट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं रकुल बीते एक महीने बाद इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर पोस्ट की है।

रुबीना दिलैक और निक्की तंबोली के बीच इस बात को लेकर छिड़ा जुबानी घमासान

इस फोटो में रकुल योगा करते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस से तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा- आगे बढ़ो, खींचो, ताकत और आगे बढ़ जाओ। इसके साथ ही रकुल ने एक हर्ट इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। रकुल की इस पोस्ट तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ड्रग्स को लेकर ट्रोल कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

Move , stretch , strengthen and simply let go ❤️

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet) on

एक यूजर ने लिखा-मुझे ड्रग्स दो, मुझे ड्रग्स दो और मुझे ड्रग्स दो। एक अन्य यूजर ने लिखा- ओवरडोज होने के बाद का इफेक्ट। एक अन्य यूजर ने लिखा- अरे कोई ड्रग्स इफेक्ट के बारे में बात करेगा। हालांकि तमाम यूजर्स ने रकुल के सपोर्ट में ट्वीट करते हुए उन्हें ‘सच्ची प्रेरणा’ बताया है।

इसके पहले रकुल ने 10 सितंबर को इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की थी। जिसमें वह योगा करते हुए करते हुए नजर आ रही हैं। रकुल ने फोटो के साथ कैप्शन लिखा था- “दिमाग को शांत रखिए और आत्मा को बोलने दीजिए। ध्यान आपको आपके अंदर के यूनीवर्स से जोड़ता है। गुड मॉर्निंग।”

Related Articles

Back to top button